By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 मार्च 2026 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन, प्रश्न 88

विषय: सामाजिक अध्ययन शिक्षणशास्त्र

प्रश्न 88

एक 5E मॉडल पाठ योजना के पदों का सही क्रम निम्नलिखित में से कौन-सा होगा ?

  1. (1) मूल्यांकन करना, व्याख्या करना, अन्वेषण करना, संलग्न करना, विस्तार करना
  2. (2) संलग्न करना, अन्वेषण करना, व्याख्या करना, विस्तार करना, मूल्यांकन करनासही उत्तर
  3. (3) अन्वेषण करना, संलग्न करना, व्याख्या करना, विस्तार करना, मूल्यांकन करना
  4. (4) व्याख्या करना, विस्तार करना, मूल्यांकन करना, संलग्न करना, अन्वेषण करना

हल.

CBSE उत्तर: (2)

उत्तर: (2) संलग्न करना, अन्वेषण करना, व्याख्या करना, विस्तार करना, मूल्यांकन करना

  1. संलग्न करना: जिज्ञासा जगाना और पूर्व ज्ञान से जोड़ना ।
  2. अन्वेषण करना: छात्र गतिविधियों से खोजबीन करते हैं ।
  3. व्याख्या करना: छात्र निष्कर्ष बताते हैं और शिक्षक अवधारणा स्पष्ट करता है ।
  4. विस्तार करना: नई परिस्थितियों में लागू करना ।
  5. मूल्यांकन करना: छात्र और शिक्षक दोनों सीखने की जाँच करते हैं ।