By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 मार्च 2026 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन, प्रश्न 37

विषय: इतिहास

प्रश्न 37

निम्नलिखित का मिलान कीजिए :

फसल/वस्तु स्थल
A. हरा चना (मूँग) i. कोलदिह्वा
B. काला चना ii. चिरांद
C. खंडित पशु हड्डी iii. पैयमपल्ली
D. कुत्ता iv. बुरज़ाहोम

सही विकल्प का चयन कीजिए :

  1. (1) A-i, B-iii, C-ii, D-iv
  2. (2) A-ii, B-iii, C-i, D-iv
  3. (3) A-iii, B-i, C-ii, D-ivसही उत्तर
  4. (4) A-i, B-ii, C-iii, D-iv

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) A-iii, B-i, C-ii, D-iv

  1. आरंभिक कृषि स्थलों की पहचान वहाँ मिले अनाज और पशु-अवशेषों से होती है ।
  2. कुत्ते के अवशेष कश्मीर के बुरज़ाहोम से मिले हैं, इसलिए D-iv पक्का है और हर विकल्प में है ।
  3. इस विकल्प में हरा चना पैयमपल्ली से, काला चना कोलदिह्वा से और खंडित पशु हड्डियाँ चिरांद से जोड़ी गई हैं ।
हमारा नोट

नोट: एनसीईआरटी कक्षा 6 की आरंभिक स्थलों की सूची में हरा चना चिरांद से, काला चना पैयमपल्ली से और पशुओं की टूटी हड्डियाँ कोलदिह्वा से मिली बताई गई हैं, जो विकल्प (2) है ।