By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 15 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 148

Topic: Grammar

Q148

व्याकरण शिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सम्प्रेषण करने में समर्थ बनाना है। निम्नलिखित में से कौन-सा इस उद्देश्य से मेल नहीं खाता है?

  1. (1) विद्यार्थियों का प्रत्येक व्याकरणिक बिन्दु के प्रत्येक पहलू पर नियंत्रण होना चाहिएCorrect answer
  2. (2) विद्यार्थियों को इस प्रकार के प्रत्यक्ष निर्देशों की आवश्यकता है, जिनके माध्यम से व्याकरणिक बिन्दु बृहत्तर सम्प्रेषण संदर्भों से जुड़ सकें
  3. (3) विद्यार्थियों की निपुणता केवल उन्हीं पहलुओं पर होनी चाहिए, जो तात्कालिक सम्प्रेषण कार्य के लिए प्रासंगिक हैं
  4. (4) त्रुटियों में सुधार करना सदैव अध्यापकों का ही पहला उत्तरदायित्व नहीं होता है

Solution.

CBSE answer: (1)

उत्तर: (1) विद्यार्थियों का प्रत्येक व्याकरणिक बिन्दु के प्रत्येक पहलू पर नियंत्रण होना चाहिए

  1. प्रश्न में 'नहीं' पूछा गया है: कौन-सा कथन सम्प्रेषण के उद्देश्य से मेल नहीं खाता।
  2. सम्प्रेषण के लिए हर नियम के हर पहलू को रटने की ज़रूरत नहीं; ज़रूरी वही है जो प्रयोग में काम आए।
  3. (2), (3) और (4) व्याकरण को संदर्भ और प्रयोग से जोड़ते हैं, इसलिए उद्देश्य के अनुरूप हैं।

सावधानी: (4) 'नहीं होता' शब्द के कारण नकारात्मक लगता है, पर वह सम्प्रेषण-केंद्रित सही विचार है।