By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 2 Hindi, Question 133

Topic: Reading comprehension

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 129-135) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
मनुष्य के आनंद की सहज अभिव्यक्ति है संगीत। संगीत जीवन की अनमोल धरोहर है। संगीत प्रकृति प्रदत्त कला है। ललित कलाओं में संगीतकला को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। संगीत वह ललित कला है जिसमें हम अपने मन की भावनाओं को स्वर और लय के माध्यम से प्रकट करते हैं। प्रत्येक कला भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम है। संगीत एक सार्वभौमिक कला है। संगीत का जन्म आनंद से होता है और हमारे लिए आनंद का सृजन भी संगीत करता है। संगीत के आनंद को पाने के लिए सुनने की कला विकसित करनी पड़ती है। संगीत केवल हमारा मनोरंजन ही नहीं करता अपितु हमें संस्कारित भी करता है। संगीत हमारे भीतर की अच्छाई को उद्वेलित करता है।

Q133

प्रस्तुत गद्यांश में किस कला की बात की गई है?

  1. (1) नृत्य
  2. (2) स्थापत्य
  3. (3) संगीतCorrect answer
  4. (4) नाटक

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) संगीत

  1. पूरा गद्यांश संगीत पर है: उसकी परिभाषा, जन्म, आनंद और संस्कार देने की शक्ति।
  2. ललित कलाओं का उल्लेख भी केवल संगीत को सर्वोच्च बताने के लिए हुआ है।
  3. नृत्य, स्थापत्य और नाटक का कोई उल्लेख नहीं है।