By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 मार्च 2026 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन, प्रश्न 31

विषय: इतिहास

प्रश्न 31

खेतिहरों के जीवन पर नील की खेती के प्रभाव पर निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
A. जब फसल काटने के बाद, नील की फसल बोने वाले को दी गई, तब रैयत को एक नया कर्ज़ दिया गया ।
B. नील के उत्पादन के लिए खेतिहरों को जो मूल्य मिला, वह बहुत कम था ।
C. खेतिहरों ने नील की खेती के लिए उत्तम मृदाओं की माँग की ।
D. नील की खेती की जड़ें गहरी नहीं होती थीं और मृदा को अशक्त कर देती थीं ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :

  1. (1) केवल A, C और D सही हैं ।
  2. (2) केवल B, C और D सही हैं ।
  3. (3) केवल A, B और D सही हैं ।
  4. (4) केवल A, B और C सही हैं ।सही उत्तर

हल.

CBSE उत्तर: (4)

उत्तर: (4) केवल A, B और C सही हैं ।

  1. A सही है: फसल बागान मालिक को सौंपते ही रैयत को नया कर्ज़ मिल जाता था और कर्ज़ का चक्र फिर शुरू हो जाता था ।
  2. B सही है: नील के बदले किसानों को बहुत कम दाम मिलता था ।
  3. C सही है: उत्तम मृदा पर ज़ोर बागान मालिकों (planters) का था, किसान वहाँ धान बोना चाहते थे; हिंदी कथन में 'खेतिहरों' छपा है, पर आशय बागान मालिकों से है ।
  4. D ग़लत है: नील की जड़ें गहरी होती हैं, इसी से वह मिट्टी को जल्दी कमज़ोर करती थी ।