By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 2 Hindi, Question 92

Topic: Vocabulary

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 91-99) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
साहित्य सदैव समाज को निरंतरता प्रदान करता है। यह साहित्य और समाज का गहरा संबंध ही है कि साहित्य में समाज के विशृंखलित होते सिद्धांतों और टूटते-बिखरते मूल्यों की चिंता बराबर बनी रहती है। वही साहित्य कालों के बंधन को तोड़कर, उसकी सीमाओं से परे जाकर कालजयी बन पाता है, जिसमें मानवीय सत्य की व्याख्या हो और संवेदनाओं के सहारे आस्था जगाने का प्रयास हो। समय-समय पर साहित्यकारों ने समाज के बदतर होने की स्थिति को पहचाना है। कुछ रचनाकार हमारे साहित्य पटल पर ऐसी गहरी छाप छोड़ जाते हैं, जिनकी आवश्यकता हर युग में बनी रहती है, जिनके विचार सदैव तरोताज़ा ही रहते हैं और जिनकी रचनाएँ समाज को दीप्त करने का दायित्व निभाती चलती हैं। उनका साहित्यकार व्यक्तित्व केवल समस्याओं को ही नहीं परखता बल्कि मनुष्यता में विश्वास को बचाए रखने की कोशिश करता है।

Q92

‘कालजयी’ से तात्पर्य है :

  1. (1) जो काल विशेष में बँधा हुआ हो।
  2. (2) हर काल में प्रासंगिक हो।Correct answer
  3. (3) काल विशेष की सही व्याख्या करता हो।
  4. (4) अल्प काल तक रहने वाला।

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) हर काल में प्रासंगिक हो।

  1. ‘कालजयी’ का अर्थ है काल (समय) को जीत लेने वाला।
  2. गद्यांश भी कहता है कि ऐसा साहित्य कालों के बंधन को तोड़कर उनकी सीमाओं से परे चला जाता है, यानी हर युग में उपयोगी और प्रासंगिक बना रहता है।

सावधानी: विकल्प (1) और (4) इसका उलटा अर्थ देते हैं; (3) केवल एक काल तक सीमित है।