By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 मार्च 2026 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन, प्रश्न 26

विषय: आकलन

प्रश्न 26

कक्षा आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?

  1. (1) मानदंड-संदर्भित आकलन का उपयोग जो विद्यार्थी के प्रदर्शन की तुलना साथियों के प्रदर्शन से करता है, विद्यार्थियों को अधिक सार्थक रूप से सीखने के लिए अभिप्रेरित करता है ।
  2. (2) निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ग़ैर-लिखित व्यवहार के बजाय आकलन का केंद्र पेपर-पेंसिल आकलन होना चाहिए ।
  3. (3) रचनात्मक आकलन में ऐसे कार्य शामिल होने चाहिए जो शिक्षकों को इस बारे में सूचित करते हैं कि विद्यार्थी पढ़ाना शुरू करने से पहले संकल्पना के बारे में क्या जानते हैं ।सही उत्तर
  4. (4) योगात्मक आकलन किसी भी उद्देश्य की पूर्ति नहीं करता है और इसे नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि अंतिम सीखने के परिणाम की तुलना में प्रक्रिया अधिक महत्त्वपूर्ण है ।

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) रचनात्मक आकलन में ऐसे कार्य हों जो पढ़ाने से पहले विद्यार्थियों के ज्ञान की जानकारी दें

  1. पहले से मौजूद ज्ञान जानने पर शिक्षक बच्चों के स्तर से शुरू करके पाठ की योजना बना पाता है।
  2. साथियों से तुलना प्रतिस्पर्द्धा बढ़ाती है, सार्थक अधिगम नहीं, इसलिए (1) ग़लत है।
  3. मौखिक कार्य, परियोजना और अवलोकन भी वैध साक्ष्य हैं, इसलिए (2) ग़लत है।
  4. इकाई के अंत में योगात्मक आकलन का भी उद्देश्य होता है, इसलिए (4) ग़लत है।