By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 मार्च 2026 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन, प्रश्न 5

विषय: अधिगम और संज्ञान

प्रश्न 5

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प चुनिए ।
अभिकथन (A) : जब कुशल पाठक ‘अर्थ-बनाने’ में असमर्थ होते हैं, तो वह धीमे हो जाते हैं और आगे बढ़ने से पहले भ्रम को स्पष्ट करते हुए पाठ को फिर से पढ़ते हैं ।
कारण (R) : अधिसंज्ञान अर्थ-बनाने की प्रक्रिया में बाधा डालता है ।

  1. (1) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है ।सही उत्तर
  2. (2) (A) और (R) दोनों ग़लत हैं ।
  3. (3) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।

हल.

CBSE उत्तर: (1)

उत्तर: (1) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है।

  1. (A) सही है: कुशल पाठक अर्थ न समझ आने पर रुकते हैं, धीमे पढ़ते हैं और दोबारा पढ़कर भ्रम दूर करते हैं।
  2. अपनी समझ पर यह निगरानी ही अधिसंज्ञान (अपनी सोच के बारे में सोचना) है।
  3. (R) ग़लत है: अधिसंज्ञान अर्थ-निर्माण में सहायता करता है, बाधा नहीं डालता।

सावधानी: (3) चुनना भूल है; (A) तो स्वयं अधिसंज्ञान का उदाहरण है।