By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 1 Hindi, Question 139

Topic: Pedagogy of language

Q139

एक अध्यापिका अपनी कक्षा में समूह चर्चा और सहपाठियों में अन्तःक्रियाओं को महत्व देती है। वह विद्यार्थियों की सही वर्तनी या उच्चारण में गलतियों पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देती है। वह कक्षा में किस उपागम का प्रयोग कर रही है?

  1. (1) पारम्परिक
  2. (2) उदारवादी (एक्लैक्टिक)
  3. (3) संरचनात्मक
  4. (4) रचनावादीCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) रचनावादी

  1. समूह चर्चा और सहपाठियों के बीच अन्तःक्रिया से बच्चे मिलकर अपना ज्ञान स्वयं रचते हैं।
  2. इस उपागम में अर्थ और अभिव्यक्ति पर ज़ोर होता है; वर्तनी या उच्चारण की गलतियों को सीखने का स्वाभाविक हिस्सा माना जाता है।

सावधानी: पारम्परिक और संरचनात्मक उपागम शुद्धता और अभ्यास पर बल देते हैं; उदारवादी उपागम कई विधियों का मिश्रण है।