By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 फरवरी 2026 पेपर 1, प्रश्न 51

विषय: गणित का शिक्षणशास्त्र

प्रश्न 51

निम्नलिखित में से कौन-सा गणित में संदर्भात्मक समस्याओं के विषय में सबसे कम उपयुक्त है?

  1. (1) ये बच्चों के जीवन से करीब से संबंधित होती हैं।
  2. (2) ये बच्चों की गणितीय निदर्शन की क्षमताओं को विकसित करने में सहायता कर सकती हैं।
  3. (3) इनको हल करते समय बच्चे सही उत्तर प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करने लगते हैं।सही उत्तर
  4. (4) इन्हें कक्षा में हुए हाल ही के अनुभवों जैसे क्षेत्र-भ्रमण, कला, विज्ञान या सामाजिक अध्ययन की कक्षाओं में चर्चा के द्वारा व्युत्पन्न किया जा सकता है।

हल.

CBSE उत्तर: (3)

उत्तर: (3) बच्चे सही उत्तर प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करने लगते हैं

  1. संदर्भात्मक समस्याएँ बच्चों के जीवन और कक्षा के हाल के अनुभवों से आती हैं, अतः (1) और (4) सही हैं।
  2. इनमें वास्तविक स्थिति को गणित में बदलना होता है, जिससे गणितीय निदर्शन बढ़ता है, अतः (2) सही है।
  3. इनका उद्देश्य प्रक्रिया पर ध्यान है: स्थिति समझना, रणनीति चुनना और समझाना।
  4. केवल सही उत्तर पर ध्यान इस उद्देश्य के उलट है।