By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 15 Dec 2024 Paper 2 Hindi, Question 121

Topic: Reading comprehension

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्रश्न सं० 121–128) के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चुनिए :

मेरे मन में एक ऐसे दिन की कल्पना है जब प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले हर अध्यापक से अपेक्षा की जाएगी कि कम-से-कम तीस पारम्परिक कहानियों पर उसका अधिकार हो। अधिकार से आशय है कि कहानी याद हो और आत्मविश्वास के साथ सुना सके। पारम्परिक कहानियों के स्रोत हैं पंचतंत्र, जातक, महाभारत, गुलिस्ताँ, लोक कथाएँ आदि। कहानियाँ अच्छी तरह से सुनने की क्षमता का विकास करती हैं। अनुमान लगाने का मौका देती हैं। कहानियाँ शब्दों को अर्थ देती हैं। शब्द ऐसी सामाजिक संपत्ति हैं, जिनका प्रयोग हम दूसरों से अपने अनुभव बाँटने के लिए करते हैं। कहानी को नाटकीय ढंग से बोला जा सकता है। इशारों, मुद्राओं का प्रयोग किया जा सकता है। कहानी के प्रत्येक पात्र को अभिनीत भी किया जा सकता है।

Q121

प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक से किस तरह की अपेक्षा की गई है?

  1. (1) पारम्परिक कहानियाँ यादकर सुनाने कीCorrect answer
  2. (2) समसामयिक कहानियाँ पढ़कर सुनाने की
  3. (3) पारम्परिक कहानियाँ पढ़ने और सुनने की
  4. (4) समसामयिक कहानियाँ लिखने-सुनाने की

Solution.

CBSE answer: (1)

उत्तर: (1) पारम्परिक कहानियाँ यादकर सुनाने की

  1. गद्यांश के आरंभ में ही लेखक कहता है कि हर प्राथमिक अध्यापक को कम-से-कम तीस पारम्परिक कहानियों पर अधिकार होना चाहिए।
  2. अधिकार का अर्थ भी वहीं बताया गया है: कहानी याद हो और आत्मविश्वास से सुनाई जा सके।
  3. इसलिए अपेक्षा कहानी याद करके सुनाने की है।

सावधानी: (3) में 'पढ़ने' की बात है, जबकि गद्यांश पढ़कर नहीं, याद करके सुनाने पर ज़ोर देता है। समसामयिक कहानियों का तो उल्लेख ही नहीं है।