Q144
द्वितीय भाषा की कक्षा में एक अध्यापक ने ‘स्वास्थ्य ही धन है’ पर आडियो रिकार्डिंग सुनायी। उसके बाद उसने कार्यपत्रक (वर्कशीट) बाँटी और कहा कि दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर पर निशान लगाएँ।
इस पाठ का उद्देश्य विद्यार्थियों को इस योग्य बनाना है कि :
- (1) स्वास्थ्य पर पाठ का श्रवण करें
- (2) विद्यार्थियों को कार्य में संलग्न किया जाए।
- (3) विचार बिन्दुओं को सुनकर विश्लेषण किया जाए।
- (4) स्वास्थ्य और धन पर पाठ को कंठस्थ किया जाए।