By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 15 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 104

Topic: Poem comprehension

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं॰ 100–105) के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चुनिए :

जो मेरे पास नहीं था
उसे ही मैं कविता में लाता रहा :
जलप्रपात, देवता, पूर्वज,
बचपन के घर के सामने छूट गए
कठचंदन और बकौली के पेड़।
मैं कविता में नहीं लाया :
मुहल्ले की खुली हुई बदबूदार नालियाँ
कभी उफनता क्रोध, कभी अचानक हुआ उल्लास
मैं कविता में बचा पाया
जो मेरे पास नहीं था।
यह भी एक मोहक भ्रम है
कि कविता कुछ बचा पाती है।
पर बचाकर होगा क्या
बस, कविता जरूर भारी हो जाएगी।

Q104

‘कविता जरूर भारी हो जाएगी’ में कविता के भारीपन से क्या आशय है?

  1. (1) कविता में शब्दों की संख्या का अधिक होना
  2. (2) कविता में भावों की गंभीरता होनाCorrect answer
  3. (3) कविता का क्लिष्ट होना
  4. (4) कविता का अरुचिकर होना

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) कविता में भावों की गंभीरता होना

  1. कवि कहता है कि बचाकर कुछ होगा नहीं, बस कविता भारी हो जाएगी।
  2. यहाँ 'भारी' का अर्थ वज़न या शब्द-संख्या नहीं, बल्कि खोई चीज़ों, स्मृतियों और भावनाओं के बोझ से कविता का गंभीर हो जाना है।
  3. क्लिष्टता (कठिन भाषा) या अरुचि की बात कविता में नहीं है।

सावधानी: (1) 'भारी' का शाब्दिक अर्थ है; प्रश्न लाक्षणिक अर्थ पूछ रहा है।