By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 1 Hindi, Question 146

Topic: Pedagogy of language

Q146

एक अध्यापक ने अपने शिक्षार्थियों को ‘जल’ पर एक अनुच्छेद लिखने के लिए कहा। शिक्षार्थियों ने विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की कक्षाओं में जो पढ़ा था उसके आधार पर आपस में चर्चा आरम्भ की और उसके बाद अनुच्छेद लिखना शुरू किया। यह किस तरह का उदाहरण है?

  1. (1) प्रयोग में भाषा
  2. (2) विज्ञान की भाषा
  3. (3) भाषा समूचे पाठ्यक्रम मेंCorrect answer
  4. (4) सम्प्रेषणात्मक उपागम

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) भाषा समूचे पाठ्यक्रम में

  1. बच्चों ने विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में जो सीखा, उसी के आधार पर चर्चा करके अनुच्छेद लिखा।
  2. जब भाषा का प्रयोग सभी विषयों को सीखने के साधन के रूप में होता है, तो इसे भाषा समूचे पाठ्यक्रम में कहते हैं।

सावधानी: केवल 'विज्ञान की भाषा' विकल्प अधूरा है, क्योंकि यहाँ सामाजिक विज्ञान भी जुड़ा है।