By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 7 Jul 2024 Paper 2 Hindi, Question 103

Topic: Poem comprehension

Passage

निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र.सं. 100-105) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
दिवसावसान का समय,
मेघमय आसमान से उतर रही है
वह संध्या सुंदरी परी-सी
धीरे-धीरे-धीरे।
तिमिरांचल में चंचलता का नहीं कहीं आभास,
मधुर मधुर हैं दोनों उसके अधर-
किंतु जरा गंभीर नहीं है उनमें हास-विलास
हँसता है तो केवल तारा एक
गुँथा हुआ उन घुँघराले काले-काले बालों से
हृदयराज की रानी का वह करता है अभिषेक।

Q103

संध्या सुंदरी किस तरह के आकाश से उतर रही है?

  1. (1) तारों भरे आकाश से
  2. (2) बादलों से भरे आकाश सेCorrect answer
  3. (3) चंद्रमा की रोशनी से भरे आकाश से
  4. (4) सूर्य लालिमा से भरे आकाश से

Solution.

CBSE answer: (2)

उत्तर: (2) बादलों से भरे आकाश से

  1. पद्यांश की दूसरी पंक्ति है: ‘मेघमय आसमान से उतर रही है’।
  2. मेघ का अर्थ बादल है, इसलिए ‘मेघमय आसमान’ यानी बादलों से भरा आकाश।

सावधानी: तारे का उल्लेख बाद में आता है और वह केवल एक तारा है, इसलिए ‘तारों भरा आकाश’ सही नहीं।