By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 15 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 130

Topic: Reading comprehension

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं० 129–135) के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चुनिए :

व्यंग्य निरंतरता की माँग करता है और निरंतरता में नवीन की उपस्थिति का आग्रह स्वयं मौजूद हो जाता है। लेकिन निरंतरता का एक खतरा यह है कि व्यंग्यकार खुद को दोहराने लगते हैं। जो भाषा उनकी पृथक् पहचान और चमक बना रही होती थी वह कमजोरी हो जाती है। ज्यादा लेखन का बोझ विशेषकर व्यंग्य में दोहराव की दरिद्रता लाता है। प्रायः व्यंग्यकार भाषा के खेल में उलझ जाते हैं पर सशक्त व्यंग्य के लिए उन्हें भाषा को शक्ति बनाना होगा। समर्थ और समृद्ध भाषा के साथ-साथ व्यंग्य की गरिमा की रक्षा भी करना एक बड़ी बात है, वरना प्रायः व्यंग्यकार भाषा को रचना-दक्षता मानकर, कारक परिस्थितियों को छोड़कर सामान्य चीजों और स्थितियों की खिल्ली उड़ाना शुरू कर देते हैं।

Q130

गद्यांश में निरंतरता के किस खतरे की बात उठाई गई है?

  1. (1) व्यंग्यकार एक साथ अनेक रचनाएँ लिखने लगते हैं
  2. (2) पिछली रचनाओं का कलेवर आगामी रचनाओं में झलकने लगा हैCorrect answer
  3. (3) व्यंग्य के पाठक बहुत कम हो गए हैं
  4. (4) व्यंग्य के सराहना बोध की क्षमता खत्म होती जा रही है

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) पिछली रचनाओं का कलेवर आगामी रचनाओं में झलकने लगा है

  1. गद्यांश के अनुसार निरंतरता का खतरा यह है कि व्यंग्यकार खुद को दोहराने लगते हैं।
  2. खुद को दोहराने का अर्थ है पुरानी रचनाओं का रूप-रंग (कलेवर) नई रचनाओं में दिखने लगना।

सावधानी: पाठकों की कमी (3) या सराहना-बोध खत्म होना (4) गद्यांश में कहीं नहीं कहा गया।