By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 मार्च 2026 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन, प्रश्न 15

विषय: जेंडर

प्रश्न 15

समकालीन समय में जेंडर विकास के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?

  1. (1) जन्म के समय किसी व्यक्ति की शारीरिक रचना द्वारा जेंडर विशुद्ध रूप से और पूरी तरह से निर्धारित होता है ।
  2. (2) जेंडर द्विवर्ग होता है – व्यक्ति या तो पुरुष होता है या फिर महिला ।
  3. (3) जेंडर पहचान सांस्कृतिक अवधारणाओं से प्रभावित होती है ।सही उत्तर
  4. (4) जेंडर पहचान समाजीकरण से प्रभावित नहीं होती है ।

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) जेंडर पहचान सांस्कृतिक अवधारणाओं से प्रभावित होती है।

  1. लिंग जैविक है, जबकि जेंडर संस्कृति द्वारा बनी एक सामाजिक रचना है।
  2. लड़के और लड़कियों को कैसा व्यवहार करना चाहिए, ये विचार परिवार, विद्यालय, मीडिया और समाज से आते हैं।
  3. इसलिए जेंडर केवल शरीर-रचना से तय नहीं होता, केवल दो वर्गों तक सीमित नहीं है और समाजीकरण से प्रभावित होता है।

सावधानी: (1) जैविक लिंग और जेंडर को एक मान लेता है।