By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 मार्च 2026 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन, प्रश्न 40

विषय: इतिहास

प्रश्न 40

प्राचीन राज्यों के संदर्भ में निम्नलिखित का मिलान कीजिए :

A B
A. मगध i. वैशाली
B. वज्जि ii. राजगृह
C. अवंति iii. तक्षशिला
D. गांधार iv. उज्जैन

सही विकल्प का चयन कीजिए :

  1. (1) A-i, B-iii, C-iv, D-ii
  2. (2) A-iv, B-ii, C-iii, D-i
  3. (3) A-ii, B-i, C-iv, D-iiiसही उत्तर
  4. (4) A-iii, B-iv, C-i, D-ii

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) A-ii, B-i, C-iv, D-iii

  1. मगध की आरंभिक राजधानी राजगृह (राजगीर) थी ।
  2. वज्जि संघ की राजधानी वैशाली थी ।
  3. अवंति की राजधानी उज्जैन थी ।
  4. गांधार की राजधानी तक्षशिला थी ।
  5. चारों युग्म केवल विकल्प (3) में सही हैं ।