By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 1 Hindi, Question 97

Topic: Reading comprehension

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों ( प्र.सं. 91 – 99 ) के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
अध्यात्म भी मन का राजा होने का मार्ग खोलता है। अपने मन का राजा होना मतलब मन पर स्वयं का अंकुश रखना। उसकी चाल का निर्धारण करना, अपना लक्ष्य बनाना, लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करना। अध्यात्म आपको अपने मन का राजा बनने की ओर ले जाता है। यह स्थिति आपको विकारों से दूर रखती है, वैचारिक सुंदरता का वरदान देती है और बुराई के समक्ष कमजोर होने से बचाती है। प्रकृति से उपहार में जो जीवन मिला है, उसके मूल्य को समझना चाहिए और उस क्षेत्र का राजा बनने के मार्ग पर चलना चाहिए, जिस पर मानवता का विस्तार हो।
राजा बनिए लेकिन शुद्ध विचारों, अच्छे कर्मों और मानवीय संवेदना का राजा बनिए। अन्याय, अधर्म आदि के भय से भयभीत न हों और एक ऐसी सत्ता बनाएँ, जिसमें समानता हो। जो स्वयं में राजा होकर समानता का मार्ग प्रशस्त करता है, वह अध्यात्म के क्षेत्र का भी राजा बन जाता है।

Q97

राजा के किन गुणों की चर्चा गद्यांश में की गई है?

  1. (1) शुद्ध विचार, अंकुश लगाना
  2. (2) अच्छे कार्य, दान करना
  3. (3) शुद्ध विचार, अच्छे कर्मCorrect answer
  4. (4) समता, समानता

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) शुद्ध विचार, अच्छे कर्म

  1. गद्यांश कहता है: शुद्ध विचारों, अच्छे कर्मों और मानवीय संवेदना का राजा बनिए।
  2. विकल्प (3) के दोनों गुण इसी पंक्ति से लिए गए हैं।

सावधानी: (1) में 'अंकुश लगाना' और (2) में 'दान करना' राजा के गुण के रूप में नहीं आए; (4) में समता और समानता एक ही बात है, गुणों की सूची नहीं।