By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 15 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 128

Topic: Grammar

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं० 121–128) के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चुनिए :

मेरे मन में एक ऐसे दिन की कल्पना है जब प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले हर अध्यापक से अपेक्षा की जाएगी कि कम-से-कम तीस पारम्परिक कहानियों पर उसका अधिकार हो। अधिकार से आशय है कि कहानी याद हो और आत्मविश्वास के साथ सुना सके। पारम्परिक कहानियों के स्रोत हैं पंचतंत्र, जातक, महाभारत, गुलिस्ताँ, लोक कथाएँ आदि। कहानियाँ अच्छी तरह से सुनने की क्षमता का विकास करती हैं। अनुमान लगाने का मौका देती हैं। कहानियाँ शब्दों को अर्थ देती हैं। शब्द ऐसी सामाजिक संपत्ति हैं, जिनका प्रयोग हम दूसरों से अपने अनुभव बाँटने के लिए करते हैं। कहानी को नाटकीय ढंग से बोला जा सकता है। इशारों, मुद्राओं का प्रयोग किया जा सकता है। कहानी के प्रत्येक पात्र को अभिनीत भी किया जा सकता है।

Q128

‘प्रत्येक’ का संधि-विच्छेद है

  1. (1) प्रत्य + एक
  2. (2) प्रत्ये + क
  3. (3) प्रती + एक
  4. (4) प्रति + एकCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) प्रति + एक

  1. यहाँ यण् संधि है: 'इ' के बाद कोई भिन्न स्वर आए तो 'इ' का 'य्' हो जाता है।
  2. प्रति+एकप्रति + एक: इ + ए में इ का य् होकर 'प्रत्येक' बनता है।
  3. इसी तरह: इति + आदि = इत्यादि।

सावधानी: (3) में 'प्रती' दीर्घ ई से लिखा है, जबकि मूल उपसर्ग 'प्रति' (ह्रस्व इ) है।