By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 1 मार्च 2026 पेपर 2 सामाजिक अध्ययन, प्रश्न 86

विषय: सामाजिक अध्ययन शिक्षणशास्त्र

प्रश्न 86

दिए गए प्रश्नों या गतिविधियों में से कौन-से बच्चों में विश्लेषणात्मक चिंतन व सर्जनात्मकता को बढ़ावा देते हैं ?
A. हड़प्पा सभ्यता किस नदी के पास बसी थी ?
B. अपने घर का मानचित्र बनाओ ।
C. दिन और रात वर्ष भर बराबर क्यों नहीं होते ?
D. त्योहार मनाने का उद्देश्य क्या होता है ?
सही विकल्प का चयन कीजिए :

  1. (1) केवल A और B
  2. (2) केवल A, C और D
  3. (3) केवल C और Dसही उत्तर
  4. (4) केवल A और D

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) केवल C और D

  1. C में छात्रों को कारण समझाना है (पृथ्वी का झुकाव और परिक्रमा), इससे विश्लेषण बढ़ता है ।
  2. D का कोई एक तय उत्तर नहीं है; छात्र सामाजिक, सांस्कृतिक और निजी कारण सोचते हैं, इससे सर्जनात्मक चिंतन बढ़ता है ।
  3. A केवल याद किया हुआ तथ्य माँगता है, इसलिए A वाले सभी विकल्प हट जाते हैं ।