By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 फरवरी 2026 पेपर 1, प्रश्न 64

विषय: पौधे

प्रश्न 64

निपेन्थिस/घटपर्णी के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
A. इस पौधे में पत्तियों की आकृति घड़े जैसी होती है और मुँह पर पत्ते का ढक्कन होता है।
B. इस पौधे से एक विशेष गंध निकलती है, जो कीटों को आकर्षित करती है।
C. यह लद्दाख और रूस के शीत मरुस्थलों (रेगिस्तानों) में पाया जाने वाला बहुत सामान्य पौधा है।
D. यह पौधा छोटे कीड़े-मकोड़ों, मेंढकों और चूहों तक को फँसा और खा सकता है। जैसे ही ये जीव इस पौधे के मुँह पर पहुँचते हैं, वे उसमें फँस जाते हैं और बाहर निकल नहीं पाते हैं।
सही कथन हैं

  1. (1) केवल A और B
  2. (2) केवल A और D
  3. (3) A, B और C
  4. (4) A, B और Dसही उत्तर

हल.

CBSE उत्तर: (4)

उत्तर: (4) A, B और D

  1. A: पत्ती घड़े के आकार की होती है और मुँह पर ढक्कन होता है। सही।
  2. B: पौधे से निकलने वाली गंध कीटों को खींचती है। सही।
  3. D: कीड़े, यहाँ तक कि मेंढक या चूहे भी अंदर फिसलकर फँस जाते हैं और निकल नहीं पाते। सही।
  4. C गलत है: घटपर्णी गर्म और नम स्थानों (जैसे मेघालय की पहाड़ियाँ) में उगती है, शीत मरुस्थल में नहीं।