Q101
रचनाकार को किस प्रकार का भ्रम है?
- (1) कविता द्वारा कुछ संरक्षित किया जा सकता है
- (2) कविता कुछ भी संरक्षित नहीं कर सकती है
- (3) कविता में अलभ्य का ही चित्रण हो सकता है
- (4) कविता में सुलभ्य का ही चित्रण हो सकता है
निर्देश : नीचे दिए गए पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं॰ 100–105) के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चुनिए :
जो मेरे पास नहीं था
उसे ही मैं कविता में लाता रहा :
जलप्रपात, देवता, पूर्वज,
बचपन के घर के सामने छूट गए
कठचंदन और बकौली के पेड़।
मैं कविता में नहीं लाया :
मुहल्ले की खुली हुई बदबूदार नालियाँ
कभी उफनता क्रोध, कभी अचानक हुआ उल्लास
मैं कविता में बचा पाया
जो मेरे पास नहीं था।
यह भी एक मोहक भ्रम है
कि कविता कुछ बचा पाती है।
पर बचाकर होगा क्या
बस, कविता जरूर भारी हो जाएगी।
रचनाकार को किस प्रकार का भ्रम है?
CBSE answer: (1)
उत्तर: (1) कविता द्वारा कुछ संरक्षित किया जा सकता है
सावधानी: (2) कवि का निष्कर्ष है, भ्रम नहीं; भ्रम वह है जो सच लगता है पर नहीं है।