By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 15 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 93

Topic: Reading comprehension

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं॰ 91–99) के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चुनिए :

इस बात को सब लोग मानते हैं कि आत्मसंस्कार के लिए थोड़ी-बहुत मानसिक स्वतंत्रता परमावश्यक है। चाहे उस स्वतंत्रता में अभिमान और नम्रता दोनों का मेल हो। यह बात तो निश्चित है कि जो मनुष्य मर्यादापूर्वक जीवन व्यतीत करना चाहते हैं, उनके लिए आत्मनिर्भरता का गुण अनिवार्य है। युवाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे अपने बड़ों का सम्मान करें और छोटों से कोमलता का व्यवहार करें। यह बात आत्ममर्यादा के लिए आवश्यक है। नम्र होना एक बहुत बड़ा गुण है। नम्र होने का मतलब दब्बूपन से नहीं है। दब्बूपन की स्थिति में संकल्प क्षीण और प्रज्ञा मंद हो जाते हैं। आत्मनिर्भरता के साथ-साथ उत्साह, श्रद्धा, भक्ति, करुणा ये सभी हमारे चारित्रिक गुणों में समावेशित होने चाहिए।

Q93

युवाओं से किस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा की गई है?

  1. (1) दूसरों पर अधिकार जताने की
  2. (2) अपनी महत्ता को दर्शाने की
  3. (3) बड़ों से बराबरी का व्यवहार करने की
  4. (4) छोटों से कोमलता का व्यवहार करने कीCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) छोटों से कोमलता का व्यवहार करने की

  1. गद्यांश कहता है कि युवा बड़ों का सम्मान करें और छोटों से कोमलता का व्यवहार करें।
  2. बड़ों से बराबरी की बात नहीं, सम्मान की बात कही गई है, इसलिए (3) गलत है।
  3. अधिकार जताना या अपनी महत्ता दिखाना नम्रता के विपरीत है।

सावधानी: (3) में 'बड़ों' शब्द देखकर जल्दी में उसे न चुनें।