By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 1 Hindi, Question 132

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 129 – 135) के सही/सर्वाधिक उपयुक्त का चयन कीजिए।
जीवन में रौनक तब है, जब वह बड़े सहज और सरल तरीके से बिना किसी प्रपंच के जिया जाए। जीवन जैसा निश्छल, निष्कपट है, वैसा ही जिया जाए तो जीना वरदान बन जाता है। जीवन जैसा मिला है उसको हम वैसा ही जीते हैं, तो यह जीवन का सम्मान होता है। अधिकतर हम जैसा जीवन है, उसे छोड़ दिखावे का जीवन जीने लगते हैं। यह दिखावे का जीवन हमें बाहर तो अपने को कुछ बड़ा दिखाने में मदद करता है, लेकिन भीतर से खोखला भी करता चलता है। क्योंकि आडंबर से भरा जीवन अहंकार पर आधारित होता है और अहंकार हमारी जीवंतता को खा जाता है। अहंकार में हम केवल बाहर की तरफ देखकर जीते हैं जबकि जीवन कहीं भीतर बह रहा होता है।

Q132

गद्यांश के अनुसार ‘अहंकार में हम केवल बाहर की तरफ देखकर जीते हैं।’ वाक्य का आशय है कि __________।

  1. (1) अहंकार हमें दूर तक देखने की शक्ति प्रदान करता है।
  2. (2) अहंकार हमें दिखावटी जीवन व्यतीत करने की ओर ले जाता है।Correct answer
  3. (3) अहंकार हमें निश्छल जीवन व्यतीत करने की ओर ले जाता है।
  4. (4) अहंकार हमें सर्वस्व प्राप्त करने की ओर ले जाता है।

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) अहंकार हमें दिखावटी जीवन व्यतीत करने की ओर ले जाता है।

  1. गद्यांश के अनुसार आडंबर से भरा जीवन अहंकार पर आधारित होता है।
  2. 'बाहर की तरफ देखकर जीना' का अर्थ है दूसरों को दिखाने के लिए जीना, यानी दिखावे का जीवन।

सावधानी: 'दूर तक देखना' शब्दों का सीधा अर्थ है, आशय नहीं; निश्छल जीवन तो अहंकार का उलटा है।