By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 2 Hindi, Question 94

Topic: Reading comprehension

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 91-99) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
साहित्य सदैव समाज को निरंतरता प्रदान करता है। यह साहित्य और समाज का गहरा संबंध ही है कि साहित्य में समाज के विशृंखलित होते सिद्धांतों और टूटते-बिखरते मूल्यों की चिंता बराबर बनी रहती है। वही साहित्य कालों के बंधन को तोड़कर, उसकी सीमाओं से परे जाकर कालजयी बन पाता है, जिसमें मानवीय सत्य की व्याख्या हो और संवेदनाओं के सहारे आस्था जगाने का प्रयास हो। समय-समय पर साहित्यकारों ने समाज के बदतर होने की स्थिति को पहचाना है। कुछ रचनाकार हमारे साहित्य पटल पर ऐसी गहरी छाप छोड़ जाते हैं, जिनकी आवश्यकता हर युग में बनी रहती है, जिनके विचार सदैव तरोताज़ा ही रहते हैं और जिनकी रचनाएँ समाज को दीप्त करने का दायित्व निभाती चलती हैं। उनका साहित्यकार व्यक्तित्व केवल समस्याओं को ही नहीं परखता बल्कि मनुष्यता में विश्वास को बचाए रखने की कोशिश करता है।

Q94

साहित्यकारों ने समाज की किस स्थिति की पहचान करने का प्रयास किया है?

  1. (1) विकास की ओर अग्रसर समाज
  2. (2) पतन की ओर जाता हुआ समाजCorrect answer
  3. (3) उन्नतशील समाज
  4. (4) बिखरता हुआ समाज

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) पतन की ओर जाता हुआ समाज

  1. गद्यांश में लिखा है: ‘समय-समय पर साहित्यकारों ने समाज के बदतर होने की स्थिति को पहचाना है।’
  2. ‘बदतर होना’ यानी पहले से और बुरा होते जाना, जो सीधे पतन की ओर जाने का अर्थ देता है।
  3. विकल्प (1) और (3) इसके ठीक उलटे हैं।

सावधानी: ‘बिखरता हुआ’ शब्द गद्यांश में मूल्यों के लिए आया है, समाज की स्थिति पहचानने वाले वाक्य में नहीं।