प्रश्न 57
वैन हीले के ज्यामितीय चिंतन के विकास के स्तरों के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा स्तर–2 (संबंधों) को निरूपित करता है?
- (1) एक बच्चा समान दिखने वाली विभिन्न आकृतियों का वर्गीकरण नहीं कर सकता है।
- (2) एक बच्चा आकृतियों की पहचान तथा वर्गीकरण केवल उनके आकार अथवा दिक्विन्यास के आधार पर करता है।
- (3) एक बच्चा दी गई ज्यामितीय आकृति के सामान्य गुणों का अनौपचारिक रूप से निगमन कर सकता है तथा इन गुणों के बीच के संबंधों को देख सकने में सक्षम है।
- (4) एक विद्यार्थी ज्यामिति की निगमनात्मक अभिगृहीतीय व्यवस्थाओं को समझ सकता है।