प्रश्न 90
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : सभ्यता और संस्कृति के बारे में बताते हुए शिक्षक बच्चों को कहता है कि सामाजिक अध्ययन संस्कृति और सभ्यता से जुड़ा है, साथ ही साथ यह वैज्ञानिक दृष्टिकोण की पुष्टि भी करता है ।
कारण (R) : सामाजिक विज्ञान का कला से कोई संबंध नहीं है । समाज के साथ विज्ञान जुड़कर सामाजिक विज्ञान बना है; इसलिए इसका संबंध केवल विज्ञान से है ।
- (1) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।
- (2) (A) और (R) दोनों ग़लत हैं ।
- (3) (A) और (R) दोनों सहीं हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
- (4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।