By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 15 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 102

Topic: Poem comprehension

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं॰ 100–105) के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चुनिए :

जो मेरे पास नहीं था
उसे ही मैं कविता में लाता रहा :
जलप्रपात, देवता, पूर्वज,
बचपन के घर के सामने छूट गए
कठचंदन और बकौली के पेड़।
मैं कविता में नहीं लाया :
मुहल्ले की खुली हुई बदबूदार नालियाँ
कभी उफनता क्रोध, कभी अचानक हुआ उल्लास
मैं कविता में बचा पाया
जो मेरे पास नहीं था।
यह भी एक मोहक भ्रम है
कि कविता कुछ बचा पाती है।
पर बचाकर होगा क्या
बस, कविता जरूर भारी हो जाएगी।

Q102

रचनाकार द्वारा कविता में किसका चित्रण किया जाता रहा?

  1. (1) उल्लास का
  2. (2) दुर्गंधपूर्ण नालियों का
  3. (3) जलप्रपात काCorrect answer
  4. (4) क्रोध का

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) जलप्रपात का

  1. कवि कहता है कि जो उसके पास नहीं था, वही वह कविता में लाता रहा: जलप्रपात, देवता, पूर्वज और पेड़।
  2. बदबूदार नालियों, क्रोध और उल्लास को वह कविता में नहीं लाया।
  3. इसलिए विकल्पों में से केवल जलप्रपात का चित्रण होता रहा।

सावधानी: नालियाँ, क्रोध और उल्लास 'मैं कविता में नहीं लाया' वाली सूची में हैं।