By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 1 Hindi, Question 94

Topic: Grammar

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों ( प्र.सं. 91 – 99 ) के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
अध्यात्म भी मन का राजा होने का मार्ग खोलता है। अपने मन का राजा होना मतलब मन पर स्वयं का अंकुश रखना। उसकी चाल का निर्धारण करना, अपना लक्ष्य बनाना, लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करना। अध्यात्म आपको अपने मन का राजा बनने की ओर ले जाता है। यह स्थिति आपको विकारों से दूर रखती है, वैचारिक सुंदरता का वरदान देती है और बुराई के समक्ष कमजोर होने से बचाती है। प्रकृति से उपहार में जो जीवन मिला है, उसके मूल्य को समझना चाहिए और उस क्षेत्र का राजा बनने के मार्ग पर चलना चाहिए, जिस पर मानवता का विस्तार हो।
राजा बनिए लेकिन शुद्ध विचारों, अच्छे कर्मों और मानवीय संवेदना का राजा बनिए। अन्याय, अधर्म आदि के भय से भयभीत न हों और एक ऐसी सत्ता बनाएँ, जिसमें समानता हो। जो स्वयं में राजा होकर समानता का मार्ग प्रशस्त करता है, वह अध्यात्म के क्षेत्र का भी राजा बन जाता है।

Q94

विशेषण-विशेष्य का उदाहरण नहीं है :

  1. (1) वैचारिक सुंदरता
  2. (2) अच्छे कर्म
  3. (3) मानवीय संवेदना
  4. (4) लक्ष्य-निर्माणCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) लक्ष्य-निर्माण

  1. वैचारिक सुंदरता, अच्छे कर्म और मानवीय संवेदना में पहला शब्द दूसरे संज्ञा शब्द की विशेषता बताता है, इसलिए ये विशेषण-विशेष्य के उदाहरण हैं।
  2. 'लक्ष्य-निर्माण' का अर्थ है लक्ष्य का निर्माण। यहाँ दोनों शब्द संज्ञा हैं और बीच की 'का' विभक्ति का लोप हुआ है, इसलिए यह संबंध तत्पुरुष समास है।

सावधानी: 'नहीं' वाला प्रश्न है, विशेषण वाला विकल्प न चुनें।