By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 2 Hindi, Question 129

Topic: Reading comprehension

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 129-135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
मनुष्य के आनंद की सहज अभिव्यक्ति है संगीत। संगीत जीवन की अनमोल धरोहर है। संगीत प्रकृति प्रदत्त कला है। ललित कलाओं में संगीतकला को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। संगीत वह ललित कला है जिसमें हम अपने मन की भावनाओं को स्वर और लय के माध्यम से प्रकट करते हैं। प्रत्येक कला भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम है। संगीत एक सार्वभौमिक कला है। संगीत का जन्म आनंद से होता है और हमारे लिए आनंद का सृजन भी संगीत करता है। संगीत के आनंद को पाने के लिए सुनने की कला विकसित करनी पड़ती है। संगीत केवल हमारा मनोरंजन ही नहीं करता अपितु हमें संस्कारित भी करता है। संगीत हमारे भीतर की अच्छाई को उद्वेलित करता है।

Q129

संगीत द्वारा भावनाओं को प्रकट करने का प्रमुख माध्यम क्या हैं?

  1. (1) रंग, आकृति
  2. (2) स्वर, लयCorrect answer
  3. (3) छंद, अलंकार
  4. (4) मुद्रा, भाव

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) स्वर, लय

  1. गद्यांश: संगीत वह ललित कला है जिसमें हम मन की भावनाओं को स्वर और लय के माध्यम से प्रकट करते हैं।
  2. स्वर यानी ध्वनि की ऊँचाई-निचाई, और लय यानी ध्वनियों की गति का नियमित क्रम।
  3. रंग-आकृति चित्रकला के, छंद-अलंकार काव्य के और मुद्रा-भाव नृत्य के माध्यम हैं।