अपरिभाषित समस्याओं को हल करने के लिए एक प्रभावी रणनीति है :
- (1) कार्यात्मक स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करना
- (2) साधन-अंत विश्लेषण
- (3) कलन-विधि
- (4) रटकर सीखना
आप उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र पढ़ रहे हैं। यह समयबद्ध परीक्षा नहीं है: कोई घड़ी नहीं चल रही है और कुछ भी अंकित नहीं हो रहा है।
समयबद्ध परीक्षा पर जाएँ →अपरिभाषित समस्याओं को हल करने के लिए एक प्रभावी रणनीति है :
निम्नलिखित में से गुणों का कौन-सा समूह समालोचनात्मक चिंतन की विशेषताओं को दर्शाता है ?
(i) प्रश्न करने की क्षमता
(ii) आत्म-चिंतन करने की क्षमता
(iii) पूर्वमान्यताओं की पहले से ही जाँच करने की क्षमता
(iv) अभिसारी रूप से सोचने की क्षमता
सही विकल्प चुनिए :
बच्चे के विकास में आनुवंशिकता और वातावरण की भूमिका के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
अर्पिता और अनु एक-दूसरे को अपनी किताबें देते हैं क्योंकि दोनों इसे ‘एहसानों का एकसमान आदान-प्रदान’ मानते हैं । अर्पिता और अनु, कोहलबर्ग के नैतिक विकास सिद्धांत के किस स्तर पर हैं ?
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : जब कुशल पाठक ‘अर्थ-बनाने’ में असमर्थ होते हैं, तो वह धीमे हो जाते हैं और आगे बढ़ने से पहले भ्रम को स्पष्ट करते हुए पाठ को फिर से पढ़ते हैं ।
कारण (R) : अधिसंज्ञान अर्थ-बनाने की प्रक्रिया में बाधा डालता है ।
निम्नलिखित में से कौन-सा समूह उन तरीकों का वर्णन करता है जिनमें एक स्कूल को समावेशी होना चाहिए ?
(i) पाठ्यचर्या में आवश्यकतानुसार संशोधन
(ii) विद्यार्थियों से विद्यालय की संस्कृति को पूरी तरह अपनाने की अपेक्षा करना
(iii) देखभाल और सम्मान के लोकाचार को बढ़ावा देना
(iv) पारस्परिक सहयोग से सीखने के अवसर
सही विकल्प चुनिए :
समाजीकरण के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
‘पारस्परिक शिक्षण’ में एक शिक्षक की भूमिका की विशेषता है :
विद्यार्थियों के सीखने का समर्थन करने के उद्देश्य से एक आकलन प्रक्रिया की विशेषता है :
निम्नलिखित में से भावनात्मक नियमन की एक प्रभावी युक्ति कौन-सी है ?
किसी अवधारणा/श्रेणी के बारे में सीखना आसान है यदि :
जीन पियाज़े के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास में सांकेतिक चिंतन की क्या भूमिका होती है ?
लेखन-वैकल्य से जूझ रहे बच्चे में निम्नलिखित में से कौन-सी विशिष्ट विशेषताएँ दिखाई देने की संभावना है ?
एक शिक्षक शिक्षार्थियों को अवधारणाओं के संपर्क में आने पर उनका विश्लेषण करने का अवसर प्रदान कर रहा है ताकि उन्हें उसकी मदद से सामग्री को समझने में मदद मिल सके । यह किसका उदाहरण है ?
समकालीन समय में जेंडर विकास के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया समस्या-समाधान में बाधा डालती है ?
गतिविधियाँ जो _____________, विद्यार्थियों के सीखने की अभिप्रेरणा के लिए हानिकारक हैं ।
अधिगम के सन्दर्भ में लेव वायगोत्स्की के विचारों का अनुसरण करते हुए, एक शिक्षक को चाहिए कि वह :
जीन पियाज़े ने विकास और सीखने के क्रम में _____________ को महत्त्व दिया ।
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : शिक्षकों को पर्याप्त ‘प्रतीक्षा समय’ सुनिश्चित करना चाहिए, जो एक शिक्षक द्वारा प्रश्न पूछने के बाद जवाब की प्रतीक्षा की अवधि है ।
कारण (R) : विविधता एक बाधा नहीं अपितु एक संसाधन है ।
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : बच्चे सबसे प्रभावी ढंग से तब सीखते हैं जब उनकी ग़लतियों के लिए उनकी बार-बार आलोचना की जाती है ।
कारण (R) : बार-बार आलोचना करने से बच्चे आत्मनिर्भर बनते हैं जिससे उन्हें उनके शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार करने में मदद मिलती है ।
वंचित पृष्ठभूमि से संबंधित विद्यार्थियों को शामिल करने के लिए आवश्यक है कि :
समकालीन सिद्धांतकारों का मानना है कि बचपन :
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : एक माध्यमिक विद्यालय भाषा कला शिक्षक अखबारों और पत्रिकाओं से उन कहानियों और कतरनों का चयन करता है जो पुरुषों और महिलाओं को ग़ैर-पारंपरिक भूमिकाओं में चित्रित करते हैं ।
कारण (R) : वैकल्पिक मॉडल पेश करना प्रचलित जेंडर रूढ़िवादों का मुकाबला करके जेंडर पक्षपात को दूर करने का एक प्रभावी तरीका है ।
वह कौन-सी प्रक्रिया है जो स्मृति में संग्रहीत जानकारी को वर्तमान स्थिति में लाने के लिए प्रयोग की जाती है ?
कक्षा आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : अनुकूलन के साधन जैसे श्रव्य टेप, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का उपयोग जो लिखित लिपि को वाक् में बदलता है, कार्य पूरा करने के लिए विस्तारित समय आदि, उन विद्यार्थियों के लिए अधिगम की सुविधा प्रदान करते हैं जिन्हें दृष्टिबाधिता है ।
कारण (R) : शिक्षकों को समता प्रदान करने और विविध शिक्षार्थियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पाठ्यचर्या को अनुकूलित करना चाहिए ।
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : किशोरों को भावनात्मक विनियमन और उनके संवेगों को बाधित करने में कठिनाई होती है और वे साथियों के दबाव के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं ।
कारण (R) : किशोरावस्था के दौरान शारीरिक और हॉर्मोनल परिवर्तन किशोरों के व्यवहार को विभिन्न तरीकों से प्रभावित करते हैं ।
प्रतिभाशाली बच्चे :
लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार भाषा और संज्ञान के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
खेतिहरों के जीवन पर नील की खेती के प्रभाव पर निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
A. जब फसल काटने के बाद, नील की फसल बोने वाले को दी गई, तब रैयत को एक नया कर्ज़ दिया गया ।
B. नील के उत्पादन के लिए खेतिहरों को जो मूल्य मिला, वह बहुत कम था ।
C. खेतिहरों ने नील की खेती के लिए उत्तम मृदाओं की माँग की ।
D. नील की खेती की जड़ें गहरी नहीं होती थीं और मृदा को अशक्त कर देती थीं ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
निम्नलिखित स्तंभों का मिलान कीजिए :
| A. एक राज्य के रूप में आंध्र प्रदेश की स्थापना | i. 1956 |
| B. राज्य पुनर्गठन आयोग ने अपनी पहली रिपोर्ट प्रस्तुत की | ii. 1953 |
| C. एक राज्य के रूप में गुजरात अस्तित्व में आया | iii. 1966 |
| D. हरियाणा एक राज्य बना | iv. 1960 |
सही विकल्प का चयन कीजिए :
बुद्ध ने वज्जिवासियों से कहा कि वे तब तक उन्नति करते रहेंगे जब तक :
A. वे नियमित रूप से जन सभाएँ आयोजित करते रहेंगे ।
B. वे आपस में मिलजुल कर काम करते रहेंगे ।
C. वे स्थापित नियमों का पालन करते रहेंगे ।
D. वे वज्जी महिलाओं के साथ ज़ोर-ज़बरदस्ती नहीं करेंगे और उन्हें बंधक नहीं बनाएँगे ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
विलय (लैप्स) नीति के अंतर्गत सम्मिलित राज्यों के विलय का सबसे पहले से लेकर अंतिम तक सही क्रम निम्नलिखित में से कौन-सा है ?
निम्नलिखित में से कौन-सा कर चोल वंश के शासनकाल में बलपूर्वक श्रम के रूप में लिया जाता था ?
दिए गए कथन (A) तथा (B) को पढ़िए :
(A) : उन्नीसवीं सदी में ईसाई प्रचारक, आदिवासी समुदायों और निचली जातियों के बच्चों के लिए स्कूल खोलने लगे थे ।
(B) : उसी समय गरीब लोगों ने शहरों में निकल रही नई नौकरियों की तलाश में गाँव छोड़कर जाना शुरू कर दिया था ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
निम्नलिखित का मिलान कीजिए :
| फसल/वस्तु | स्थल |
|---|---|
| A. हरा चना (मूँग) | i. कोलदिह्वा |
| B. काला चना | ii. चिरांद |
| C. खंडित पशु हड्डी | iii. पैयमपल्ली |
| D. कुत्ता | iv. बुरज़ाहोम |
सही विकल्प का चयन कीजिए :
निम्नलिखित में से किसके उन्मूलन के लिए 1840 में परमहंस मंडली का गठन हुआ था ?
अहोम लोग तेरहवीं सदी में ब्रह्मपुत्र घाटी में वर्तमान ____________ से आकर बस गए थे ।
प्राचीन राज्यों के संदर्भ में निम्नलिखित का मिलान कीजिए :
| A | B |
|---|---|
| A. मगध | i. वैशाली |
| B. वज्जि | ii. राजगृह |
| C. अवंति | iii. तक्षशिला |
| D. गांधार | iv. उज्जैन |
सही विकल्प का चयन कीजिए :
निम्नलिखित में से, पल्लव अभिलेखों में उल्लेखित कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?
I. सभा – ब्राह्मण भूस्वामियों की सभा
II. उर – व्यापारियों का संगठन
III. नगरम – ग्राम सभा
सही विकल्प का चयन कीजिए :
किसने कहा था “हमें वास्तव में खुद नवाब बनना होगा” ?
निम्नलिखित में से भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के लिए औपनिवेशिक काल में कौन-सा सही नहीं है ?
औपनिवेशिक भारत में विधवा पुनर्विवाह कानून के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
A. विधवा विवाह के पक्ष में कानून 1858 में पारित हुआ ।
B. उन विधवाओं, जिनका पुनर्विवाह हुआ, की संख्या में बढ़ोतरी हो गई ।
C. कई रूढ़िवादी समूह इस नए कानून का विरोध करते रहे ।
D. जिन्होंने भी पुनर्विवाह किया, समाज में उनको स्वीकृति आसानी से नहीं मिली ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वृक्ष शुष्क मौसम में अपने पत्ते गिरा देते हैं ।
कारण (R) : वृक्ष जलवायु-संबंधी परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को अनुकूलित कर लेते हैं और शुष्क मौसम में पानी के संरक्षण हेतु अपने पत्ते गिरा देते हैं ।
निश्चित दिशा में महासागरीय सतह पर नियमित रूप से बहने वाली जल की धाराओं को हम क्या कहते हैं ?
छत्रक शैल का निर्माण किन कारणों से होता है ?
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए तथा पहचानिए कि दिए गए कितने युग्म सही सुमेलित हैं :
| वनों का प्रकार | पाए जाने वाले वृक्ष | |
|---|---|---|
| A. उष्णकटिबंधीय वर्षा वन | — | महोगनी |
| B. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन | — | रोज़वुड |
| C. कँटीली झाड़ियाँ | — | देवदार |
| D. मैंग्रोव वन | — | सुंदरी |
सही विकल्प का चयन कीजिए :
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन उल्कापिंडों के बारे में सही है/हैं ?
A. ये मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं ।
B. यह माना जाता है कि वे ग्रह के ही भाग हैं जो बहुत वर्ष पहले विस्फोटित हो गए थे ।
C. ये सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले पत्थरों के छोटे-छोटे टुकड़े होते हैं जो कभी पृथ्वी के इतने नज़दीक आ जाते हैं कि इनकी प्रवृत्ति पृथ्वी पर गिरने की होती है ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
एक संकरे आधार और ऊँचाई वाला जनसंख्या पिरामिड दर्शाता है :
A. शिशुओं की उच्च मृत्यु दर
B. निम्न जन्म दर
C. बढ़ी हुई जीवन प्रत्याशा
D. घटी मृत्यु दर
सही विकल्प का चयन कीजिए :
कृषि में शामिल हैं __________ ।
A. सब्जी उगाना
B. पिस्सीकल्चर (मत्स्यपालन)
C. हॉर्टीकल्चर (बागवानी)
D. पशुपालन
सही विकल्प का चयन कीजिए :
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : आर्द्र दिन में गीले कपड़े सूखने में ज्यादा समय लगता है ।
कारण (R) : आर्द्र दिन में वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है ।
प्रवास के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
A. प्रवास का जनसंख्या के आकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता क्योंकि जितने लोग उत्प्रवास करके देश से बाहर जाते हैं, उतने ही अप्रवासी देश में वापस आ जाते हैं ।
B. अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास अधिकतर कम विकसित राष्ट्रों से अधिक विकसित राष्ट्रों की ओर होता है ।
C. सूडान एक ऐसे देश का उदाहरण है, जिसमें लोगों के उत्प्रवास के कारण जनसंख्या में कमी का अनुभव हो रहा है ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
भारत में केंद्रीय सरकार कार्यालयों के खुलने का समय सुबह के 09:00 बजे भारतीय मानक समय (आईएसटी) का है । तो हैदराबाद के पास पूर्व देशांतर तथा आइज़ॉल के पास पूर्व देशांतर पर क्रमश: स्थित केंद्रीय सरकार कार्यालयों के खुलने का स्थानीय समय क्या होगा ?
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : उत्तरी गोलार्द्ध में ध्रुवीय पूर्वी पवनें दक्षिणावर्त (दायीं ओर) मुड़ती हैं ।
कारण (R) : पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना पवनों की दिशा पर प्रभाव डालता है ।
पृथ्वी के ताप कटिबंधों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से शीतोष्ण कटिबंध के लिए सही है/हैं ?
A. शीतोष्ण कटिबंधों में तापमान मध्यम रहता है ।
B. इस कटिबंध के किसी भी अक्षांश पर दोपहर का सूर्य कभी भी सिर के ऊपर नहीं होता है ।
C. यह केवल उत्तरी गोलार्द्ध में उत्तरध्रुवीय वृत्त तथा विषुवत् वृत्त के बीच फैला हुआ है ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
यूरोप से भारत तक के समुद्री मार्ग की खोज करते हुए, जिस समुद्री तट पर वास्को डी गामा पहली बार पहुँचे थे उसे आप किस राज्य में पाएँगे ?
“एक अफ्रीकी-अमेरिकन ने 1955 में एक गोरे व्यक्ति को बस में अपनी सीट देने से मना कर दिया था और इस घटना ने सं.रा. अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन को जन्म दिया ।” वह व्यक्ति कौन था/थी ?
आदिवासी समाजों का अति विशिष्ट पहलू (पक्ष) यह है कि उनके बीच बहुत ही कम ___________ है ।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(A) जब कोई कानून ताकतवर लोगों से कमज़ोर लोगों की रक्षा के लिए बनाया जाता है, तो उसको लागू करना और भी महत्त्वपूर्ण बन जाता है ।
(B) बाज़ारों में हर जगह केवल मज़दूरों के शोषण की संभावना बनी रहती है ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की चिकित्सा आचार-संहिता में कहा गया है कि प्रत्येक चिकित्सक को ऐसी दवाएँ लिखनी चाहिए जो ___________ दवाओं के अन्तर्गत आती हैं ।
एक जिनिंग मिल को आप आमतौर पर किसके साथ जोड़ेंगे ?
2004 के बाद से भारत में सभी आम चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (इवीएम) का उपयोग किया जा रहा है । यह मुख्यत: बचाती है ___________ ।
एक लोकतांत्रिक देश में कौन-सी कार्यविधि सरकार की शक्तियों पर नियंत्रण लगाती है ?
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
A. औरतें भावुक होती हैं, यह जेंडर संबंधी सामान्य रूढ़िबद्ध धारणा है ।
B. पवित्रता और अपवित्रता की धारणाएँ जाति व्यवस्था से जुड़ी हैं ।
C. अंग्रेजी एक बेहतर भाषा है, यह पूर्वाग्रह से ग्रसित एक कथन है ।
D. धर्मों के अनेकत्व की पहचान भारत में विविधता की एक विशेषता नहीं है ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
एक रूढ़िबद्ध धारणा के अनुसार घरेलू काम ____________ होते हैं ।
निम्नलिखित में से कौन-सी भारतीय संविधान की विशेषताएँ हैं ?
A. इसमें न्यायपालिका की सर्वोच्चता के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था है ।
B. इसमें सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का प्रावधान किया गया है ।
C. इसमें सभी नागरिकों को कानून के समक्ष समानता की गारंटी दी गई है ।
D. इसमें समाज के निर्धन और सबसे वंचित तबकों (भारतीयों) के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की गई है ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
निम्नलिखित में से कौन-से मौलिक अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 22 के तहत प्रत्येक गिरफ़्तार व्यक्ति को दिए जाते हैं ?
A. गिरफ़्तारी का कारण जानने का अधिकार ।
B. गिरफ़्तारी के 48 घंटों के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने का अधिकार ।
C. गिरफ़्तारी अथवा हिरासत में किसी तरह के दुर्व्यवहार से बचने का अधिकार ।
D. बच्चों व महिलाओं को गिरफ़्तार न किए जाने का अधिकार ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
भारतीय संविधान का कौन-सा भाग स्वतंत्र भारतीय राज्य को ऐसे कानूनों और नीतियों को स्थापित करने के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करता है जो जनता की ग़रीबी को कम करने में मदद करते हैं ?
मूल्यांकन के संबंध में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
A. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, बच्चों का मूल्यांकन एक समग्र के रूप में रचनात्मक होने के साथ बहुआयामी (360 डिग्री) होगा ।
B. रचनात्मक आकलन दक्षता-आधारित होता है, यह विद्यार्थियों में सीखने को बढ़ावा देता है ।
C. मानदंड-संदर्भित आकलन संदर्भित करता है कि एक छात्र का स्कोर अन्य छात्रों के तुलना में कितना है ।
D. मानक-संदर्भित आकलन संदर्भित करता है कि एक छात्र का स्कोर पूर्व-निर्धारित मानक की तुलना में कितना है ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
‘स्वास्थ्य प्रणाली में सरकार की भूमिका’ विषय पर किए गए परियोजना कार्य को प्रस्तुत करने के लिए छात्रों को किस क्रम का पालन करना चाहिए ?
A. निष्कर्षों को प्रस्तुत करना
B. उद्देश्यों का निर्धारण करना
C. आँकड़े एकत्रण की योजना बनाना
D. आँकड़े एकत्रण हेतु विशिष्ट स्रोतों को ढूँढ़ना
सही विकल्प का चयन कीजिए :
‘महिलाओं द्वारा कार्यक्षेत्र पर सामना की जाने वाली चुनौतियों के विषय में पढ़ाने हेतु’ निम्नलिखित में से कौन-सी प्राथमिक सूचना उपलब्ध करवाई जा सकती है ?
निम्नलिखित में से कौन-सी सामाजिक विज्ञान शिक्षण की विधि में छात्रों का पाठ्यपुस्तक के परे जाना सम्मिलित होता है ?
A. परियोजना कार्य
B. व्याख्यान
C. प्रश्न विधि
D. प्रदर्शन
सही विकल्प का चयन कीजिए :
निम्नलिखित में से कौन-से प्रश्न विद्यार्थियों में आलोचनात्मक अथवा तार्किक चिंतन विकसित करेंगे ?
A. मुक्तांत प्रश्न (खुले-सिरे वाले प्रश्न)
B. बंद-सिरे वाले प्रश्न
C. अन्वेषणात्मक प्रश्न
D. अभिसारी (अभिसृत) प्रश्न
सही विकल्प का चयन कीजिए :
मूल्यांकन के लिए प्रयुक्त सहपाठी आकलन का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
सामाजिक अध्ययन कक्षा में “मौसम का पूर्वानुमान हमारी कैसे सहायता करता है” विषय पर चर्चा के समय, शिक्षक :
कक्षा में जेंडर (लैंगिक) भूमिकाओं पर चर्चा करते समय एक शिक्षक को :
A. पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग व्यवसाय अपनाने का सुझाव देना चाहिए ।
B. लड़कों तथा लड़कियों को अलग-अलग प्रकार की शिक्षा देनी चाहिए ।
C. जेंडर (लैंगिक) रूढ़ियों को दैनिक जीवन में चुनौती देने पर जोर देना चाहिए ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
एक शिक्षार्थी सामाजिक विज्ञान में लगातार कम अंक ला रहा है । उसकी समस्याओं को समझने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा आकलन करना चाहिए ?
A. स्थापन
B. योगात्मक
C. नैदानिक
D. रचनात्मक
सही विकल्प का चयन कीजिए :
अम्बिका अपनी कक्षा के बच्चों को स्थलीय आकृतियों, महासागरीय धाराओं, ज्वालामुखियों और जलवायु के बारे में पढ़ाना चाहती है । निम्नलिखित में से उसे कौन-सी शिक्षण-अधिगम सामग्री का चुनाव करना चाहिए ?
इतिहास शिक्षण के उद्देश्य हैं :
A. इतिहास के पुनर्निर्माण में प्रयुक्त स्रोतों को चित्रित करना ।
B. प्रारंभिक समाजों के कौशल एवं ज्ञान की सराहना करना ।
C. पुरातत्त्वीय साक्ष्यों (प्रमाणों) की पहचान करना तथा उनसे निगमन बनाना ।
D. उन सभी तिथियों, स्थानों तथा व्यक्तियों को याद रखना जिनके विवरण की चर्चा पाठ्यपुस्तक में हो रखी है ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
कथन (A) और (B) पर विचार कीजिए :
(A) कोऑपरेटिव और कोलैबोरेटिव (सहकारी व सहयोगात्मक) अधिगम सामाजिक विज्ञान शिक्षण की दो अलग विधियाँ हैं ।
(B) कक्षा का प्रत्येक छात्र ‘हमारे भोजन’ विषय पर प्रस्तुतीकरण तैयार करता है और विषय की समझ में अपना योगदान देता है । यह कोलैबोरेटिव (सहयोगात्मक) शिक्षण का एक उदाहरण है ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
शिक्षिका छात्रों को बताती है कि “वायुमंडल के एक निश्चित स्तर तक ऊँचाई बढ़ने के साथ तापमान में कमी आती है” । उसके बाद छात्र विभिन्न अक्षांशों पर स्थित विभिन्न स्थानों के तापमान से संबंधित समस्याओं को हल करते हैं । यह एक उदाहरण है :
सोनू कक्षा VII का एक दृष्टिबाधित छात्र है । इस संदर्भ में नीचे दिए गए कथनों में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
कल्पना कीजिए कि मिडिल स्कूल का एक सामाजिक अध्ययन शिक्षक शिवाजी पर एक परियोजना कार्य निर्दिष्ट करता है । निम्नलिखित में से कौन-सा आलोचनात्मक चिंतन को विकसित करने हेतु उच्च रूप से प्रासंगिक हो सकता है ?
A. निर्धारित पाठ्यपुस्तक
B. स्कूल पुस्तकालय से पुस्तकें
C. एक से अधिक इंटरनेट वेबसाइटों से विवरण
D. कक्षा में शिक्षक द्वारा साझा की गई सूचना/जानकारी
E. सोशल नेटवर्किंग ऐप्लिकेशन में साझा की गई सूचना/जानकारी
सही विकल्प का चयन कीजिए :
दिए गए प्रश्नों या गतिविधियों में से कौन-से बच्चों में विश्लेषणात्मक चिंतन व सर्जनात्मकता को बढ़ावा देते हैं ?
A. हड़प्पा सभ्यता किस नदी के पास बसी थी ?
B. अपने घर का मानचित्र बनाओ ।
C. दिन और रात वर्ष भर बराबर क्यों नहीं होते ?
D. त्योहार मनाने का उद्देश्य क्या होता है ?
सही विकल्प का चयन कीजिए :
एक सामाजिक विज्ञान शिक्षक का निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य हो सकता है ?
A. छात्रों से वांछित परिस्थितियों हेतु उत्तर लेना ।
B. छात्रों को एक सक्रिय अधिगमकर्ता के रूप में स्वीकार करना ।
C. अनुशासन बनाए रखने के लिए छात्रों की स्वतंत्र अभिव्यक्ति को नियंत्रित करना ।
D. छात्रों के महत्त्वाकांक्षी व्यवहार को महत्त्व देते हुए उन्हें महत्त्वाकांक्षी बनने के लिए प्रेरित करना ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
एक 5E मॉडल पाठ योजना के पदों का सही क्रम निम्नलिखित में से कौन-सा होगा ?
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : कक्षा में, व्यक्तियों एवं समुदायों द्वारा जिए गए अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को अवधारणाएँ स्पष्ट की जानी चाहिए ।
कारण (R) : सांस्कृतिक, सामाजिक तथा वर्ग विभेदों पर सामान्यीकृत टिप्पणियों से शिक्षण कक्षा में उनके स्वयं के पक्षपातों, रूढ़ियों एवं प्रवृत्तियों को उत्पन्न कर सकती हैं ।
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : सभ्यता और संस्कृति के बारे में बताते हुए शिक्षक बच्चों को कहता है कि सामाजिक अध्ययन संस्कृति और सभ्यता से जुड़ा है, साथ ही साथ यह वैज्ञानिक दृष्टिकोण की पुष्टि भी करता है ।
कारण (R) : सामाजिक विज्ञान का कला से कोई संबंध नहीं है । समाज के साथ विज्ञान जुड़कर सामाजिक विज्ञान बना है; इसलिए इसका संबंध केवल विज्ञान से है ।