By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 1 Hindi, Question 93

Topic: Grammar

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों ( प्र.सं. 91 – 99 ) के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
अध्यात्म भी मन का राजा होने का मार्ग खोलता है। अपने मन का राजा होना मतलब मन पर स्वयं का अंकुश रखना। उसकी चाल का निर्धारण करना, अपना लक्ष्य बनाना, लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करना। अध्यात्म आपको अपने मन का राजा बनने की ओर ले जाता है। यह स्थिति आपको विकारों से दूर रखती है, वैचारिक सुंदरता का वरदान देती है और बुराई के समक्ष कमजोर होने से बचाती है। प्रकृति से उपहार में जो जीवन मिला है, उसके मूल्य को समझना चाहिए और उस क्षेत्र का राजा बनने के मार्ग पर चलना चाहिए, जिस पर मानवता का विस्तार हो।
राजा बनिए लेकिन शुद्ध विचारों, अच्छे कर्मों और मानवीय संवेदना का राजा बनिए। अन्याय, अधर्म आदि के भय से भयभीत न हों और एक ऐसी सत्ता बनाएँ, जिसमें समानता हो। जो स्वयं में राजा होकर समानता का मार्ग प्रशस्त करता है, वह अध्यात्म के क्षेत्र का भी राजा बन जाता है।

Q93

‘अध्यात्म’ शब्द में __________ प्रत्यय का प्रयोग किया जा सकता है।

  1. (1) ईय
  2. (2) इकCorrect answer
  3. (3) ता
  4. (4) ई

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) इक

  1. अध्यात्म + इक = आध्यात्मिक।
  2. 'इक' प्रत्यय लगने पर शब्द के पहले स्वर में वृद्धि होती है, इसलिए 'अ' बदलकर 'आ' हो जाता है, जैसे धर्म से धार्मिक, समाज से सामाजिक।
  3. प्रश्न 92 में भी यही रूप 'आध्यात्मिक' प्रयुक्त हुआ है।

सावधानी: 'ईय', 'ता' या 'ई' जोड़ने से कोई प्रचलित शुद्ध शब्द नहीं बनता।