By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 15 Dec 2024 Paper 2 Hindi Language Question Paper with Answer Key

You are reading the question paper with answers. This is not the timed test: no clock is running and nothing is being scored.

Go to the timed test →

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं॰ 91–99) के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चुनिए :

इस बात को सब लोग मानते हैं कि आत्मसंस्कार के लिए थोड़ी-बहुत मानसिक स्वतंत्रता परमावश्यक है। चाहे उस स्वतंत्रता में अभिमान और नम्रता दोनों का मेल हो। यह बात तो निश्चित है कि जो मनुष्य मर्यादापूर्वक जीवन व्यतीत करना चाहते हैं, उनके लिए आत्मनिर्भरता का गुण अनिवार्य है। युवाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे अपने बड़ों का सम्मान करें और छोटों से कोमलता का व्यवहार करें। यह बात आत्ममर्यादा के लिए आवश्यक है। नम्र होना एक बहुत बड़ा गुण है। नम्र होने का मतलब दब्बूपन से नहीं है। दब्बूपन की स्थिति में संकल्प क्षीण और प्रज्ञा मंद हो जाते हैं। आत्मनिर्भरता के साथ-साथ उत्साह, श्रद्धा, भक्ति, करुणा ये सभी हमारे चारित्रिक गुणों में समावेशित होने चाहिए।

Q91

आत्मसंस्कार के लिए क्या आवश्यक माना गया है?

  1. (1) कोमलता
  2. (2) उत्साह
  3. (3) मानसिक स्वतंत्रता
  4. (4) शारीरिक स्वास्थ्य
See answer and solution
Q92

मर्यादापूर्वक जीवन व्यतीत करने के लिए कौन-सा गुण होना चाहिए?

  1. (1) आत्मनिर्भरता
  2. (2) समालोचनात्मकता
  3. (3) रचनात्मकता
  4. (4) सकारात्मकता
See answer and solution
Q93

युवाओं से किस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा की गई है?

  1. (1) दूसरों पर अधिकार जताने की
  2. (2) अपनी महत्ता को दर्शाने की
  3. (3) बड़ों से बराबरी का व्यवहार करने की
  4. (4) छोटों से कोमलता का व्यवहार करने की
See answer and solution
Q94

दब्बूपन की स्थिति किस परिणाम की ओर ले जाती है?

  1. (1) विद्रोह
  2. (2) क्षीण संकल्प
  3. (3) उच्च विचार
  4. (4) तीव्र बुद्धि
See answer and solution
Q95

आत्मनिर्भरता के साथ चरित्र में और कौन-से गुण आवश्यक माने गए हैं?

  1. (1) ईमानदारी व करुणा
  2. (2) अनुशासन व सहृदयता
  3. (3) उत्साह व श्रद्धा
  4. (4) वीरता व नियमितता
See answer and solution
Q96

‘संस्कार’ शब्द से विशेषण बनेगा

  1. (1) संस्कारी
  2. (2) संस्कारता
  3. (3) संस्कारित
  4. (4) संस्कृत
See answer and solution
Q97

‘परमावश्यक’ का संधि-विच्छेद है

  1. (1) परमा + वश्यक
  2. (2) पर + मावश्यक
  3. (3) परम + अवश्यक
  4. (4) परम + आवश्यक
See answer and solution
Q98

किस शब्द में ‘ता’ प्रत्यय का प्रयोग करना सही है?

  1. (1) जीवन
  2. (2) आवश्यक
  3. (3) प्रज्ञा
  4. (4) सम्मान
See answer and solution
Q99

‘मर्यादापूर्वक जीवन’ से आशय है

  1. (1) सदाचारी जीवन
  2. (2) स्वतंत्र जीवन
  3. (3) स्वावलंबी जीवन
  4. (4) सार्थक जीवन
See answer and solution

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं॰ 100–105) के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चुनिए :

जो मेरे पास नहीं था
उसे ही मैं कविता में लाता रहा :
जलप्रपात, देवता, पूर्वज,
बचपन के घर के सामने छूट गए
कठचंदन और बकौली के पेड़।
मैं कविता में नहीं लाया :
मुहल्ले की खुली हुई बदबूदार नालियाँ
कभी उफनता क्रोध, कभी अचानक हुआ उल्लास
मैं कविता में बचा पाया
जो मेरे पास नहीं था।
यह भी एक मोहक भ्रम है
कि कविता कुछ बचा पाती है।
पर बचाकर होगा क्या
बस, कविता जरूर भारी हो जाएगी।

Q100

रचनाकार कविता में किसका चित्रण नहीं कर सका?

  1. (1) झरनों का
  2. (2) अपने क्रोध का
  3. (3) चंदन के वृक्ष का
  4. (4) पूर्वजों का
See answer and solution
Q101

रचनाकार को किस प्रकार का भ्रम है?

  1. (1) कविता द्वारा कुछ संरक्षित किया जा सकता है
  2. (2) कविता कुछ भी संरक्षित नहीं कर सकती है
  3. (3) कविता में अलभ्य का ही चित्रण हो सकता है
  4. (4) कविता में सुलभ्य का ही चित्रण हो सकता है
See answer and solution
Q102

रचनाकार द्वारा कविता में किसका चित्रण किया जाता रहा?

  1. (1) उल्लास का
  2. (2) दुर्गंधपूर्ण नालियों का
  3. (3) जलप्रपात का
  4. (4) क्रोध का
See answer and solution
Q103

रचनाकार ने कविता में क्या सँजोने का प्रयास किया?

  1. (1) किसी प्रकार का भ्रम
  2. (2) अपने अनुभव
  3. (3) अपनी इच्छाएँ
  4. (4) जो स्वयं उसके पास नहीं था
See answer and solution
Q104

‘कविता जरूर भारी हो जाएगी’ में कविता के भारीपन से क्या आशय है?

  1. (1) कविता में शब्दों की संख्या का अधिक होना
  2. (2) कविता में भावों की गंभीरता होना
  3. (3) कविता का क्लिष्ट होना
  4. (4) कविता का अरुचिकर होना
See answer and solution
Q105

‘जलप्रपात’ का सामासिक विग्रह है

  1. (1) जल में प्रपात
  2. (2) जल का प्रपात
  3. (3) जल से प्रपात
  4. (4) जल पर प्रपात
See answer and solution
Q106

भाषा अधिगम के बारे में कौन-सा कथन सही है?

  1. (1) भाषा अधिगम केवल भाषा की पाठ्यपुस्तकों के पठन के माध्यम से ही होता है।
  2. (2) मुद्रित-समृद्ध परिवेश में भाषा अधिगम त्वरित गति से होता है।
  3. (3) विज्ञान और गणित के अधिगम के लिए भाषा अधिगम की आवश्यकता नहीं है।
  4. (4) भाषा अधिगम अवचेतन रूप से घटित होता है।
See answer and solution
Q107

रोना, कूजन और बबलाना भाषा विकास के किस चरण (अवस्था) के उदाहरण हैं?

  1. (1) भाषिक
  2. (2) पूर्व-भाषिक
  3. (3) अभिव्यक्तिपरक (एक्सप्रेसिव)
  4. (4) संदर्भात्मक (रेफरेंशियल)
See answer and solution
Q108

गर्वित अपनी कक्षा में अपने सहपाठियों से हिन्दी में बातचीत करता है। जब अध्यापक उसे बुलाते हैं, तब वह तुरन्त अंग्रेजी में उत्तर देता है। यह किसका उदाहरण है?

  1. (1) कोड-मिश्रण
  2. (2) बोलियाँ
  3. (3) सामाजिक-भाषिक
  4. (4) कोड-अन्तरण (कोड-स्विचिंग)
See answer and solution
Q109

निम्नलिखित में से कौन-सा पद वायगोत्सकी के सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धान्त से संबंधित नहीं है?

  1. (1) सामाजिक अंतःक्रिया
  2. (2) सहारा देना (स्कैफोल्डिंग)
  3. (3) निकटस्थ विकास का क्षेत्र
  4. (4) भाषा अर्जन उपकरण
See answer and solution
Q110

प्रत्येक पाठ्यक्रम अधिगम-प्रतिफलों के बारे में उल्लेख करता है, जिसका तात्पर्य है

  1. (1) पाठ्यपुस्तक की विषयवस्तु को ध्यान में रखना
  2. (2) शिक्षार्थियों के व्यवहार में परिवर्तन
  3. (3) सभी पाठों को पूरा करना
  4. (4) अध्यापक की शिक्षण विधियों में परिवर्तन
See answer and solution
Q111

अपने फोन की सम्पर्क सूची में किसी का फोन नम्बर ढूँढ़ना किसका उदाहरण है?

  1. (1) बारीकी से पठन (स्कैनिंग)
  2. (2) सर्वेक्षण
  3. (3) समीक्षा
  4. (4) सरसरी तौर पर पठन (स्किमिंग)
See answer and solution
Q112

बच्चों को नए शब्दों के अर्थ सीखने के स्थान पर उन्हें संदर्भ में नए शब्द देने का क्या परिणाम हो सकता है?

  1. (1) बच्चों को भ्रमित करेगा
  2. (2) शब्द की बेहतर समझ बनाने में मदद करेगा
  3. (3) कंठस्थीकरण को समुन्नत करेगा
  4. (4) समय की बरबादी होगी
See answer and solution
Q113

लेखन का वह कौन-सा प्रकार है, जिसमें लेखक बहुधा स्वयं को एक पात्र (कभी नहीं भी) के रूप में प्रस्तुत करता है और वृत्तांत सुनाता है?

  1. (1) व्याख्यात्मक
  2. (2) प्रत्ययकारी (परसुएसिव)
  3. (3) वर्णनात्मक (डेस्क्रिप्टिव)
  4. (4) वृत्तांतात्मक
See answer and solution
Q114

आप चाहते हैं कि आपकी कक्षा के विद्यार्थी अधिक-से-अधिक प्रतिभागिता दर्ज करें। इस उद्देश्य के लिए आप किस विधि का अनुपालन करेंगे?

  1. (1) चर्चा
  2. (2) प्रदर्शन
  3. (3) आदर्श पठन
  4. (4) सस्वर काव्य-पाठ (रिसाइटेशन)
See answer and solution
Q115

एक श्रोता किसी बात को सुनते समय, विशेष या सूक्ष्म विवरणों को सुनता है, तथा समस्रोतीय शब्दों (कॉगनेट्स) और शब्द-क्रम प्रतिमानों की पहचान करता है। इस श्रवण-प्रक्रिया को किस रूप में जाना जाता है?

  1. (1) बॉटम-अप प्रक्रियाएँ
  2. (2) शीर्ष-अधोगामी (टॉप-डाउन) प्रक्रियाएँ
  3. (3) निष्कर्षात्मक (इन्फ्रेंशियल) प्रक्रियाएँ
  4. (4) रेखीय प्रक्रियाएँ
See answer and solution
Q116

लघु कथा कहते समय ‘पठन के दौरान’ की कौन-सी गतिविधि होगी?

  1. (1) शिक्षार्थी कहानी की घटनाओं के बारे में अनुमान लगाते हैं
  2. (2) शिक्षार्थी दो-दो के जोड़ों में पठन करते हैं और एक-दूसरे को पढ़कर सुनाते हैं
  3. (3) शिक्षार्थी कथाकार के जीवन-संबंधी विवरणों की चर्चा करते हैं
  4. (4) अध्यापिका नए शब्दों के अर्थ पूछती है और उन शब्दों से वाक्य बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है
See answer and solution
Q117

किसी एक कक्षा में आप प्रश्न पूछने के स्थान पर विद्यार्थियों को एक संक्षिप्त पाठ्य-सामग्री देकर उसपर आधारित प्रश्न बनाने के लिए कहते हैं। इस कार्य का क्या उद्देश्य है?

  1. (1) आप चाहते हैं कि आपके विद्यार्थी कुशलतापूर्वक प्रश्न बनाएँ
  2. (2) प्रश्न बनाने के अपने काम में उनकी मदद लेना
  3. (3) अपने शिक्षार्थियों को यह अनुभव करवाना कि प्रश्न बनाना कितना कठिन कार्य है
  4. (4) अपने शिक्षार्थियों के विश्लेषणात्मक और समालोचनात्मक चिन्तन का संवर्द्धन करना
See answer and solution
Q118

भाषा आकलन का उद्देश्य किसका मापन करना है?

  1. (1) प्रत्येक शिक्षार्थी ने अपने सहपाठी की तुलना में कितना सीखा है
  2. (2) विद्यार्थियों की समग्र या योगात्मक उपलब्धि
  3. (3) शिक्षार्थियों की भाषा उपलब्धि
  4. (4) शिक्षार्थियों की भाषिक निपुणता
See answer and solution
Q119

शिक्षण अधिगम सामग्री के प्रयोग का क्या उद्देश्य है?

  1. (1) शिक्षार्थियों को अधिगम कार्य में संलग्न करना
  2. (2) शिक्षार्थियों के अधिगम प्रतिफलों के प्रति आशान्वित होना
  3. (3) कक्षा में अनुशासनहीनता को कम करना
  4. (4) शिक्षार्थियों का कक्षा में ध्यान आकर्षित करना
See answer and solution
Q120

आपकी एक विद्यार्थी अपनी प्रिय पुस्तक उठाती है और अक्सर उसके चित्रों को संकेत के रूप में प्रयोग करते हुए कहानी पुनः कहती है। यह किसका उल्लेख है?

  1. (1) उद्गामी पठन अवस्था
  2. (2) ध्वन्यात्मक जागरूकता
  3. (3) वाक्यगत जागरूकता
  4. (4) वृत्तांतात्मक जागरूकता
See answer and solution

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं० 121–128) के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चुनिए :

मेरे मन में एक ऐसे दिन की कल्पना है जब प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले हर अध्यापक से अपेक्षा की जाएगी कि कम-से-कम तीस पारम्परिक कहानियों पर उसका अधिकार हो। अधिकार से आशय है कि कहानी याद हो और आत्मविश्वास के साथ सुना सके। पारम्परिक कहानियों के स्रोत हैं पंचतंत्र, जातक, महाभारत, गुलिस्ताँ, लोक कथाएँ आदि। कहानियाँ अच्छी तरह से सुनने की क्षमता का विकास करती हैं। अनुमान लगाने का मौका देती हैं। कहानियाँ शब्दों को अर्थ देती हैं। शब्द ऐसी सामाजिक संपत्ति हैं, जिनका प्रयोग हम दूसरों से अपने अनुभव बाँटने के लिए करते हैं। कहानी को नाटकीय ढंग से बोला जा सकता है। इशारों, मुद्राओं का प्रयोग किया जा सकता है। कहानी के प्रत्येक पात्र को अभिनीत भी किया जा सकता है।

Q121

प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक से किस तरह की अपेक्षा की गई है?

  1. (1) पारम्परिक कहानियाँ यादकर सुनाने की
  2. (2) समसामयिक कहानियाँ पढ़कर सुनाने की
  3. (3) पारम्परिक कहानियाँ पढ़ने और सुनने की
  4. (4) समसामयिक कहानियाँ लिखने-सुनाने की
See answer and solution
Q122

शिक्षक का पारम्परिक कहानियों पर अधिकार होने से क्या आशय है?

  1. (1) कहानी के पात्रों का अभिनय किया जा सके
  2. (2) कहानी को पढ़कर सुनाया जा सके
  3. (3) कहानी पर आधारित चित्र बनाए जा सकें
  4. (4) कहानी यादकर सुनायी जा सके
See answer and solution
Q123

पारम्परिक कहानियों का स्रोत है

  1. (1) समाचार-पत्र
  2. (2) पंचतंत्र
  3. (3) पाठ्यपुस्तकें
  4. (4) पत्रिकाएँ
See answer and solution
Q124

कहानियों का कौन-सा महत्त्व गद्यांश में प्रतिपादित नहीं हुआ है?

  1. (1) अनुमान लगाने के अवसर देना
  2. (2) शब्दों को अर्थ देना
  3. (3) कल्पनाशीलता प्रकट करना
  4. (4) श्रवण क्षमता का विकास करना
See answer and solution
Q125

शब्द सामाजिक सम्पत्ति हैं, क्योंकि

  1. (1) शब्दों द्वारा हम दूसरों से अपने अनुभव बाँटते हैं
  2. (2) हम दूसरों से तरह-तरह के शब्द सुनकर सीखते हैं
  3. (3) शब्द शब्दकोश से पढ़कर सीखे जाते हैं
  4. (4) हम दूसरों के अनुसार शब्दों का प्रयोग करते हैं
See answer and solution
Q126

‘विद्यालय’ का संधि-विच्छेद है

  1. (1) विद्य + अलय
  2. (2) विद्या + अलय
  3. (3) विद्या + आलय
  4. (4) विद्या + लय
See answer and solution
Q127

‘पारम्परिक’ में प्रयुक्त प्रत्यय का सही विकल्प चुनिए।

  1. (1) रिक
  2. (2) इक
  3. (3) ईक
  4. (4) क
See answer and solution
Q128

‘प्रत्येक’ का संधि-विच्छेद है

  1. (1) प्रत्य + एक
  2. (2) प्रत्ये + क
  3. (3) प्रती + एक
  4. (4) प्रति + एक
See answer and solution

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं० 129–135) के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चुनिए :

व्यंग्य निरंतरता की माँग करता है और निरंतरता में नवीन की उपस्थिति का आग्रह स्वयं मौजूद हो जाता है। लेकिन निरंतरता का एक खतरा यह है कि व्यंग्यकार खुद को दोहराने लगते हैं। जो भाषा उनकी पृथक् पहचान और चमक बना रही होती थी वह कमजोरी हो जाती है। ज्यादा लेखन का बोझ विशेषकर व्यंग्य में दोहराव की दरिद्रता लाता है। प्रायः व्यंग्यकार भाषा के खेल में उलझ जाते हैं पर सशक्त व्यंग्य के लिए उन्हें भाषा को शक्ति बनाना होगा। समर्थ और समृद्ध भाषा के साथ-साथ व्यंग्य की गरिमा की रक्षा भी करना एक बड़ी बात है, वरना प्रायः व्यंग्यकार भाषा को रचना-दक्षता मानकर, कारक परिस्थितियों को छोड़कर सामान्य चीजों और स्थितियों की खिल्ली उड़ाना शुरू कर देते हैं।

Q129

‘व्यंग्य निरंतरता की माँग करता है’ का आशय है

  1. (1) लेखन सतत रूप से चलते रहना चाहिए
  2. (2) आगामी रचना में पूर्व में लिखे गए का उल्लेख होना चाहिए
  3. (3) प्रत्येक रचना में नवीनता का पुट होना चाहिए
  4. (4) हर रचनाकार को अपनी रचना में व्यंग्य का समावेशन करना चाहिए
See answer and solution
Q130

गद्यांश में निरंतरता के किस खतरे की बात उठाई गई है?

  1. (1) व्यंग्यकार एक साथ अनेक रचनाएँ लिखने लगते हैं
  2. (2) पिछली रचनाओं का कलेवर आगामी रचनाओं में झलकने लगा है
  3. (3) व्यंग्य के पाठक बहुत कम हो गए हैं
  4. (4) व्यंग्य के सराहना बोध की क्षमता खत्म होती जा रही है
See answer and solution
Q131

अधिकाधिक रचनाएँ लिखने का क्या परिणाम होता है?

  1. (1) विषयवस्तु में नवीनता का अभाव दिखाई देता है
  2. (2) रचनाकार की ख्याति दूर-दूर तक फैलती है
  3. (3) पाठकों को अनेक रचनाएँ एक साथ पढ़ने के लिए मिलती हैं
  4. (4) प्रकाशक के लिए चयन करना कठिन हो जाता है
See answer and solution
Q132

सशक्त व्यंग्य के लिए सबसे आवश्यक तत्त्व क्या है?

  1. (1) विषयवस्तु में दोहराव
  2. (2) समर्थ व समृद्ध भाषा
  3. (3) अधिक-से-अधिक लिखना
  4. (4) व्यंग्यकार की व्यक्तिगत पहचान
See answer and solution
Q133

‘खिल्ली उड़ाना’ का भाव है

  1. (1) खिलखिलाकर हँसना
  2. (2) गौरवगान करना
  3. (3) हास-परिहास करना
  4. (4) उपहास करना
See answer and solution
Q134

‘पृथक् पहचान’, गद्यांश के संदर्भ में रेखांकित शब्द के स्थान पर कौन-सा शब्द उपयुक्त होगा?

  1. (1) महान
  2. (2) मजबूत
  3. (3) विशिष्ट
  4. (4) समृद्ध
See answer and solution
Q135

‘चमक’ में कौन-सा प्रत्यय लगाकर सार्थक शब्द बन सकता है?

  1. (1) ईला
  2. (2) इया
  3. (3) आरी
  4. (4) एरा
See answer and solution
Q136

लेखन के विभिन्न चरणों से गुजरकर लेखन अधिगम क्या कहलाता है?

  1. (1) लेखन का प्रक्रिया उपागम
  2. (2) लेखन का उत्पाद उपागम
  3. (3) विश्लेषणात्मक लेखन
  4. (4) रचनात्मक लेखन
See answer and solution
Q137

शिक्षार्थी के सम्प्रेषण कौशलों का आकलन करने के लिए सर्वाधिक रूप से उपयुक्त आकलन गतिविधि कौन-सी होगी?

  1. (1) चित्र पुस्तक से किसी दृश्य का वर्णन करना
  2. (2) रोल प्ले में किसी भूमिका का निर्वाह करना
  3. (3) किसी श्रव्य साम्रगी का श्रवण और मौखिक रूप से इस पर प्रतिक्रिया देना
  4. (4) किसी दी गई स्थिति में वक्तव्य लेखन
See answer and solution
Q138

चॉमस्की के अनुसार, मनुष्य के पास भाषा-विकास हेतु _____ है।

  1. (1) अधिगम सेट
  2. (2) जैवकीय व्यवस्था
  3. (3) बोधात्मक सेट
  4. (4) टेलीग्राफ़िक तत्परता
See answer and solution
Q139

विद्यालयी शिक्षा की शुरुआती अवस्था में बहुभाषिक उपागम का प्रयोग करने से किसके नकारात्मक परिणामों का सामना करने में सहायता मिल सकती है?

  1. (1) विद्यालय से ड्रॉपआउट
  2. (2) अधिगम अशक्तता
  3. (3) किसी की स्वयं की भाषा की क्षति
  4. (4) कमजोर सम्प्रेषण कौशल
See answer and solution
Q140

कक्षा में नया पाठ शुरू करने से पहले आप अपने शिक्षार्थियों को किसी मजेदार ऊर्जादायक गतिविधि में संलग्न करते हैं। आप ऐसा किसलिए करते हैं?

  1. (1) शिक्षार्थियों को कक्षा के लिए प्रोत्साहित व तैयार करने के लिए
  2. (2) अपने कार्यभार को कम करने के लिए
  3. (3) पाठ शुरू करने से पहले कक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए
  4. (4) शिक्षार्थियों का ध्यान दूसरी ओर करने के लिए
See answer and solution
Q141

रचनावाद एक अधिगम-सिद्धांत के रूप में किसमें विश्वास करता है?

  1. (1) अधिगम वैयक्तिक विशेषता है
  2. (2) सभी शिक्षार्थी भाषा नहीं सीख सकते हैं
  3. (3) अधिगम पूरी तरह से एक मनोवैज्ञानिक धारणा है
  4. (4) अधिगम सामाजिक रूप से होता है
See answer and solution
Q142

कई बार कुछ लोग एक ही वाक्य में विभिन्न भाषाओं का प्रयोग करते हैं। यह किसका उदाहरण है?

  1. (1) कोड-अंतरण (कोड-स्विचिंग)
  2. (2) कोड-मिश्रण (कोड-मिक्सिंग)
  3. (3) सामाजिक-भाषिक
  4. (4) बोलियाँ
See answer and solution
Q143

कुछ विद्यार्थी भाषा के अनूठे उच्चारण संबंधी नियम के कारण बोलने में आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं। इस समस्या को दूर करने का क्या समाधान हो सकता है?

  1. (1) बच्चों को कक्षा में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना
  2. (2) काउन्सलर की मदद से विशेष वाक् थेरेपी करवाना
  3. (3) ऐसी खेल आधारित गतिविधियों का क्रियान्वयन करना, जिनसे कक्षा में मौखिक अन्तःक्रिया को अवसर मिले
  4. (4) विद्यार्थियों की गलती को तुरंत ठीक करना
See answer and solution
Q144

उपन्यास पढ़ना किसका उदाहरण है?

  1. (1) विस्तृत पठन (एक्सटेंसिव रीडिंग)
  2. (2) गहन पठन (इंटेंसिव रीडिंग)
  3. (3) बारीकी से पठन (स्कैनिंग)
  4. (4) सरसरी तौर पर पठन (स्किमिंग)
See answer and solution
Q145

किसी निबंध में उद्धरण (कोटेशन) लिखने का मूल उद्देश्य क्या होगा?

  1. (1) निबंध का भाव सुनिश्चित करना
  2. (2) किसी जटिल मुद्दे की व्याख्या करना
  3. (3) दूसरे के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करना
  4. (4) विशिष्ट आँकड़ों का विश्लेषण करना
See answer and solution
Q146

एक अध्यापिका कक्षा आठ के शिक्षार्थियों को एक आलेख देती है जिसका स्तर उनके भाषा स्तर से कुछ अधिक है। शिक्षार्थी को इस पाठ्य-सामग्री के साथ बहुत से कार्य करने हैं। इसे किस रूप में जाना जाएगा?

  1. (1) अधिगम परिकल्पना
  2. (2) अबोधगम्य निवेश
  3. (3) पठन बोधगम्यता
  4. (4) बोधगम्य निवेश
See answer and solution
Q147

व्याकरण का शिक्षण मुख्यतः किसमें सुधार लाने के लिए उपयोगी है?

  1. (1) प्रवाह
  2. (2) सटीकता
  3. (3) साक्षरता
  4. (4) संख्या बोध
See answer and solution
Q148

व्याकरण शिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सम्प्रेषण करने में समर्थ बनाना है। निम्नलिखित में से कौन-सा इस उद्देश्य से मेल नहीं खाता है?

  1. (1) विद्यार्थियों का प्रत्येक व्याकरणिक बिन्दु के प्रत्येक पहलू पर नियंत्रण होना चाहिए
  2. (2) विद्यार्थियों को इस प्रकार के प्रत्यक्ष निर्देशों की आवश्यकता है, जिनके माध्यम से व्याकरणिक बिन्दु बृहत्तर सम्प्रेषण संदर्भों से जुड़ सकें
  3. (3) विद्यार्थियों की निपुणता केवल उन्हीं पहलुओं पर होनी चाहिए, जो तात्कालिक सम्प्रेषण कार्य के लिए प्रासंगिक हैं
  4. (4) त्रुटियों में सुधार करना सदैव अध्यापकों का ही पहला उत्तरदायित्व नहीं होता है
See answer and solution
Q149

पठन में ‘अर्थगत् संकेत (सीमेंटिक क्यू)’ इस तरह के अवबोधक हैं जो

  1. (1) शब्दों को डिकोड करने में सहायता करते हैं
  2. (2) शब्दों का सही उच्चारण करने में सहायता करते हैं
  3. (3) अर्थ-ग्रहण की प्रक्रिया में मदद करते हैं
  4. (4) व्याकरणिक नियमों की पहचान करने में मदद करते हैं
See answer and solution
Q150

भाषा शिक्षण-अधिगम का कौन-सा उपागम इस तथ्य में विश्वास करता है कि ‘भाषा एक आदत है’?

  1. (1) सम्प्रेषणात्मक भाषा शिक्षण
  2. (2) सहयोगात्मक भाषा अधिगम
  3. (3) प्राकृतिक उपागम
  4. (4) श्रव्य-भाषावाद
See answer and solution