By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 1 Hindi, Question 95

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों ( प्र.सं. 91 – 99 ) के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
अध्यात्म भी मन का राजा होने का मार्ग खोलता है। अपने मन का राजा होना मतलब मन पर स्वयं का अंकुश रखना। उसकी चाल का निर्धारण करना, अपना लक्ष्य बनाना, लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करना। अध्यात्म आपको अपने मन का राजा बनने की ओर ले जाता है। यह स्थिति आपको विकारों से दूर रखती है, वैचारिक सुंदरता का वरदान देती है और बुराई के समक्ष कमजोर होने से बचाती है। प्रकृति से उपहार में जो जीवन मिला है, उसके मूल्य को समझना चाहिए और उस क्षेत्र का राजा बनने के मार्ग पर चलना चाहिए, जिस पर मानवता का विस्तार हो।
राजा बनिए लेकिन शुद्ध विचारों, अच्छे कर्मों और मानवीय संवेदना का राजा बनिए। अन्याय, अधर्म आदि के भय से भयभीत न हों और एक ऐसी सत्ता बनाएँ, जिसमें समानता हो। जो स्वयं में राजा होकर समानता का मार्ग प्रशस्त करता है, वह अध्यात्म के क्षेत्र का भी राजा बन जाता है।

Q95

राजा का अनिवार्य गुण नहीं है –

  1. (1) मानवीय संवेदना
  2. (2) अच्छे कर्म
  3. (3) धर्मभीरू होनाCorrect answer
  4. (4) निर्भयता

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) धर्मभीरू होना

  1. गद्यांश राजा से शुद्ध विचार, अच्छे कर्म और मानवीय संवेदना की अपेक्षा करता है।
  2. साथ ही कहता है कि अन्याय, अधर्म आदि के भय से भयभीत न हों, यानी निर्भयता भी ज़रूरी गुण है।
  3. डरपोक या भयभीत रहना, चाहे धर्म के नाम पर ही क्यों न हो, गद्यांश में राजा का गुण नहीं बताया गया।

सावधानी: प्रश्न 'नहीं' पूछ रहा है।