By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 1 Hindi, Question 133

Topic: Vocabulary

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 129 – 135) के सही/सर्वाधिक उपयुक्त का चयन कीजिए।
जीवन में रौनक तब है, जब वह बड़े सहज और सरल तरीके से बिना किसी प्रपंच के जिया जाए। जीवन जैसा निश्छल, निष्कपट है, वैसा ही जिया जाए तो जीना वरदान बन जाता है। जीवन जैसा मिला है उसको हम वैसा ही जीते हैं, तो यह जीवन का सम्मान होता है। अधिकतर हम जैसा जीवन है, उसे छोड़ दिखावे का जीवन जीने लगते हैं। यह दिखावे का जीवन हमें बाहर तो अपने को कुछ बड़ा दिखाने में मदद करता है, लेकिन भीतर से खोखला भी करता चलता है। क्योंकि आडंबर से भरा जीवन अहंकार पर आधारित होता है और अहंकार हमारी जीवंतता को खा जाता है। अहंकार में हम केवल बाहर की तरफ देखकर जीते हैं जबकि जीवन कहीं भीतर बह रहा होता है।

Q133

‘प्रपंच’ से तात्पर्य है __________।

  1. (1) पाँच प्रकार
  2. (2) आडंबरCorrect answer
  3. (3) पाँच पंच
  4. (4) पाँच वायु

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) आडंबर

  1. गद्यांश में 'बिना किसी प्रपंच के' सहज और सरल जीवन के साथ आया है।
  2. यहाँ 'प्रपंच' का अर्थ है छल, झंझट, दिखावा या आडंबर।

सावधानी: 'प्र' और 'पंच' देखकर इसे पाँच से जोड़ना गलत है; यह शब्द का अर्थ नहीं।