By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 1 Hindi, Question 100

Topic: Poem comprehension

Passage

नीचे दी गई कविता को पढ़कर प्रश्नों ( प्र.सं. 100 – 105 ) के सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए।
गांधी, तिलक, सुभाष, जवाहर का प्यारा यह देश है,
जियो और जीने दो का सबको देता संदेश है।
प्रहरी बनकर खड़ा हिमालय जिसके उत्तर द्वार पर,
हिंद महासागर दक्षिण में इसके लिए विशेष है।
लगी गूँजने दसों दिशाएँ वीरों के यशगान से,
हमें मिली आज़ादी वीर शहीदों के बलिदान से।

Q100

भारत देश की क्या विशेषता है?

  1. (1) उत्तर में प्रहरी खड़े हैं।
  2. (2) दक्षिण में अरब सागर है।
  3. (3) दक्षिण में हिंद महासागर है।Correct answer
  4. (4) उत्तर में सुंदर वादियाँ हैं।

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) दक्षिण में हिंद महासागर है।

  1. कविता की पंक्ति है: हिंद महासागर दक्षिण में इसके लिए विशेष है।
  2. अर्थात दक्षिण में हिंद महासागर का होना भारत की विशेषता है।

सावधानी: उत्तर में प्रहरी 'खड़े हैं' नहीं, हिमालय प्रहरी बनकर खड़ा है, यह कवि की कल्पना (मानवीकरण) है; अरब सागर और सुंदर वादियों का उल्लेख कविता में नहीं है।