By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 2 Hindi, Question 98

Topic: Vocabulary

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 91-99) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
साहित्य सदैव समाज को निरंतरता प्रदान करता है। यह साहित्य और समाज का गहरा संबंध ही है कि साहित्य में समाज के विशृंखलित होते सिद्धांतों और टूटते-बिखरते मूल्यों की चिंता बराबर बनी रहती है। वही साहित्य कालों के बंधन को तोड़कर, उसकी सीमाओं से परे जाकर कालजयी बन पाता है, जिसमें मानवीय सत्य की व्याख्या हो और संवेदनाओं के सहारे आस्था जगाने का प्रयास हो। समय-समय पर साहित्यकारों ने समाज के बदतर होने की स्थिति को पहचाना है। कुछ रचनाकार हमारे साहित्य पटल पर ऐसी गहरी छाप छोड़ जाते हैं, जिनकी आवश्यकता हर युग में बनी रहती है, जिनके विचार सदैव तरोताज़ा ही रहते हैं और जिनकी रचनाएँ समाज को दीप्त करने का दायित्व निभाती चलती हैं। उनका साहित्यकार व्यक्तित्व केवल समस्याओं को ही नहीं परखता बल्कि मनुष्यता में विश्वास को बचाए रखने की कोशिश करता है।

Q98

‘विश्वास’ शब्द का अर्थ है :

  1. (1) विश्वमय
  2. (2) विश्व से संबंधित नियम
  3. (3) तत्वज्ञान संबंधी
  4. (4) निश्चित धारणाCorrect answer

Solution.

CBSE answer: (4)

उत्तर: (4) निश्चित धारणा

  1. ‘विश्वास’ का अर्थ है किसी बात पर पक्का भरोसा, मन में बनी दृढ़ और निश्चित धारणा।
  2. गद्यांश में ‘मनुष्यता में विश्वास’ का अर्थ भी मनुष्यता पर भरोसा बनाए रखना है।

सावधानी: ‘विश्व’ से मिलती-जुलती ध्वनि के कारण (1) या (2) चुनना गलत है; ‘विश्वास’ का ‘विश्व’ (संसार) से संबंध नहीं है।