प्रश्न 88
निम्नलिखित कथन A और B को ध्यान से पढ़िए :
A. पर्यावरण अध्ययन के अधिगम में कक्षा के बहु-सांस्कृतिक स्वरूप का आदर करना चुनौतीपूर्ण है।
B. पर्यावरण अध्ययन के अधिगम में प्रत्येक विद्यार्थी को महसूस होना चाहिए कि—उसका समाज, संस्कृति और उसका रहन-सहन महत्त्वपूर्ण है।
सही विकल्प चुनिए।
- (1) दोनों A और B सही हैं।
- (2) दोनों A और B गलत हैं।
- (3) A सही है किन्तु B गलत है।
- (4) A गलत है किन्तु B सही है।