प्रश्न 28
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : किशोरों को भावनात्मक विनियमन और उनके संवेगों को बाधित करने में कठिनाई होती है और वे साथियों के दबाव के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं ।
कारण (R) : किशोरावस्था के दौरान शारीरिक और हॉर्मोनल परिवर्तन किशोरों के व्यवहार को विभिन्न तरीकों से प्रभावित करते हैं ।
- (1) (A) और (R) दोनों ग़लत हैं ।
- (2) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
- (3) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
- (4) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।