By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 2 Hindi, Question 101

Topic: Poem comprehension

Passage

निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 100-105) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
दिवसावसान का समय,
मेघमय आसमान से उतर रही है
वह संध्या सुंदरी परी-सी
धीरे-धीरे-धीरे।
तिमिरांचल में चंचलता का नहीं कहीं आभास,
मधुर मधुर हैं दोनों उसके अधर-
किंतु जरा गंभीर नहीं है उनमें हास-विलास
हँसता है तो केवल तारा एक
गुँथा हुआ उन घुँघराले काले-काले बालों से
हृदयराज की रानी का वह करता है अभिषेक।

Q101

पद्यांश में किस का चित्रण हुआ है?

  1. (1) प्रकृति काCorrect answer
  2. (2) नवचेतना का
  3. (3) वेदना का
  4. (4) प्रेमभाव का

Solution.

CBSE answer: (1)

उत्तर: (1) प्रकृति का

  1. पद्यांश में दिन ढलने, बादलों भरे आसमान, अँधेरे और तारे के निकलने का वर्णन है।
  2. कवि ने संध्या को एक सुंदर परी के रूप में उतरते दिखाया है, पर विषय संध्या का प्राकृतिक दृश्य ही है।
  3. वेदना, नवचेतना या प्रेमभाव पद्यांश का मुख्य विषय नहीं है।