By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 15 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 131

Topic: Reading comprehension

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं० 129–135) के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चुनिए :

व्यंग्य निरंतरता की माँग करता है और निरंतरता में नवीन की उपस्थिति का आग्रह स्वयं मौजूद हो जाता है। लेकिन निरंतरता का एक खतरा यह है कि व्यंग्यकार खुद को दोहराने लगते हैं। जो भाषा उनकी पृथक् पहचान और चमक बना रही होती थी वह कमजोरी हो जाती है। ज्यादा लेखन का बोझ विशेषकर व्यंग्य में दोहराव की दरिद्रता लाता है। प्रायः व्यंग्यकार भाषा के खेल में उलझ जाते हैं पर सशक्त व्यंग्य के लिए उन्हें भाषा को शक्ति बनाना होगा। समर्थ और समृद्ध भाषा के साथ-साथ व्यंग्य की गरिमा की रक्षा भी करना एक बड़ी बात है, वरना प्रायः व्यंग्यकार भाषा को रचना-दक्षता मानकर, कारक परिस्थितियों को छोड़कर सामान्य चीजों और स्थितियों की खिल्ली उड़ाना शुरू कर देते हैं।

Q131

अधिकाधिक रचनाएँ लिखने का क्या परिणाम होता है?

  1. (1) विषयवस्तु में नवीनता का अभाव दिखाई देता हैCorrect answer
  2. (2) रचनाकार की ख्याति दूर-दूर तक फैलती है
  3. (3) पाठकों को अनेक रचनाएँ एक साथ पढ़ने के लिए मिलती हैं
  4. (4) प्रकाशक के लिए चयन करना कठिन हो जाता है

Solution.

CBSE answer: (1)

उत्तर: (1) विषयवस्तु में नवीनता का अभाव दिखाई देता है

  1. गद्यांश कहता है कि ज्यादा लेखन का बोझ व्यंग्य में दोहराव की दरिद्रता लाता है।
  2. दोहराव होने का सीधा अर्थ है कि रचना में नयापन नहीं रहता।

सावधानी: ख्याति फैलना (2) या पाठकों को अधिक रचनाएँ मिलना (3) सुनने में ठीक लगते हैं, पर गद्यांश अधिक लेखन का केवल नकारात्मक परिणाम बताता है।