Q105
‘जलप्रपात’ का सामासिक विग्रह है
- (1) जल में प्रपात
- (2) जल का प्रपात
- (3) जल से प्रपात
- (4) जल पर प्रपात
निर्देश : नीचे दिए गए पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं॰ 100–105) के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चुनिए :
जो मेरे पास नहीं था
उसे ही मैं कविता में लाता रहा :
जलप्रपात, देवता, पूर्वज,
बचपन के घर के सामने छूट गए
कठचंदन और बकौली के पेड़।
मैं कविता में नहीं लाया :
मुहल्ले की खुली हुई बदबूदार नालियाँ
कभी उफनता क्रोध, कभी अचानक हुआ उल्लास
मैं कविता में बचा पाया
जो मेरे पास नहीं था।
यह भी एक मोहक भ्रम है
कि कविता कुछ बचा पाती है।
पर बचाकर होगा क्या
बस, कविता जरूर भारी हो जाएगी।
‘जलप्रपात’ का सामासिक विग्रह है
CBSE answer: (2)
उत्तर: (2) जल का प्रपात
सावधानी: 'जल से प्रपात' करण का भाव देता है, जो यहाँ अर्थ नहीं बैठता।