By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 फरवरी 2026 पेपर 1 प्रश्न पत्र हिन्दी में, उत्तर कुंजी सहित

प्रश्न 1

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : कुछ बच्चों में ऐसी विशेषताएँ होती हैं जो उनके माता-पिता से मिलती हैं, जबकि अन्य अपने माता-पिता से स्पष्ट रूप से भिन्न होती हैं।
कारण (R) : यह पता लगाना कि कोई विशेषता वंशानुक्रम या आनुवंशिकता के कारण कितनी है और पोषण या पर्यावरण के कारण कितनी एक जटिल मुद्दा है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 2

विकास के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  1. (1) बच्चों में विकास का बहुत सटीक अनुमान लगाया जा सकता है।
  2. (2) विकास एक सरल और एकात्मक प्रक्रिया है।
  3. (3) विकास को हमेशा सटीक तौर पर मापा जा सकता है।
  4. (4) विकास बहु-आयामी और बहु-दिशात्मक होता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 3

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : समझने व बोलने की क्षमता मुँह और मस्तिष्क के शारीरिक विकास पर निर्भर करती है।
कारण (R) : संवेगात्मक विकास, शारीरिक विकास से संबंधित है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 4

अधिकांश बच्चे पाँच-छः सुसंगत वाक्य कब बोल सकते हैं?

  1. (1) एक साल में
  2. (2) तीन साल में
  3. (3) पाँच साल में
  4. (4) सात साल में
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 5

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, जैसे-जैसे बच्चे बढ़ते हैं, उनकी भाषा _____ की ओर विकसित होती है।

  1. (1) आंतरिक वाक् से बाहरी वाक्
  2. (2) निजी वाक् से आत्मकेन्द्रित वाक्
  3. (3) मूक वाक् से मौखिकीकरण
  4. (4) मौखिकीकरण से आंतरिक वाक्
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 6

पियाजे ने संज्ञानात्मक विकास को किस तरह घटित होने वाला बताया है?

  1. (1) चार गुणात्मक रूप से विभिन्न अवस्थाओं में
  2. (2) तीन प्रगतिशील स्तरों पर
  3. (3) आठ अवस्थाओं में संघर्ष के संकल्प के रूप में
  4. (4) जन्म से लेकर वयस्कता तक निरंतर तरीके से
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 7

रमा ने अपने भाई ताहिर के साथ मतलबी तरीके से व्यवहार किया। अगले दिन ताहिर बीमार हो गया। रमा ने निष्कर्ष निकाला कि उसने अपने भाई को बीमार कर दिया।
पियाजे के अनुसार, रमा संज्ञानात्मक विकास के किस चरण में है?

  1. (1) संवेदी-चालक अवस्था
  2. (2) पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
  3. (3) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
  4. (4) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 8

_____ वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा बच्चे अपनी जेंडर भूमिकाओं के बारे में जागरूक हो जाते हैं।

  1. (1) जेंडर वर्गीकरण (टाइपिंग)
  2. (2) जेंडर समानता
  3. (3) जेंडर संबंधता
  4. (4) जेंडर समरूपता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 9

निम्नलिखित में से कौन-सा परिदृश्य लेव वायगोत्स्की के ‘आलंबन’ की अवधारणा के अनुप्रयोग का उपयुक्त वर्णन कर रहा है?

  1. (1) एक शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों को आधी हल की हुई समस्याएँ दीं, जिन्हें अन्यथा हल करने में कठिनाई हो रही थी।
  2. (2) एक शिक्षिका ने विद्यार्थियों को आपस में किसी प्रकार के सहयोग और संवाद करने से सख्त रूप से पाबंदी लगाई हुई है।
  3. (3) एक शिक्षिका ने श्यामपट्ट पर उत्तर लिख दिए हैं और विद्यार्थियों से कहा है कि वे ये उत्तर अपनी कॉपियों में निष्क्रिय रूप से उतार लें।
  4. (4) एक शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि वे निर्धारित समयावधि में स्वयं ही समस्याओं का समाधान करें।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 10

प्रगतिशील शिक्षा एक शैक्षिक दर्शन है, जो _____ पर जोर देता है।

  1. (1) छात्र-केन्द्रित शिक्षा और सक्रिय भागीदारी
  2. (2) रटकर याद करना और शिक्षक-केन्द्रित निर्देश
  3. (3) मानकीकृत परीक्षण और सख्त पाठ्यचर्या दिशानिर्देश
  4. (4) प्रतियोगिता और व्यक्तिगत उपलब्धि
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 11

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : बच्चे किसी कार्य के परिणाम से यह निर्धारित करने कि क्या वे अच्छे/बुरे हैं यह समझने की ओर प्रगति करते हैं कि नियम और कानून नम्य हैं और बदले जा सकते हैं।
कारण (R) : कोहलबर्ग के अनुसार, बच्चों का नैतिक विकास निरंतर होता है न कि असतत।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 12

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास किसके द्वारा निर्देशित होता है?

  1. (1) निजी वाक् के रूप में भाषा द्वारा
  2. (2) अवधान और ध्यान-केन्द्रित करने की प्रक्रियाओं द्वारा
  3. (3) समायोजन और समावेशन के द्वारा जो ‘स्कीमा’ को बदलते हैं
  4. (4) पर्यावरण द्वारा दिए गए सकारात्मक और नकारात्मक पुनर्बलन द्वारा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 13

निम्नलिखित में से कौन-सी बुद्धि लोगों को दूसरों के मनोभाव और भावनाओं को देखने, व्यक्त करने, समझने और नियंत्रित करने में मदद करती है?

  1. (1) अंतर्वैयक्तिक
  2. (2) तार्किक-गणितीय
  3. (3) संगीतमय
  4. (4) प्रकृतिवादी
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 14

एक बच्चे का पहला अनुभव और साथ ही ‘लड़की’ या ‘लड़का’ होने का मतलब क्या है, की अपेक्षाएँ किससे आती हैं?

  1. (1) मीडिया
  2. (2) रिश्तेदार
  3. (3) पड़ोस
  4. (4) परिवार
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 15

रचनात्मक मूल्यांकन की एक आवश्यक विशेषता है––

  1. (1) शिक्षार्थियों को सापेक्ष पद और श्रेणियाँ प्रदान करना।
  2. (2) वर्ष के अंत में परीक्षण और परीक्षा।
  3. (3) शिक्षार्थियों के लिए मूल्यांकन मानदंड का स्पष्टीकरण।
  4. (4) वस्तुनिष्ठता प्राप्त करने के लिए मात्रात्मक साधनों पर ध्यान देना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 16

लेखन वैकल्य है, एक

  1. (1) तंत्रिकीय विकार
  2. (2) व्यक्तित्व विकार
  3. (3) शारीरिक अपंगता
  4. (4) अधिगमात्मक अक्षमता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 17

एक शिक्षक को कक्षाओं में प्रतिभाशाली बच्चों की _____ जरूरतों को ध्यान में रखना चाहिए।

  1. (1) संज्ञानात्मक
  2. (2) संज्ञानात्मक और भावनात्मक
  3. (3) संज्ञानात्मक और सामाजिक
  4. (4) संज्ञानात्मक, सामाजिक और भावनात्मक
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 18

सीखने की अक्षमता वाले छात्रों को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-से शैक्षणिक दृष्टिकोण के उदाहरण हैं?
(i) बहुसंवेदी रणनीतियों का उपयोग
(ii) सीखने के मानकीकृत लक्ष्य
(iii) लचीला और आनुक्रमिक निर्देश
(iv) कार्यों को छोटे-छोटे भागों में बाँटना
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) (i) और (ii)
  2. (2) (iii) और (iv)
  3. (3) (i), (iii) और (iv)
  4. (4) (i), (ii), (iii) और (iv)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 19

स्वलीन क्रम विकार के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  1. (1) स्वलीन क्रम विकार से जूझ रहे बच्चों में उत्कृष्ट संचार कौशल होता है लेकिन याददाश्त बहुत कमजोर होती है।
  2. (2) संवेदी एकीकरण और विनियमन स्वलीन क्रम विकार से जूझ रहे बच्चों की मदद करते हैं।
  3. (3) स्वलीन क्रम विकार में मुख्य रूप से सुनने की क्षमता प्रभावित होती है।
  4. (4) स्वलीन क्रम विकार से जूझ रहे बच्चे हर दिन नई उत्तेजनाओं के लिए प्राथमिकता प्रदर्शित करते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 20

समावेशी व्यवस्था में पढ़ाते समय यह महत्त्वपूर्ण है कि शिक्षक––

  1. (1) विविधता को प्रभावी शिक्षण में बाधा के रूप में देखें।
  2. (2) अपने स्वयं के अंतर्निहित और पूर्वकल्पित पूर्वाग्रहों की लगातार जाँच करें।
  3. (3) विशेष बच्चों को जरूरतमंद और दूसरों पर निर्भर समझें।
  4. (4) सभी शिक्षार्थियों के लिए समान पाठ्यक्रम और समान शिक्षाशास्त्र का पालन करें।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 21

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : शिक्षकों को कक्षा में मुद्रण-समृद्ध वातावरण बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के बाल साहित्य शामिल करना चाहिए।
कारण (R) : साक्षरता सामग्री और साक्षरता अनुभवों से समृद्ध कक्षा प्रभावी शिक्षण के केन्द्र हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 22

एक प्रगतिशील कक्षाकक्ष में विद्यार्थियों के अधिगम को सुगम बनाने के लिए एक शिक्षक को निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया पर बल देना चाहिए?

  1. (1) व्यवहार अनुकूलन
  2. (2) निष्क्रिय रूप से प्रतिकृति
  3. (3) चिंतनशील सोच
  4. (4) आज्ञाकारी श्रवण
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 23

रमन, जो कि कक्षा 4 का एक विद्यार्थी है, एक प्रश्न को हल नहीं कर पा रहा है। यह देखकर रमन का शिक्षक उससे कहता है कि उसके मन में क्या चल रहा है, वह उसे बोलकर इस प्रश्न को हल करने की कोशिश करे। इस तरह का मौखिकीकरण––

  1. (1) व्यर्थ है क्योंकि भाषा सोचने की प्रक्रिया में बाधा डालती है।
  2. (2) सहायक है क्योंकि भाषा सोचने की प्रक्रिया को सुगम बनाती है।
  3. (3) केवल अधिगम अक्षमता वाले विद्यार्थियों के लिए सहायक है क्योंकि उन्हें श्रवण प्रसंस्करण में कठिनाई होती है।
  4. (4) अनुत्पादक है क्योंकि भाषा और सोच आपस में संबंधित नहीं होती हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 24

एक शिक्षक, जो रचनावादी शिक्षाशास्त्र में विश्वास करता है, के लिए आवश्यक है कि वह––

  1. (1) विषय-वस्तु को वास्तविक दुनिया से जोड़ने से बचे।
  2. (2) केवल सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के आधार पर छात्रों के निर्णय लेने से बचे।
  3. (3) उच्च स्तर के मौखिक निर्देशों को प्राथमिक शिक्षाशास्त्र के रूप में बढ़ावा दे।
  4. (4) छात्रों के ‘योग्यता समूह’ को बढ़ावा दे।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 25

शिक्षार्थियों की सक्रिय संलग्नता का तात्पर्य है कि छात्र––

  1. (1) पूछताछ, अन्वेषण और प्रश्न करें।
  2. (2) तथ्यों और सूचनाओं को रटें।
  3. (3) सक्रिय रूप से अंक और प्रतियोगिता को प्राथमिकता दें।
  4. (4) पाठ्यपुस्तक को ज्ञान का एकमात्र स्रोत मानें।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 26

राधा तर्क देती है,“कपड़े छाया की तुलना में धूप में जल्दी सूखते हैं, इसलिए धूप उन्हें सुखाने में मदद कर रही है”। वह क्या समझ दिखा रही है?

  1. (1) कारण और प्रभाव
  2. (2) प्रतिवर्ती सोच
  3. (3) विकेन्द्रीकरण
  4. (4) जीववाद
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 27

निम्नलिखित में से कौन-सा आन्तरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है?

  1. (1) अच्छा ग्रेड पाने के लिए परीक्षा हेतु अध्ययन करना
  2. (2) पुरस्कार राशि के लिए खेल खेलना
  3. (3) व्यक्तिगत आनन्द के लिए कोई खेल खेलना
  4. (4) माता-पिता की डाँट से बचने के लिए गृहकार्य पूरा करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 28

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : रचनावादी शिक्षाशास्त्र में विश्वास रखने वाले शिक्षकों को बच्चों को ढेर सारी सामग्री उपलब्ध करानी चाहिए।
कारण (R) : छोटे बच्चे अर्थपूर्ण सीखने के लिए केवल मौखिक निर्देश व व्याख्यान पर निर्भर होते हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
  2. (2) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है लेकिन R गलत है।
  4. (4) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 29

साथियों और शिक्षकों के सामने कम योग्यता की उपस्थिति से बचना एक उदाहरण है

  1. (1) महारत हासिल करने का
  2. (2) प्रदर्शन दृष्टिकोण लक्ष्य का
  3. (3) कार्य में शामिल लक्ष्य का
  4. (4) प्रदर्शन परिहार के लक्ष्य का
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 30

कक्षा में आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा प्रभावी तरीका है?

  1. (1) तथ्यों को रटने के लिए प्रोत्साहित करना।
  2. (2) विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने से हतोत्साहित करना।
  3. (3) छात्रों को स्वतंत्र रूप से सोचने और धारणाओं पर सवाल उठाने के लिए प्रोत्साहित करना।
  4. (4) छात्रों को चुनने के लिए पूर्व-निर्धारित उत्तरों का एक सेट प्रदान करना।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 32

यदि 101×210−120×102=99×104−□101 \times 210 - 120 \times 102 = 99 \times 104 - \square है, तो □\square के स्थान पर कौन-सी संख्या है?

  1. (1) 1326
  2. (2) 1327
  3. (3) 1329
  4. (4) 1336
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 34

अंकों 1, 5, 0 और 7 का प्रयोग एक ही बार करके बनी सबसे बड़ी 4-अंकीय संख्या तथा सबसे छोटी 4-अंकीय संख्या में कितना अंतर है?

  1. (1) 6093
  2. (2) 6003
  3. (3) 6453
  4. (4) 6531
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 35

कांता के पास पाँच दर्जन चॉकलेट हैं। वह इनका 16\frac{1}{6} भाग अरुणा को और शेष चॉकलेटों का 15\frac{1}{5} भाग राधा को देती है। उसके बाद, वह अपने अन्य तीन मित्रों में से प्रत्येक को शेष चॉकलेटों का 18\frac{1}{8} भाग देती है। कान्ता के पास अब कितने चॉकलेट हैं?

  1. (1) 15
  2. (2) 20
  3. (3) 25
  4. (4) 10
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 37

8 समोसों का मूल्य ₹156 है और 4 इडलियों का मूल्य ₹98 है। सुनीता के पास केवल एक ₹200 का नोट है और वह 3 समोसे और 3 इडलियाँ खरीदती है। उसके पास अब कितने रुपये बचे हैं?

  1. (1) ₹65
  2. (2) ₹66
  3. (3) ₹68
  4. (4) ₹72
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 38

एक ही साइज की 29 बोतलों में 24 L 650 mL दूध भरा जाता है। ऐसी 15 बोतलों में दूध की मात्रा है

  1. (1) 11 L 900 mL
  2. (2) 12 L 750 mL
  3. (3) 13 L 600 mL
  4. (4) 15 L 300 mL
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 39

एक घनाभाकार बक्से की आंतरिक लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 12 cm, 10 cm और 8 cm हैं। एक घनाकार बक्से की आंतरिक भुजा 9 cm है। अविन 1 cm भुजा वाले 1800 घनाकार पासों को इन दोनों बक्सों में पैक करने की कोशिश करता है। बचे हुए पासे, जो इन बक्सों में पैक नहीं हो पाते, की संख्या है :

  1. (1) 111
  2. (2) 121
  3. (3) 123
  4. (4) 129
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 40

किसी थैले का भार, जिसमें आलू, प्याज और नींबू भरे हुए हैं, 46 kg 160 g है। आलू का भार 17 kg 115 g तथा प्याज का भार 15 kg 325 g है। खाली थैले का भार 120 g है। यदि 30 नींबुओं का भार 1 kg है, तो थैले में नींबुओं की संख्या क्या है?

  1. (1) 396
  2. (2) 402
  3. (3) 408
  4. (4) 414
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 41

निम्न में से किसकी/किनकी केवल दो सममित रेखाएँ हैं?
A. समबाहु त्रिभुज
B. आयत
C. समचतुर्भुज
D. समद्विबाहु त्रिभुज
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और B
  2. (2) केवल B
  3. (3) B और C
  4. (4) C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 42

निम्न में से किस अक्षर में घूर्णन सममिति है, परंतु रेखा सममिति नहीं है?

  1. (1) X
  2. (2) M
  3. (3) O
  4. (4) Z
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 43

एक पंचभुज के आधार वाले पिरामिड में निम्न होते हैं

  1. (1) पाँच फलक और पाँच शीर्ष
  2. (2) छः फलक और छः किनारे
  3. (3) छः शीर्ष और पाँच फलक
  4. (4) छः शीर्ष और छः फलक
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 44

निम्न सारणी सप्ताह के प्रथम छः दिनों में एक लाइब्रेरी में आने वाले लोगों की संख्या को दर्शाती है :

दिन लोगों की संख्या
सोमवार 86
मंगलवार 114
बुधवार 141
बृहस्पतिवार 95
शुक्रवार 124
शनिवार 151

किस दिन लाइब्रेरी में लोगों की संख्या उसके पिछले दिन से 29 अधिक थी?

  1. (1) मंगलवार
  2. (2) बुधवार
  3. (3) शुक्रवार
  4. (4) शनिवार
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 45

पैटर्न 3, 10, 32, 99, _____, _____ में अगली दो संख्याओं का योग है

  1. (1) 1119
  2. (2) 1121
  3. (3) 1209
  4. (4) 1211
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 46

एक शिक्षक ने श्यामपट्ट पर संख्या 308 लिखकर बच्चों को संख्या जोर से पढ़ने के लिए कहा। एक बच्चे ने कहा, ‘‘यह अड़तीस है।’’ निम्नलिखित में से कौन-सी बच्चे द्वारा की गई त्रुटि को सुधारने के लिए सबसे उपयुक्त कार्यनीति है?

  1. (1) किसी दूसरे बच्चे को संख्या जोर से पढ़ने के लिए कहें।
  2. (2) बच्चे को एक संख्या में अंकों के स्थान को समझाने के लिए कुछ व्यावहारिक उदाहरण प्रदान करें।
  3. (3) शिक्षक एक बार संख्या पढ़ें और बच्चे को दोहराने के लिए कहें।
  4. (4) बच्चे से कहें कि वह 99 से शुरू करके 308 तक गिनती लगातार बोले।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 47

कक्षा II का एक गणित शिक्षक, विद्यार्थियों को योग पर निम्नलिखित इबारती सवाल हल करने के लिए देता है :
‘‘एक बैग में 4 आम हैं तथा उसमें 6 आम और डाल दिए जाते हैं। उस बैग में कुल कितने आम हैं?’’
इस प्रकार का इबारती सवाल निम्नलिखित में से योग की किस संरचना से संबंध रखता है?

  1. (1) संवर्धन
  2. (2) वियोजन (पृथक्करण)
  3. (3) पुनरावृत्त योग
  4. (4) समुच्चयन
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 48

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या-पूर्व अवधारणाएँ बुनियादी स्तर पर गणितीय अवधारणाओं की समझ के निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं?

  1. (1) मूलभूत संक्रियाएँ
  2. (2) स्थानीय मान और संख्यान
  3. (3) ज्यामितीय आकृतियाँ
  4. (4) वर्गीकरण और क्रमबद्धता
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 49

निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक विद्यालय की गणित कक्षा में सबसे कम वांछनीय है?

  1. (1) कक्षा में अन्तर्दर्शीय अवधारणाओं को प्रोत्साहित करना
  2. (2) गणितीय विचारों को सम्मिलित करती हुई वास्तविक जीवन की परिस्थितियों के साथ संबंध बनाना
  3. (3) कार्यपुस्तिका से कलन-विधि आधारित प्रश्नों को हल करना
  4. (4) कक्षा में समस्या समाधान पर खुली चर्चा को समाकलित करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 50

निम्नलिखित में से कौन-सा/से गणित में आकलन के सामाजिक दृष्टिकोण के संदर्भ में उपयुक्त है/हैं?
A. बच्चों के स्कूल के बाहर के अनुभवों को आकलन में लाना
B. मानकीकृत टेस्ट बनाना
C. विभिन्न संस्कृतियों से लोक प्रचलित प्रणालियों (फोक ऐल्गोरिथ्म) का उपयोग करना
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और C
  2. (2) केवल B
  3. (3) A और B
  4. (4) केवल A
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 51

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित में संदर्भात्मक समस्याओं के विषय में सबसे कम उपयुक्त है?

  1. (1) ये बच्चों के जीवन से करीब से संबंधित होती हैं।
  2. (2) ये बच्चों की गणितीय निदर्शन की क्षमताओं को विकसित करने में सहायता कर सकती हैं।
  3. (3) इनको हल करते समय बच्चे सही उत्तर प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करने लगते हैं।
  4. (4) इन्हें कक्षा में हुए हाल ही के अनुभवों जैसे क्षेत्र-भ्रमण, कला, विज्ञान या सामाजिक अध्ययन की कक्षाओं में चर्चा के द्वारा व्युत्पन्न किया जा सकता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 52

नीचे दिए गए कथन, अभिकथन (A) और कारण (B) के रूप में चिह्नित हैं :
A : आँकड़ों का निरूपण और विश्लेषण का परिचय प्राथमिक स्तर पर दिया जाना और उसको उच्च प्राथमिक स्तर पर सशक्त करना महत्त्वपूर्ण है।
B : आँकड़ों का विश्लेषण प्राथमिक स्तर पर बच्चों द्वारा मुख्यतः पढ़े गए गणितीय तथ्यों की निश्चित प्रकृति के विपरीत उन्हें सूचना की अनिश्चितता और परिवर्तनशीलता के प्रति अभिदर्शित करता है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A सत्य है और B असत्य है।
  2. (2) A असत्य है और B सत्य है।
  3. (3) A सत्य है किन्तु A का सही कारण B नहीं है।
  4. (4) A सत्य है और A का सही कारण B है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 53

एन॰ सी॰ ई॰ आर॰ टी॰ की सिफारिशों के अनुसार कक्षा III के विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम प्रतिफल अपेक्षित नहीं है?

  1. (1) क्या 15×415 \times 4 बराबर है 4×154 \times 15 के?
  2. (2) 12÷13\frac{1}{2} \div \frac{1}{3} को हल करें।
  3. (3) A, DE, HIJ, _____ क्रम का विस्तार करें।
  4. (4) एक डिब्बे में 12 गेंदें हैं, तो ऐसे 5 डिब्बों में कितनी गेंदें होंगी?
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 54

निम्नलिखित में से कौन-सा गणितीय कथन सही है?

  1. (1) पूर्ण संख्याओं के लिए शून्य एक योज्य तत्समक कहलाता है।
  2. (2) गणित केवल अवलोकन और प्रयोगों पर आधारित है।
  3. (3) पूर्ण संख्याओं के लिए शून्य एक गुणनात्मक तत्समक कहलाता है।
  4. (4) ‘भाग’ की संक्रिया के लिए क्रमविनिमेय नियम सत्य होता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 55

गणित में, प्राथमिक स्तर की पाठ्यचर्या _____ पर केंद्रित होती है।

  1. (1) रटांत अधिगम
  2. (2) जिज्ञासा पोषित करने
  3. (3) लिखित कलन-विधि (ऐल्गोरिथ्म)
  4. (4) पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों को हल करने
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 56

एक बच्चा पाँच सौ तीन को 5003 लिखता है। यह दर्शाता है कि

  1. (1) बच्चे को गिनती सीखने की जरूरत है
  2. (2) बच्चे को नहीं पता कि संख्याएँ शब्दों में कैसे लिखी जाती हैं
  3. (3) बच्चा स्थानीय मान की अवधारणा को नहीं जानता
  4. (4) बच्चे को अंकों की पहचान सीखने की जरूरत है
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 57

वैन हीले के ज्यामितीय चिंतन के विकास के स्तरों के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा स्तर–2 (संबंधों) को निरूपित करता है?

  1. (1) एक बच्चा समान दिखने वाली विभिन्न आकृतियों का वर्गीकरण नहीं कर सकता है।
  2. (2) एक बच्चा आकृतियों की पहचान तथा वर्गीकरण केवल उनके आकार अथवा दिक्विन्यास के आधार पर करता है।
  3. (3) एक बच्चा दी गई ज्यामितीय आकृति के सामान्य गुणों का अनौपचारिक रूप से निगमन कर सकता है तथा इन गुणों के बीच के संबंधों को देख सकने में सक्षम है।
  4. (4) एक विद्यार्थी ज्यामिति की निगमनात्मक अभिगृहीतीय व्यवस्थाओं को समझ सकता है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 58

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित शिक्षण-अधिगम में स्थानीय/सांस्कृतिक ज्ञान के समावेश का सबसे उपयुक्त उदाहरण है?

  1. (1) विभिन्न संस्कृतियों के चित्रों के साथ रंगीन गणित की पाठ्यपुस्तकें
  2. (2) पाठ्यपुस्तकों में केवल परंपरागत प्रणालियों से किए जाने वाले अभिकलन को सम्मिलित करना
  3. (3) विभिन्न संस्कृतियों के शिक्षार्थियों के लिए उपचारात्मक शिक्षण
  4. (4) विभिन्न व्यवसायों और समुदायों के लोगों द्वारा उपयोग किए जाने वाली गणना की विभिन्न प्रणालियों के उदाहरणों को सम्मिलित करना
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 59

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के मुख्य मार्गदर्शक सिद्धान्तों में से एक है कि ‘‘सभी विद्यार्थियों द्वारा _____ तक मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान प्राप्त करना सर्वोच्च प्राथमिकता है’’।

  1. (1) कक्षा 1
  2. (2) कक्षा 3
  3. (3) कक्षा 2
  4. (4) कक्षा 5
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 60

प्राथमिक कक्षा की गणित की एक अध्यापिका अपनी कक्षा में अलग-अलग आकार वाले दो जार लेकर आती है जिनमें से एक में पानी भरा है। वह लम्बे, पतले जार से पूरा पानी छोटे, चौड़े जार में डालती है। उसके बाद, वह प्रश्न पूछती है, ‘‘किस जार में ज्यादा पानी आ सकता है?’’
यह गतिविधि _____ पढ़ाने के लिए सबसे उपयुक्त है।

  1. (1) दो अलग-अलग आकार वाले जार के क्षेत्रफल का परिकलन कैसे किया जाए
  2. (2) आयतन के परिकलन का सूत्र
  3. (3) आयतन और उसका संरक्षण
  4. (4) तरल पदार्थों के माप की मानक इकाइयों की अवधारणा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 61

मध्य प्रदेश की राजधानी (भोपाल) और महाराष्ट्र की राजधानी (मुम्बई) के बीच की दूरी लगभग 756 km है। यदि कोई ट्रेन इस दूरी को तय करने में लगभग 14 घण्टे का समय लेती है, तो इस ट्रेन की मीटर प्रति सेकण्ड में औसत चाल है

  1. (1) 900 m/s
  2. (2) 15 m/s
  3. (3) 30 m/s
  4. (4) 54 m/s
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 62

घरों की निम्नलिखित विशिष्टताओं पर विचार कीजिए :
A. लकड़ी के फर्श और लकड़ी की समतल छतें
B. निचली मंजिल में कोई खिड़की नहीं, यह मंजिल जानवरों और आवश्यक सामान को रखने के लिए
C. ढालू छत व जमीन से ऊपर उठे पत्थरों के खम्बों पर बने घर
D. पत्थर, गारा और चूने से बनी मोटी दीवारें
लेह और लद्दाख के घरों में पायी जाने वाली विशिष्टताएँ हैं

  1. (1) A, B और C
  2. (2) B, C और D
  3. (3) A, C और D
  4. (4) A, B और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 63

निम्नलिखित में से वह राज्य चुनिए जहाँ ‘तोरांग’ का अर्थ जंगल है

  1. (1) असम
  2. (2) झारखण्ड
  3. (3) मिज़ोरम
  4. (4) मेघालय
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 64

निपेन्थिस/घटपर्णी के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
A. इस पौधे में पत्तियों की आकृति घड़े जैसी होती है और मुँह पर पत्ते का ढक्कन होता है।
B. इस पौधे से एक विशेष गंध निकलती है, जो कीटों को आकर्षित करती है।
C. यह लद्दाख और रूस के शीत मरुस्थलों (रेगिस्तानों) में पाया जाने वाला बहुत सामान्य पौधा है।
D. यह पौधा छोटे कीड़े-मकोड़ों, मेंढकों और चूहों तक को फँसा और खा सकता है। जैसे ही ये जीव इस पौधे के मुँह पर पहुँचते हैं, वे उसमें फँस जाते हैं और बाहर निकल नहीं पाते हैं।
सही कथन हैं

  1. (1) केवल A और B
  2. (2) केवल A और D
  3. (3) A, B और C
  4. (4) A, B और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 65

कश्मीर में श्रीनगर के घरों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?

  1. (1) पुराने घर पत्थर, ईंट और लकड़ी से बने होते हैं।
  2. (2) कुछ पुराने घरों में विशेष प्रकार की खिड़कियाँ होती हैं, जो बाहर की ओर निकली होती हैं। इन्हें ‘डब’ कहते हैं।
  3. (3) डल झील पर हाउसबोट, श्रीनगर का एक मुख्य आकर्षण है।
  4. (4) श्रीनगर में बहुत सारे परिवार ‘डोंगा’ में रहते हैं, जो पहाड़ी क्षेत्रों में बने हुए हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 66

मधुमक्खियों के छत्तों के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
A. प्रत्येक छत्ते में केवल एक रानी मक्खी होती है, जो अण्डे देती है।
B. छत्ते में कुछ नर मक्खी होते हैं, जो छत्ते का निर्माण करते हैं।
C. छत्ते में नर मक्खियों की तुलना में मादा मक्खियों की संख्या काफी अधिक होती है। ये मादा मक्खियाँ श्रमिक मक्खियाँ होती हैं, जो दिनभर काम करती हैं और बच्चों की देखभाल भी करती हैं।
D. श्रमिक मक्खियाँ फूलों के चारों ओर शहद के लिए रस की खोज में उड़ती हैं। रस वाले फूलों को खोजने पर विशेष प्रकार का नाच करती हैं, जिसके द्वारा अन्य मक्खियाँ भी रस एकत्र करने के लिए इनसे जुड़ जाती हैं।
सही कथन हैं

  1. (1) A और B
  2. (2) A, B और C
  3. (3) A, C और D
  4. (4) A और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 67

हाथियों के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
A. हाथी झुण्डों में रहते हैं।
B. हाथियों के एक झुण्ड में 20 से 25 हथिनियाँ और उनके बच्चे होते हैं।
C. नर हाथी, झुण्ड में 9–10 वर्ष की आयु तक ही रहते हैं।
D. सबसे अधिक आयु की हथिनी झुण्ड के सभी फैसले लेती है।
सही कथन हैं

  1. (1) A और C
  2. (2) B और D
  3. (3) A और D
  4. (4) A, C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 68

प्रायः एक हज़ार वर्ष पूर्व, अल-बिरूनी, उज़्बेकिस्तान से आए एक यात्री ने भारत के बारे में अपना वृत्तांत लिखा था। निम्नलिखित में से कौन-से वृत्तांत अल-बिरूनी के किताब में लिपिबद्ध किए गए हैं?
A. भारत के लोग तालाब बनाने में बहुत माहिर हैं।
B. ठेला खींचने के लिए भारत में घोड़ों का इस्तेमाल होता है।
C. बावड़ियों में उतरने व चढ़ने की सीढ़ियाँ अलग-अलग होती हैं।
D. झील और जोहड़, पानी को इकट्ठा करने के लिए बनवाए जाते हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और B
  2. (2) B और C
  3. (3) C और D
  4. (4) A और C
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 69

जंगल अधिकार कानून, 2007 के अनुसार, कम-से-कम _____ तक जंगल में रहने से वहाँ के लोगों को जंगल तथा वहाँ पैदा होने वाली चीज़ों पर हक मिल जाता है।

  1. (1) 20 वर्ष
  2. (2) 25 वर्ष
  3. (3) 30 वर्ष
  4. (4) 35 वर्ष
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 70

अभिकथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़िए :
अभिकथन (A) : पशुओं को पालतू बनाने की प्रक्रिया दुनिया के बहुत से भागों में धीरे-धीरे चलती रही।
कारण (R) : सबसे पहले पालतू बनाए गए जानवरों में भेड़ एवं बकरी आते हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) दोनों A एवं R सही हैं तथा R, A की व्याख्या करता है।
  2. (2) दोनों A एवं R सही हैं किन्तु R, A की व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है किन्तु R गलत है।
  4. (4) A गलत है किन्तु R सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 71

हड़प्पा के लोगों द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा एक जानवर पाला नहीं जाता था?

  1. (1) भेड़
  2. (2) बकरी
  3. (3) भैंस
  4. (4) घोड़ा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 72

भारतीय संघ (यूनियन) में गत 25 वर्षों में निम्न में से कौन-से राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेश बनाए गए थे?

  1. (1) पुदुचेरी, गोआ, सिक्किम
  2. (2) तेलंगाना, छत्तीसगढ़, लद्दाख
  3. (3) उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड
  4. (4) जम्मू और कश्मीर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 73

आपने मशहूर ऑलिम्पिक खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी का नाम जरूर सुना होगा। अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबलों में वह कौन-सा खेल खेलती थी?

  1. (1) कुश्ती
  2. (2) क्रिकेट (महिला)
  3. (3) भारोत्तोलन
  4. (4) शतरंज
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 74

मधुबनी पेंटिंग तथा उसके उत्पत्ति क्षेत्र से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही है?

  1. (1) यह एक पुराने लोक कला का रूप है जिसकी उत्पत्ति राजस्थान में हुई थी।
  2. (2) बिहार के मिथिला क्षेत्र में ब्रश और नीले रंग का प्रयोग करके ये पेंटिंग जमीन पर बनाये जाते हैं।
  3. (3) ये पेंटिंग मुख्य रूप से मुगल कला एवं संस्कृति से प्रभावित हैं।
  4. (4) इस पेंटिंग की उत्पत्ति बिहार के मिथिला क्षेत्र में हुई है तथा ये पेंटिंग पीसे हुए चावल के घोल में रंग मिलाकर बनाए जाते हैं।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 75

अभिकथन (A) और कारण (R) को ध्यान से पढ़िए :
अभिकथन (A) : घरों की सतह (जमीन) की गोबर और मिट्टी के घोल से लिपाई की जाती है।
कारण (R) : गोबर घर के अन्दर तापमान को नियंत्रित करता है तथा कीड़ों को घर से दूर रखता है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) दोनों A एवं R सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।
  2. (2) दोनों A एवं R सही हैं किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है।
  3. (3) A सही है किन्तु R गलत है।
  4. (4) A गलत है किन्तु R सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 76

स्तम्भ—A और स्तम्भ—B का मिलान कीजिए :

स्तम्भ—A स्तम्भ—B
(a) सहपाठी आकलन (i) आकलन का उपकरण
(b) रूब्रिक-आधारित रेटिंग स्केल (ii) स्वयं सीखना
(c) सीखने के रूप में मूल्यांकन (iii) योगात्मक आकलन
(d) कागज-पेन्सिल परीक्षण (iv) आकलन की तकनीक

सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) (a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(i), (d)–(ii)
  2. (2) (a)–(i), (b)–(iv), (c)–(iii), (d)–(ii)
  3. (3) (a)–(iv), (b)–(i), (c)–(ii), (d)–(iii)
  4. (4) (a)–(iii), (b)–(iv), (c)–(ii), (d)–(i)
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 77

पर्यावरण अध्ययन सीखने के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
A. बच्चे सीखने के लिए स्वाभाविक रूप से जिज्ञासु होते हैं।
B. बच्चे सीखने में निष्क्रिय प्राप्तकर्त्ता हैं।
C. बच्चों को सीखने के लिए शिक्षक की आवश्यकता है।
D. बच्चे सहयोगी समूहों में बेहतर सीखते हैं।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और B
  2. (2) B और C
  3. (3) A और D
  4. (4) A और C
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 78

निम्नलिखित में से कौन-से घटक पर्यावरण अध्ययन के अर्थ की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या करते हैं?
A. तथ्यों का संग्रह
B. अवलोकन
C. प्रश्न पूछना
D. प्रयोग
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A, B और C
  2. (2) A, C और D
  3. (3) A, B और D
  4. (4) B, C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 79

एक पर्यावरण अध्ययन शिक्षक के लिए निम्नलिखित में से किसका ज्ञान होना सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है?

  1. (1) पर्यावरण अध्ययन के तथ्य, सिद्धांत एवं नियम
  2. (2) बच्चे पर्यावरण अध्ययन कैसे सीखते हैं?
  3. (3) पर्यावरण अध्ययन को कैसे पढ़ाएँ?
  4. (4) पर्यावरण अध्ययन की अवधारणा और पाठ्यचर्या
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 80

हरलीन ने अपने शिक्षक से पूछा, “गुलाब में काँटे क्यों होते हैं?” एक पर्यावरण अध्ययन शिक्षक का शिक्षणशास्त्र इस जिज्ञासा के प्रति क्या होना चाहिए?

  1. (1) उसे बताएँ कि गुलाब में काँटे उसे जानवरों से बचाने के लिए होते हैं।
  2. (2) उसे बताएँ कि सभी गुलाबों में काँटे नहीं होते।
  3. (3) उसे खोजने के लिए कहें कि और किन पौधों में काँटे होते हैं।
  4. (4) उसे, जानवर जो काँटे लगे और बगैर काँटे लगे पौधों को चबाते हैं, उनका प्रेक्षण करने को कहें।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 81

कक्षा IV की ईशा ने शिक्षक से पूछा, “गाय अंडे क्यों नहीं देती?” अगर आप ईशा के शिक्षक हैं, तो आपकी सर्वाधिक उपयुक्त प्रतिक्रिया क्या होगी?

  1. (1) आप यह उत्तर देंगे कि गाय एक स्तनधारी है, जो बच्चों को जन्म देती है।
  2. (2) उससे कहें कि जिन जानवरों के कान दिखाई देते हैं और जिनके कान नहीं दिखाई देते हैं, उनका सम्बन्ध उनसे जोड़े, जो जानवर अंडे देते हैं/बच्चों को जन्म देते हैं।
  3. (3) उससे स्वयं इसके कारण का पता लगाने को कहेंगे।
  4. (4) कक्षा के अन्य विद्यार्थियों से ईशा के प्रश्न का उत्तर पूछेंगे।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 82

एक पर्यावरण अध्ययन शिक्षक शिक्षण और अधिगम कौशल के रूप में कहानी का प्रयोग करना चाहता है। इस हेतु निम्नलिखित में से सर्वाधिक उपयुक्त क्या हैं?
A. संदर्भित कहानियाँ
B. लोककथाएँ
C. विद्यार्थी द्वारा लिखी गई कहानियाँ
D. आदर्शों पर केन्द्रित कहानियाँ
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और D
  2. (2) B और D
  3. (3) C और D
  4. (4) A, B और C
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 83

शिक्षक ने विद्यार्थियों से एक जानवर का चित्र बनाने को कहा। पूनम ने एक जानवर का चित्र बनाया, जिसमें विभिन्न जानवरों के शरीर के भागों को प्रदर्शित किया गया है। शिक्षक को क्या करना चाहिए?
A. पूनम को बेतुका जानवर बनाने के लिए डाँटें।
B. पूनम से पूछें कि उसने विभिन्न जानवरों के भाग क्यों बनाए हैं।
C. पूनम से कहें कि ऐसा कोई जानवर नहीं होता।
D. पूनम से उस जानवर का नाम पूछें जो उसने बनाया है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और C
  2. (2) B और D
  3. (3) C और D
  4. (4) केवल A
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 84

अगर एक शिक्षक यह चाहता है कि विद्यार्थी पादप विभिन्नता के बारे में सीखे, तो इसके लिए निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधियाँ सर्वाधिक उपयुक्त रहेंगी?
A. विद्यार्थियों से उनके घर में उन वस्तुओं को खोजने के लिए कहना जिन पर पत्तियों के पैटर्न हैं।
B. विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के पौधों और उनकी विशेषताओं पर लिखी कविता सुनाना।
C. विद्यार्थियों की आँखों पर पट्टी बाँधकर पौधों की पत्तियाँ मसलकर उन्हें सूँघकर पहचानने के लिए कहें।
D. विद्यार्थियों से पौधों की पत्तियों को इकट्ठा करने और पत्तियों का उपयोग करके विभिन्न जानवरों का चित्र बनाने के लिए कहें।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) B और C
  2. (2) A और D
  3. (3) A और B
  4. (4) C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 85

निम्नलिखित में से कौन-से तत्त्व पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या करते हैं?
A. स्थापित तथ्य
B. तार्किक सूचना
C. अवलोकन
D. वैज्ञानिक शब्दावली
E. प्रयोग
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) A और C
  2. (2) B और D
  3. (3) D और E
  4. (4) C और E
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 86

निम्नलिखित कथन A और B को ध्यान से पढ़िए :
A. एन॰ सी॰ एफ॰ (2005) जानकारी को रटा देने को हतोत्साहित करने की सिफारिश करती है।
B. एन॰ सी॰ एफ॰ (2005) प्रत्येक विषय को तीक्ष्ण घेरे में बनाए रखने के प्रयास को हतोत्साहित करने की सिफारिश करती है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) दोनों A और B सही हैं।
  2. (2) दोनों A और B गलत हैं।
  3. (3) A सही है किन्तु B गलत है।
  4. (4) A गलत है किन्तु B सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 87

चीनू यह जानना चाहता है कि दिन और रात कैसे होते हैं। चीनू को यह समझाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी विधि सर्वाधिक उपयुक्त रहेगी?

  1. (1) चित्र के साथ व्याख्या
  2. (2) क्रियाशील मॉडल
  3. (3) पावरपॉइन्ट प्रस्तुतिकरण
  4. (4) कहानी द्वारा
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 88

निम्नलिखित कथन A और B को ध्यान से पढ़िए :
A. पर्यावरण अध्ययन के अधिगम में कक्षा के बहु-सांस्कृतिक स्वरूप का आदर करना चुनौतीपूर्ण है।
B. पर्यावरण अध्ययन के अधिगम में प्रत्येक विद्यार्थी को महसूस होना चाहिए कि—उसका समाज, संस्कृति और उसका रहन-सहन महत्त्वपूर्ण है।
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) दोनों A और B सही हैं।
  2. (2) दोनों A और B गलत हैं।
  3. (3) A सही है किन्तु B गलत है।
  4. (4) A गलत है किन्तु B सही है।
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 89

पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक अपनी कक्षा में चर्चा का उपयोग करते हैं, क्योंकि
A. चर्चा, बच्चों में सामाजिक अंतःक्रिया का विकास करती है
B. चर्चा वास्तविक और सार्थकपूर्ण अधिगम में मदद करती है
C. ज्ञान का सार्थक निर्माण तब होता है, जब विचारों को साझा किया जाता है
D. चर्चा, संवेगात्मक रूप से संतुलित बच्चों के लिए उपयुक्त है
सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) B, C और D
  2. (2) A, B और C
  3. (3) A, B और D
  4. (4) A, C और D
उत्तर और हल देखें
प्रश्न 90

एक पर्यावरण अध्ययन का शिक्षक अपनी कक्षा III के बच्चों को विद्यालय के बगीचे में जाने को कहता है और उनसे विभिन्न प्रकार की पत्तियों को इकट्ठा करने को कहता है। निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया कौशल को शिक्षक बच्चों में विकसित करना चाहता है?

  1. (1) अवलोकन और वर्गीकरण
  2. (2) केवल प्रयोग करना
  3. (3) केवल वर्गीकरण
  4. (4) सृजनात्मक अभिव्यक्ति और पत्तियों के साथ प्रयोग
उत्तर और हल देखें