By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 1 Hindi, Question 124

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121 – 128) के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
एक दूसरा संकट ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने और अचानक टूटने से खतरनाक बाढ़ और जलप्लावन का संकट है। पर्यावरण के इस संकट को लेकर देश के लोगों और सरकारों की चेतना का जो स्तर है, वह चिंता बढ़ाने वाला है। खेत खत्म हो रहे हैं, पेड़ काटे जा रहे हैं और जंगलों को लेकर सिर्फ आंकड़ों पर जोर है। उदारीकरण के बाद लोगों के रहन-सहन और जरूरतों में आया बदलाव अब मुसीबत बनने वाला है। हम में से हर की जिंदगी में गैर जरूरी सुविधाओं का भोग लगातार बढ़ा है। चालीस पार की उम्र वाले आसानी से अपने बचपन के दिनों को याद करके समझ सकते हैं कि संसाधनों का अंधाधुंध इस्तेमाल उनकी जिंदगी में किस कदर बढ़ चुका है। इसका असर मौसम, खेतों और फसलों पर पड़ रहा है। मार्च में खिलने वाले फूल अब फरवरी में नजर आते हैं। फरवरी में अचानक गरमी पड़ती है और गेहूं सूखने लगता है और जब तक फसल तैयार होती है अचानक बेमौसम की बारिश आकर उसे तबाह कर देती है। आम के बागवान शुरुआती बौरों को देखकर खुश तो होते हैं पर अचानक मार्च का आंधी-तूफान उनकी सारी खुशियों को निगल जाता है। पर्यावरण वैश्विक समस्या है पर उसका हल हमारी जरूरतों को कम करने में छिपा है।

Q124

गद्यांश के अनुसार चिंता का विषय है __________।

  1. (1) पर्यावरण के प्रति चेतना की कमीCorrect answer
  2. (2) उदारीकरण की नीति का होना
  3. (3) संसाधनों का उचित उपयोग
  4. (4) जंगलों से संबंधित आँकड़े

Solution.

CBSE answer: (1)

उत्तर: (1) पर्यावरण के प्रति चेतना की कमी

  1. गद्यांश कहता है कि पर्यावरण संकट को लेकर लोगों और सरकारों की चेतना का जो स्तर है, वह चिंता बढ़ाने वाला है।
  2. अर्थात चेतना कम है, यही चिंता का विषय है।

सावधानी: उदारीकरण और आँकड़ों का उल्लेख है, पर 'चिंता बढ़ाने वाला' वाक्यांश सीधे चेतना के स्तर से जुड़ा है।