By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 फरवरी 2026 पेपर 1, प्रश्न 49

विषय: गणित का शिक्षणशास्त्र

प्रश्न 49

निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक विद्यालय की गणित कक्षा में सबसे कम वांछनीय है?

  1. (1) कक्षा में अन्तर्दर्शीय अवधारणाओं को प्रोत्साहित करना
  2. (2) गणितीय विचारों को सम्मिलित करती हुई वास्तविक जीवन की परिस्थितियों के साथ संबंध बनाना
  3. (3) कार्यपुस्तिका से कलन-विधि आधारित प्रश्नों को हल करनासही उत्तर
  4. (4) कक्षा में समस्या समाधान पर खुली चर्चा को समाकलित करना

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) कार्यपुस्तिका से कलन-विधि आधारित प्रश्नों को हल करना

  1. NCF 2005 के अनुसार प्राथमिक गणित बच्चों के अनुभव, सोच और चर्चा पर आधारित होना चाहिए।
  2. अन्तर्दर्शी समझ, वास्तविक जीवन से जुड़ाव और समस्या समाधान पर खुली चर्चा इसी को बढ़ाते हैं।
  3. कार्यपुस्तिका के कलन-विधि वाले प्रश्न यांत्रिक प्रक्रिया पर टिके होते हैं और समझ का अवसर कम देते हैं।
  4. इसलिए यह सबसे कम वांछनीय है।