By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 2 Hindi Language Question Paper with Answer Key

You are reading the question paper with answers. This is not the timed test: no clock is running and nothing is being scored.

Go to the timed test →

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 91-99) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
साहित्य सदैव समाज को निरंतरता प्रदान करता है। यह साहित्य और समाज का गहरा संबंध ही है कि साहित्य में समाज के विशृंखलित होते सिद्धांतों और टूटते-बिखरते मूल्यों की चिंता बराबर बनी रहती है। वही साहित्य कालों के बंधन को तोड़कर, उसकी सीमाओं से परे जाकर कालजयी बन पाता है, जिसमें मानवीय सत्य की व्याख्या हो और संवेदनाओं के सहारे आस्था जगाने का प्रयास हो। समय-समय पर साहित्यकारों ने समाज के बदतर होने की स्थिति को पहचाना है। कुछ रचनाकार हमारे साहित्य पटल पर ऐसी गहरी छाप छोड़ जाते हैं, जिनकी आवश्यकता हर युग में बनी रहती है, जिनके विचार सदैव तरोताज़ा ही रहते हैं और जिनकी रचनाएँ समाज को दीप्त करने का दायित्व निभाती चलती हैं। उनका साहित्यकार व्यक्तित्व केवल समस्याओं को ही नहीं परखता बल्कि मनुष्यता में विश्वास को बचाए रखने की कोशिश करता है।

Q91

कौन-सा साहित्य कालजयी साहित्य बन पाता है?

  1. (1) जो पाठकों का मनोरंजन करे।
  2. (2) जो समाज का दर्पण हो।
  3. (3) जो मानवीय सत्य की व्याख्या करे।
  4. (4) जो बिखरते सिद्धान्तों की चिंता करे।
See answer and solution
Q92

‘कालजयी’ से तात्पर्य है :

  1. (1) जो काल विशेष में बँधा हुआ हो।
  2. (2) हर काल में प्रासंगिक हो।
  3. (3) काल विशेष की सही व्याख्या करता हो।
  4. (4) अल्प काल तक रहने वाला।
See answer and solution
Q93

किस तरह के साहित्यकारों की आवश्यकता हर युग में बनी रहती है?

  1. (1) जो समाज को जागरूक करते हैं।
  2. (2) जो समाज का मनोरंजन करते हैं।
  3. (3) जो समाज को नैतिक बनाते हैं।
  4. (4) जो समाज का विकास करते हैं।
See answer and solution
Q94

साहित्यकारों ने समाज की किस स्थिति की पहचान करने का प्रयास किया है?

  1. (1) विकास की ओर अग्रसर समाज
  2. (2) पतन की ओर जाता हुआ समाज
  3. (3) उन्नतशील समाज
  4. (4) बिखरता हुआ समाज
See answer and solution
Q95

गद्यांश के अनुसार साहित्य में किस तरह की चिंता झलकती है?

  1. (1) समाज के आधुनिक होने की
  2. (2) मूल्यों के बिखरने की
  3. (3) नए सिद्धान्तों के बनने की
  4. (4) सामाजिक विघटन की
See answer and solution
Q96

‘विशृंखलित’ में प्रत्यय है :

  1. (1) लित
  2. (2) त
  3. (3) इत
  4. (4) खलित
See answer and solution
Q97

‘समाज के बदतर होने की स्थिति’ वाक्य में रेखांकित शब्द का अर्थ है :

  1. (1) अभिमानी
  2. (2) बेईमानी
  3. (3) अत्यधिक बुरा
  4. (4) दुराचारी
See answer and solution
Q98

‘विश्वास’ शब्द का अर्थ है :

  1. (1) विश्वमय
  2. (2) विश्व से संबंधित नियम
  3. (3) तत्वज्ञान संबंधी
  4. (4) निश्चित धारणा
See answer and solution
Q99

समाज को गति कौन प्रदान करता है?

  1. (1) विज्ञान
  2. (2) तकनीकी विकास
  3. (3) शिक्षा
  4. (4) साहित्य
See answer and solution

Passage

निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 100-105) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
दिवसावसान का समय,
मेघमय आसमान से उतर रही है
वह संध्या सुंदरी परी-सी
धीरे-धीरे-धीरे।
तिमिरांचल में चंचलता का नहीं कहीं आभास,
मधुर मधुर हैं दोनों उसके अधर-
किंतु जरा गंभीर नहीं है उनमें हास-विलास
हँसता है तो केवल तारा एक
गुँथा हुआ उन घुँघराले काले-काले बालों से
हृदयराज की रानी का वह करता है अभिषेक।

Q100

‘दिवसावसान’ का संधि विच्छेद है :

  1. (1) दिवस+अवसान
  2. (2) दिवा+अवसान
  3. (3) दिवसा+वसान
  4. (4) दिवस+आवसान
See answer and solution
Q101

पद्यांश में किस का चित्रण हुआ है?

  1. (1) प्रकृति का
  2. (2) नवचेतना का
  3. (3) वेदना का
  4. (4) प्रेमभाव का
See answer and solution
Q102

‘हृदयराज की रानी’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

  1. (1) मेघ
  2. (2) आकाश
  3. (3) संध्या
  4. (4) तिमिर
See answer and solution
Q103

संध्या सुंदरी किस तरह के आकाश से उतर रही है?

  1. (1) तारों भरे आकाश से
  2. (2) बादलों से भरे आकाश से
  3. (3) चंद्रमा की रोशनी से भरे आकाश से
  4. (4) सूर्य लालिमा से भरे आकाश से
See answer and solution
Q104

किसके हँसने की बात की गई है?

  1. (1) मेघ
  2. (2) तारा
  3. (3) संध्या
  4. (4) आकाश
See answer and solution
Q105

पद्यांश में किस अलंकार का प्रयोग अधिक मुखरित है?

  1. (1) अतिशयोक्ति
  2. (2) अनुप्रास
  3. (3) यमक
  4. (4) मानवीकरण
See answer and solution
Q106

अध्यापकों, शिक्षार्थियों और सामग्री पर टैस्ट एवं आकलन का प्रभाव क्या कहलाता है?

  1. (1) विधि प्रभाव (कार्पस इफेक्ट)
  2. (2) भाषा परीक्षण का प्रभाव (वाशबैक इफेक्ट)
  3. (3) कक्षायी प्रभाव
  4. (4) पुनर्बलन
See answer and solution
Q107

विद्यालयों को योगात्मक द्विभाषावाद का अनुसरण करना चाहिए क्योंकि यह __________।

  1. (1) बच्चे की संस्कृति और भाषा को महत्व देता है
  2. (2) अंग्रेजी शिक्षण को द्वितीय भाषा के रूप में महत्व देता है
  3. (3) बच्चे की भाषा को तो समुन्नत करता है परन्तु उनकी संस्कृति को नहीं
  4. (4) प्रथम भाषा के विकास में अवरोध पैदा करता है
See answer and solution
Q108

भाषागत कार्य जैसे स्वरशैली, तान, बलाघात और लय को क्या कहा जाएगा?

  1. (1) काव्य
  2. (2) छंदशास्त्र
  3. (3) ध्वन्यात्मकता
  4. (4) प्रशासनिक अध्यादेश (प्रेगमेटिक)
See answer and solution
Q109

भारत में भाषाओं के बारे में कौन-सा कथन सही नहीं है?

  1. (1) भारत के संविधान के अनुसार अंग्रेजी सह राजकीय भाषा है
  2. (2) भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची के अनुसार-22 भाषाएँ हैं
  3. (3) संस्कृत आधुनिक भारतीय भाषा है
  4. (4) हिंदी भारतीय उप महाद्वीप की लोक भाषा (लिंग्वा फ्रांका) है
See answer and solution
Q110

भाषा की कक्षा में विद्यार्थी अध्यापक के निर्देशन में समूह बनाकर दिए गए टॉपिक पर एक विज्ञापन प्रस्तुत करते हैं। इस तरीके से भाषा सीखना क्या कहलाता है?

  1. (1) सहयोगात्मक अधिगम
  2. (2) प्रतियोगिता और प्रतिद्वंद्विता
  3. (3) भाषायी खेल
  4. (4) निर्देशन और परामर्श
See answer and solution
Q111

एक अध्यापक ने बच्चों को रेस्टोरैंट से जुड़ी शब्दसंपदा से परिचित कराने वाला काम दिया। इस पाठ का क्या उद्देश्य होना चाहिए?

  1. (1) शिक्षार्थियों को कोश विषयक सामग्री से परिचित करवाना
  2. (2) व्याकरणिक सामग्री से परिचित करवाना
  3. (3) अवकाश के दौरान कहीं जाने से संबंधित पाठ्य सामग्री से परिचित करवाना
  4. (4) समालोचनात्मक चिंतन विकसित करना
See answer and solution
Q112

अधिगम का कौन-सा मत इस बात में विश्वास रखता है कि मौखिक या अमौखिक भाषा आदत निर्माण की प्रक्रिया के माध्यम से आती है?

  1. (1) उपयोगितावादी (फंक्शनलिस्ट)
  2. (2) व्यवहारवादी (बिहेवियरिस्ट)
  3. (3) संज्ञानात्मकवादी
  4. (4) अन्त:क्रियात्मकवादी
See answer and solution
Q113

किसी भी कहानी का समय और स्थान क्या कहलाता है?

  1. (1) थीम
  2. (2) सैटिंग
  3. (3) कथानक (प्लॉट)
  4. (4) क्लाइमेक्स (अंत)
See answer and solution
Q114

भाषा की कक्षा में एक अध्यापक ने विद्यार्थियों के एक समूह को ग्राहक, प्रापर्टी डीलर, मकानमालिक और किराएदार का अभिनय करने के लिए कहा और शेष विद्यार्थियों से कहा कि इस अभिनय को देखें और वार्तालाप का आनन्द लें। इस गतिविधि को क्या कहा जाएगा?

  1. (1) रोलप्ले
  2. (2) ड्रामा
  3. (3) अभिनय की कक्षा
  4. (4) निर्देशन
See answer and solution
Q115

कक्षा पाँच की भाषा अध्यापक अपनी कक्षा में भाषा शिक्षण के लिए प्रतिदिन अनेक प्रकार की सामग्री जैसे कि समाचारपत्र, भोजन तालिका और रेल यात्रा के टिकट आदि लाती है। वह अधिगम के लिए क्या कर रही है?

  1. (1) वह अधिगम को और अधिक वास्तविक तथा उपयोगी बनाने के लिए प्रामाणिक सामग्री का प्रयोग कर रही है।
  2. (2) वह अपने विद्यार्थियों को बहुविध भाषाएँ सीखने में मदद कर रही है।
  3. (3) वह चाहती है कि उसके विद्यार्थी जीवन की वास्तविक स्थितियों से अंग्रेजी सीखें।
  4. (4) वह विद्यार्थियों में जागरूकता लाना चाहती है।
See answer and solution
Q116

किसी श्रवण से जुड़ी गतिविधि की योजना बनाते समय कौन-सा कारक महत्वपूर्ण नहीं है?

  1. (1) रिकार्डिंग को थोड़ा सा रोकना (पॉज़ देना)
  2. (2) बोलने की गति
  3. (3) वक्ताओं का जेन्डर (बोलने वाले महिला हैं या पुरुष)
  4. (4) वक्ताओं की संख्या
See answer and solution
Q117

भारत में बहुभाषावाद के संदर्भ में अध्यापक के लिए क्या समझना ज़रूरी है?

  1. (1) सम्प्रेषण से सामाजिक सम्बद्धता स्थापित होती है
  2. (2) अल्पसंख्यक भाषाओं को प्रभुत्वशाली भाषाओं में मिला देना चाहिए
  3. (3) विविधता भरे समाज में ‘एक भाषा’ नीति बनानी चाहिए
  4. (4) भाषा, अस्मिता और संस्कृति ये भिन्न-भिन्न अस्तित्व रखती हैं
See answer and solution
Q118

भाषा के कौन से कौशल ग्राह्य कौशल हैं?

  1. (1) श्रवण और बोलना
  2. (2) बोलना और लेखन
  3. (3) पठन और लेखन
  4. (4) श्रवण और पठन
See answer and solution
Q119

श्रवण में क्या शामिल है?

  1. (1) ध्वनि सुनना, ध्वनियाँ जैसी हैं, तदनुसार डिकोड करना
  2. (2) विषयवस्तु के बारे में अनुमान लगाना
  3. (3) विषय के पूर्व ज्ञान का इस्तेमाल करना
  4. (4) ध्वनियों की पहचान करना और उनसे अर्थ निकालना
See answer and solution
Q120

कॉलम A में भाषा शिक्षण विधियाँ हैं और कॉलम B में उनकी समझ या संबंधित गतिविधियाँ है, मिलान करें।

कॉलम A कॉलम B
(a) सम्प्रेषणात्मक भाषा शिक्षण (i) सामाजिक रूप से स्वीकृत और संदर्भ के अनुरूप भाषा
(b) प्रत्यक्ष विधि (ii) मौन पठन
(c) व्याकरण अनुवाद (iii) लिखित साहित्यिक सामग्री
(d) वैस्ट (West’s) की नवीन विधि (iv) व्याकरण को आगमनात्मक तरीके से पढ़ाना
  1. (1) (a)-(i), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(ii)
  2. (2) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(i)
  3. (3) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)
  4. (4) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
See answer and solution

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121-128) के सबसे उपयुक्त वाले विकल्प को चुनिए :
ज़िंदगी की सबसे बड़ी सिफ़त हिम्मत है। व्यक्ति के और सारे गुण उसके हिम्मती होने से ही पैदा होते हैं। कुछ लोग ऐसी गोधूलि में बसते हैं जहाँ न तो जीत हँसती है और न कभी हार के रोने की आवाज़ सुनाई पड़ती है। साहस की ज़िंदगी सबसे बड़ी जिंदगी होती है। ऐसी जिंदगी की पहचान यह है कि वह बिलकुल निडर, बिलकुल बेखौफ़ होती है। साहसी मनुष्य की पहली पहचान यह है कि वह इस बात की चिंता नहीं करता कि तमाशा देखने वाले लोग उसके बारे में क्या सोच रहे हैं। अड़ोस-पड़ोस को देखकर चलना, यह साधारण जीव का काम है। जिंदगी के उस पन्ने को उलटकर पढ़ना चाहिए जिसके सभी अक्षर फूलों से नहीं, कुछ अंगारों से भी लिखे गए हों।

Q121

‘निडर’ में प्रयुक्त उपसर्ग ‘नि’ की अर्थगत विशेषता है :

  1. (1) अधिकता
  2. (2) अभाव
  3. (3) रहित
  4. (4) सहित
See answer and solution
Q122

‘गोधूलि’ से तात्पर्य है :

  1. (1) रात्रि वेला
  2. (2) प्रभात वेला
  3. (3) मध्य रात्रि
  4. (4) संध्या वेला
See answer and solution
Q123

‘सिफ़त’ का अर्थ है :

  1. (1) उद्देश्य
  2. (2) स्वीकृति
  3. (3) विशेषता
  4. (4) अनुभव
See answer and solution
Q124

‘अड़ोस-पड़ोस को देखकर चलना’ से क्या अभिप्राय है?

  1. (1) अपने दाएँ-बाएँ देखकर चलना।
  2. (2) अपने पड़ोसियों का ध्यान रखना।
  3. (3) दूसरों के अनुसार ज़िंदगी जीना।
  4. (4) सबका हित देखना।
See answer and solution
Q125

किस गुण के होने से व्यक्ति के और बाकी गुण स्वतः पैदा होते हैं?

  1. (1) नेतृत्व
  2. (2) साहस
  3. (3) संतोष
  4. (4) निष्कपट
See answer and solution
Q126

ज़िंदगी के किस तरह के पन्ने को पढ़ने की बात कही गई है?

  1. (1) जिसमें चुनौतियाँ हों।
  2. (2) जिसमें सुख ही सुख हों।
  3. (3) जिसमें असफलताएँ हों।
  4. (4) जिसमें फूलों की सुगंध हो।
See answer and solution
Q127

साहसी मनुष्य की सबसे पहली पहचान क्या है?

  1. (1) वह सदा आगे बढ़ता जाता है।
  2. (2) बहुत निडर होता है।
  3. (3) बाधाओं से नहीं घबराता है।
  4. (4) लोगों के सोच की परवाह नहीं करता है।
See answer and solution
Q128

गोधूलि में बसने वाले लोगों से अभिप्राय है :

  1. (1) विवशता और अभाव में जीने वाले लोग।
  2. (2) जय-पराजय के अनुभव से परे लोग।
  3. (3) फल की कामना न करने वाले लोग।
  4. (4) जीवन में परिश्रम करने वाले लोग।
See answer and solution

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 129-135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
मनुष्य के आनंद की सहज अभिव्यक्ति है संगीत। संगीत जीवन की अनमोल धरोहर है। संगीत प्रकृति प्रदत्त कला है। ललित कलाओं में संगीतकला को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। संगीत वह ललित कला है जिसमें हम अपने मन की भावनाओं को स्वर और लय के माध्यम से प्रकट करते हैं। प्रत्येक कला भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम है। संगीत एक सार्वभौमिक कला है। संगीत का जन्म आनंद से होता है और हमारे लिए आनंद का सृजन भी संगीत करता है। संगीत के आनंद को पाने के लिए सुनने की कला विकसित करनी पड़ती है। संगीत केवल हमारा मनोरंजन ही नहीं करता अपितु हमें संस्कारित भी करता है। संगीत हमारे भीतर की अच्छाई को उद्वेलित करता है।

Q129

संगीत द्वारा भावनाओं को प्रकट करने का प्रमुख माध्यम क्या हैं?

  1. (1) रंग, आकृति
  2. (2) स्वर, लय
  3. (3) छंद, अलंकार
  4. (4) मुद्रा, भाव
See answer and solution
Q130

‘सर्वोच्च’ का संधि विच्छेद है :

  1. (1) सर्व+उच्च
  2. (2) स+र्वोच्च
  3. (3) सर्वो+उच्च
  4. (4) सर्व+ऊच्च
See answer and solution
Q131

संगीत के आनंद की प्राप्ति के लिए क्या आवश्यक है?

  1. (1) सुरीला कंठ होना चाहिए।
  2. (2) सुनने की कला विकसित करनी चाहिए।
  3. (3) संगीत का ज्ञान होना चाहिए।
  4. (4) संगीतज्ञ से पहचान करनी चाहिए।
See answer and solution
Q132

संगीत हमें किस प्रकार से संस्कारित करता है?

  1. (1) हमारा मनोरंजन करके।
  2. (2) अभिव्यक्ति का माध्यम बनके।
  3. (3) हमें आनंदित करके।
  4. (4) हमारे मन की अच्छाई को सामने लाकर के।
See answer and solution
Q133

प्रस्तुत गद्यांश में किस कला की बात की गई है?

  1. (1) नृत्य
  2. (2) स्थापत्य
  3. (3) संगीत
  4. (4) नाटक
See answer and solution
Q134

संगीत को जीवन की अनमोल धरोहर कहा गया है, क्योंकि :

  1. (1) यह आनन्द का सृजन करता है।
  2. (2) यह प्रकृति प्रदत्त है।
  3. (3) यह ख्याति प्रदान करता है।
  4. (4) यह सर्वसुलभ है।
See answer and solution
Q135

‘सार्वभौमिक’ का अर्थ है :

  1. (1) सभी धर्मों में व्याप्त।
  2. (2) समान भाव से व्याप्त।
  3. (3) स्वदेश में व्याप्त।
  4. (4) संपूर्ण जगत में व्याप्त।
See answer and solution
Q136

कौन-सा उपकरण समक्रमिक और अतुल्यकालिक ऑनलाइन शिक्षण अवसरों की उपलब्धता देता है?

  1. (1) पाठ्यपुस्तकें
  2. (2) रेलयात्रा टिकट
  3. (3) टेलीविज़न
  4. (4) पैडलेट
See answer and solution
Q137

रचनात्मक आकलन के लिए कौन-सा उपकरण उपयुक्त नहीं है?

  1. (1) प्रदत्त कार्य
  2. (2) लिखित परीक्षा
  3. (3) परियोजना
  4. (4) कक्षा प्रस्तुतीकरण
See answer and solution
Q138

भाषा शिक्षण के लिए प्रतिदिन काम में आने वाली सामग्री का प्रयोग करना क्या कहलाता है?

  1. (1) वास्तविक वस्तुएँ (रीयलिया)
  2. (2) भाषा खेल
  3. (3) शिक्षण सामग्री
  4. (4) पाठ्य सामग्री
See answer and solution
Q139

भारत की ‘शिक्षा नीति में भाषा’ (त्रिभाषा सूत्र) किसे समुन्नत करने के लिए कहती है?

  1. (1) बहुभाषा शिक्षा
  2. (2) एक भाषिक शिक्षा
  3. (3) हिन्दी पर मुख्य बल देते हुए द्विभाषिक शिक्षा
  4. (4) मातृभाषा आधारित बहुभाषावाद
See answer and solution
Q140

शीर्ष अधो मुखी प्रक्रिया (टॉप डाउन) के बारे में क्या सही नहीं है?

  1. (1) सुनने वाले अपने पूर्व ज्ञान पर निर्भर होते हैं
  2. (2) सुनने वाले जो सुनना चाहते हैं उसके बारे में अनुमान लगाते हैं
  3. (3) सुनने वाले संसार के बारे में प्राप्त ज्ञान का प्रयोग करते हैं
  4. (4) सुनने वाले को प्रत्येक शब्द का अर्थ सुनने की आवश्यकता है
See answer and solution
Q141

अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है?

  1. (1) पहली जनवरी
  2. (2) चौदह फरवरी
  3. (3) इक्कीस फरवरी
  4. (4) तेरह अप्रैल
See answer and solution
Q142

ई मेल के उस प्रकार की पहचान करिए जो आप अपने उस सहयोगी को लिखना चाहेंगे जो आपका मित्र भी है?

  1. (1) अनौपचारिक
  2. (2) औपचारिक
  3. (3) व्यापार संबंधी
  4. (4) लिखा-पढ़ी (करेसपाँडन्स) पत्र व्यवहार
See answer and solution
Q143

विद्यार्थियों के अधिगम और समझ में स्पष्टता लाने के लिए समूची शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के दौरान किया जाने वाला आकलन क्या है?

  1. (1) अधिगम के लिए आकलन
  2. (2) अधिगम का आकलन
  3. (3) अधिगम में आकलन
  4. (4) अधिगम के रूप में आकलन
See answer and solution
Q144

द्वितीय भाषा की कक्षा में एक अध्यापक ने ‘स्वास्थ्य ही धन है’ पर आडियो रिकार्डिंग सुनायी। उसके बाद उसने कार्यपत्रक (वर्कशीट) बाँटी और कहा कि दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर पर निशान लगाएँ।
इस पाठ का उद्देश्य विद्यार्थियों को इस योग्य बनाना है कि :

  1. (1) स्वास्थ्य पर पाठ का श्रवण करें
  2. (2) विद्यार्थियों को कार्य में संलग्न किया जाए।
  3. (3) विचार बिन्दुओं को सुनकर विश्लेषण किया जाए।
  4. (4) स्वास्थ्य और धन पर पाठ को कंठस्थ किया जाए।
See answer and solution
Q145

भाषा अधिगम में गलतियों के बारे में क्या सही नहीं है?

  1. (1) गलतियाँ भाषा अधिगम प्रक्रिया में अवरोध पैदा करती है
  2. (2) गलतियाँ हमेशा बुरी नहीं होती हैं और अधिगम में मदद करती हैं
  3. (3) गलतियाँ भाषा अधिगम प्रक्रिया का महत्वपूर्ण पहलू हैं
  4. (4) गलतियाँ द्वितीय भाषा अर्जन की प्रक्रिया को समझने में मदद करती हैं
See answer and solution
Q146

भाषा शिक्षा में रचनात्मकता क्या है?

  1. (1) खुले अन्त वाले कक्षायी प्रदत्त कार्य जिनकी भिन्न-भिन्न व्याख्याएँ हो सकती हैं और भिन्न-भिन्न उत्तर निकल सकते हैं
  2. (2) किसी अवधारणा के प्रति समझ बनाने के लिए विभिन्न विषयों से प्राप्त तत्वों को मिलाना
  3. (3) शिक्षण की नवीन विधियों का प्रयोग करते हुए कक्षायी गतिविधि
  4. (4) सम्प्रेषणात्मक भाषा शिक्षण का प्रयोग करते हुए कक्षा सामग्री
See answer and solution
Q147

“शिक्षार्थियों को समृद्ध भाषायी परिवेश मिलना चाहिए और गलतियाँ इस बात का साक्ष्य हैं कि अधिगम हो रहा है।” यह किसके द्वारा अनुशंसित है?

  1. (1) व्यवहारवादी
  2. (2) संज्ञानात्मकवादी
  3. (3) मानवतावादी
  4. (4) मनोविश्लेषणवादी
See answer and solution
Q148

निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) पठन वैकल्य (डिस्लैक्सिया) पठन विकार है।
(b) लेखन वैकल्य (डिस्ग्रैफिया) लेखन विकार है।
(c) लेखन वैकल्य (डिस्ग्रैफ़िया) पठन विकार है।
(d) पठन वैकल्य (डिस्लैक्सिया) लेखन विकार है।

  1. (1) केवल (a) सही है
  2. (2) केवल (b) और (d) सही हैं
  3. (3) (a) और (b) दोनों सही हैं
  4. (4) (c) और (d) दोनों सही हैं
See answer and solution
Q149

सरकारी विद्यालय की अध्यापिका रीता सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अंग्रेजी पढ़ाने के लिए दृश्य उपकरण और भाषा खेल खिलाती है। रीता शिक्षण के किस सिद्धान्त का अनुपालन कर रही है?

  1. (1) स्वाभाविक प्रक्रिया का सिद्धान्त
  2. (2) अभ्यास और आदत निर्माण का सिद्धान्त
  3. (3) अभिप्रेरणा और रुचि का सिद्धान्त
  4. (4) जीवन से सम्बद्धता का सिद्धान्त
See answer and solution
Q150

उस लघु कथा को क्या कहेंगे जिसमें मुख्य पात्र पशु हैं और नैतिक मूल्यों को उभारते हैं?

  1. (1) फंतासी
  2. (2) जंतुकथा (फेबल)
  3. (3) विज्ञान फिक्शन
  4. (4) यात्रा वृतान्त
See answer and solution