By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 2 Hindi, Question 124

Topic: Reading comprehension

Passage

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 121-128) के सबसे उपयुक्त वाले विकल्प को चुनिए :
ज़िंदगी की सबसे बड़ी सिफ़त हिम्मत है। व्यक्ति के और सारे गुण उसके हिम्मती होने से ही पैदा होते हैं। कुछ लोग ऐसी गोधूलि में बसते हैं जहाँ न तो जीत हँसती है और न कभी हार के रोने की आवाज़ सुनाई पड़ती है। साहस की ज़िंदगी सबसे बड़ी जिंदगी होती है। ऐसी जिंदगी की पहचान यह है कि वह बिलकुल निडर, बिलकुल बेखौफ़ होती है। साहसी मनुष्य की पहली पहचान यह है कि वह इस बात की चिंता नहीं करता कि तमाशा देखने वाले लोग उसके बारे में क्या सोच रहे हैं। अड़ोस-पड़ोस को देखकर चलना, यह साधारण जीव का काम है। जिंदगी के उस पन्ने को उलटकर पढ़ना चाहिए जिसके सभी अक्षर फूलों से नहीं, कुछ अंगारों से भी लिखे गए हों।

Q124

‘अड़ोस-पड़ोस को देखकर चलना’ से क्या अभिप्राय है?

  1. (1) अपने दाएँ-बाएँ देखकर चलना।
  2. (2) अपने पड़ोसियों का ध्यान रखना।
  3. (3) दूसरों के अनुसार ज़िंदगी जीना।Correct answer
  4. (4) सबका हित देखना।

Solution.

CBSE answer: (3)

उत्तर: (3) दूसरों के अनुसार ज़िंदगी जीना।

  1. लेखक कहता है कि साहसी व्यक्ति इसकी चिंता नहीं करता कि तमाशा देखने वाले उसके बारे में क्या सोचते हैं।
  2. इसके ठीक बाद ‘अड़ोस-पड़ोस को देखकर चलना’ को साधारण जीव का काम बताया गया है, यानी लोगों की राय देखकर जीना।

सावधानी: (1) और (2) शब्दों का सीधा अर्थ पकड़ते हैं; यहाँ बात लाक्षणिक है।