By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 2 Hindi, Question 135

Topic: Vocabulary

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 129-135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
मनुष्य के आनंद की सहज अभिव्यक्ति है संगीत। संगीत जीवन की अनमोल धरोहर है। संगीत प्रकृति प्रदत्त कला है। ललित कलाओं में संगीतकला को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। संगीत वह ललित कला है जिसमें हम अपने मन की भावनाओं को स्वर और लय के माध्यम से प्रकट करते हैं। प्रत्येक कला भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम है। संगीत एक सार्वभौमिक कला है। संगीत का जन्म आनंद से होता है और हमारे लिए आनंद का सृजन भी संगीत करता है। संगीत के आनंद को पाने के लिए सुनने की कला विकसित करनी पड़ती है। संगीत केवल हमारा मनोरंजन ही नहीं करता अपितु हमें संस्कारित भी करता है। संगीत हमारे भीतर की अच्छाई को उद्वेलित करता है।

Q135

‘सार्वभौमिक’ का अर्थ है :

  1. (1) सभी धर्मों में व्याप्त।
  2. (2) समान भाव से व्याप्त।
  3. (3) स्वदेश में व्याप्त।
  4. (4) संपूर्ण जगत में व्याप्त।Correct answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) संपूर्ण जगत में व्याप्त।

  1. ‘सार्वभौमिक’ शब्द ‘सर्वभूमि’ (पूरी पृथ्वी) में ‘इक’ प्रत्यय लगकर बना है, जिसका अर्थ है सारे संसार से संबंधित।
  2. ‘संगीत एक सार्वभौमिक कला है’ यानी संगीत दुनिया के हर कोने में है और हर जगह समझा जाता है।

सावधानी: (2) ‘समान भाव से’ में स्थान का भाव नहीं है; (3) केवल अपने देश तक सीमित है।