By signing in you confirm you are 18 or older, or have your parent’s or guardian’s consent.

CTET 8 Feb 2026 Paper 1 Hindi Language Question Paper with Answer Key

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। (91-99)
अहंकार में इंसान के चरित्र को पतन की ओर ले जाने वाली प्रवृत्तियाँ हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अहं भाव का त्याग कर समभाव और सद्भाव से जीवन जीने का प्रयत्न करना चाहिए। अगर कोई अपने आपको सर्वश्रेष्ठ मानता है तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है क्योंकि दुनिया में हर किसी से बड़ा कोई न कोई अवश्य होता है। सृष्टि के निर्माता ने ऐसा चक्र बनाया है कि कोई भी अपने आप को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ नहीं समझ सकता। अगर समझता है तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। भगवान बुद्ध के अनुसार दिखावा और घमंड अच्छे प्रयोजन से किए गए कार्यों को भी मलिन कर देते हैं। इसकी वजह से हमारा मान-सम्मान कम हो जाता है। अगर मन को शांत रखना है तो घमंड से बचना चाहिए।

Q91

यदि कोई स्वयं को सबसे श्रेष्ठ मानता है तो यह उसका/उसकी _____ है।

  1. (1) भूल
  2. (2) श्रेष्ठ विचार
  3. (3) विनम्रता
  4. (4) बड़प्पन
See answer and solution
Q92

अच्छे उद्देश्य से किए गए कार्य भी मलिन हो जाते है जब वे _____।

  1. (1) स्वच्छ हाथों से किए जाते हैं
  2. (2) मलिन उद्देश्य के साथ किए जाते हैं
  3. (3) दिखावे के लिए किए जाते हैं
  4. (4) लोभ व लालच के लिए किए जाते हैं
See answer and solution
Q93

गद्यांश के अनुसार मान-सम्मान कब कम हो जाता है?

  1. (1) जब क्रोध अनियंत्रित हो जाता है
  2. (2) जब अहंकार हो जाता है
  3. (3) जब निरादर हो जाता है
  4. (4) जब मन शांत नहीं रहता है
See answer and solution
Q94

सृष्टि निर्माण करने वाले ने ऐसा चक्र बनाया है कि _____।

  1. (1) कोई भी स्वयं को विशिष्ट समझ सकता है
  2. (2) कोई भी स्वयं को सर्वश्रेष्ठ नहीं समझ सकता है
  3. (3) कोई भी किसी को सर्वश्रेष्ठ समझ सकता है
  4. (4) कोई भी स्वयं को सर्वश्रेष्ठ समझ सकता है
See answer and solution
Q95

निम्न में किस शब्द में ‘ता’ प्रत्यय का प्रयोग नहीं किया जा सकता है?

  1. (1) श्रेष्ठ
  2. (2) प्रयत्न
  3. (3) समान
  4. (4) मलिन
See answer and solution
Q96

सद्‌भाव का संधि विच्छेद है _____।

  1. (1) सत् + भाव
  2. (2) सद् + भाव
  3. (3) सदु + भाव
  4. (4) सु + भाव
See answer and solution
Q97

गद्यांश के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को कैसा जीवन जीना चाहिए?

  1. (1) सद्‌भाव और समभाव का
  2. (2) समभाव और समानता का
  3. (3) समानता और न्याय का
  4. (4) प्रेम और सद्‌भाव का
See answer and solution
Q98

गद्यांश के अनुसार मनुष्य के पतन का कारण है :

  1. (1) बुरी आदतें
  2. (2) भूल
  3. (3) आलस्य
  4. (4) घमंड
See answer and solution
Q99

‘अच्छे प्रयोजन’ में रेखांकित शब्द है _____।

  1. (1) सार्वनामिक विशेषण
  2. (2) परिमाणवाचक विशेषण
  3. (3) संख्यावाचक विशेषण
  4. (4) गुणवाचक विशेषण
See answer and solution

Passage

नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को पढ़कर सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए। (100-105)
जीवन अस्थिर अनजाने ही,
हो जाता पथ पर मेल कहीं,
सीमित पग डग, लंबी मंज़िल,
तय कर लेना कुछ खेल नहीं।
दाएँ-बाएँ सुख-दुख चलते,
सम्मुख चलता पथ का प्रसाद,
जिस-जिस से पथ पर स्नेह मिला,
उस-उस राही को धन्यवाद।

Q100

जीवन में कुछ भी प्राप्त कर लेना -

  1. (1) कठिन है
  2. (2) सरल है
  3. (3) अविश्वसनीय है
  4. (4) असंभव है
See answer and solution
Q101

कवि अपने जीवन में किन्हें धन्यवाद देना चाहता है?

  1. (1) स्नेह देने वाले को
  2. (2) खेल दिखाने वाले को
  3. (3) साथ चलने वाले को
  4. (4) प्रेरणा देने वाले को
See answer and solution
Q102

‘लक्ष्य’ को व्यक्त करने के लिए उचित शब्द है -

  1. (1) पथ
  2. (2) जीवन
  3. (3) पग
  4. (4) मंज़िल
See answer and solution
Q103

‘सीमित पग’ प्रतीक है -

  1. (1) संकरे मार्ग का
  2. (2) सीमित मित्रों का
  3. (3) सीमित संसाधनों का
  4. (4) सीमित रास्ते का
See answer and solution
Q104

जीवन की विशेषता है :

  1. (1) सीमित
  2. (2) लंबा
  3. (3) अस्थिर
  4. (4) अनजाना
See answer and solution
Q105

समूह से भिन्न शब्द है -

  1. (1) सुख-दुख
  2. (2) जिस-जिस
  3. (3) स्थिरता-अस्थिरता
  4. (4) दाएँ-बाएँ
See answer and solution
Q106

अभिकथन (A) : कक्षा में अधिगम अनुभव बच्चों के जीवन और उनके संदर्भों से जुड़े होते हैं।
कारण (R) : अधिगम अनुभवों की अभिकल्पना बच्चों की पूर्व समझ के आधार पर करनी चाहिए।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन करें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  2. (2) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
  3. (3) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
See answer and solution
Q107

भाषा अधिगम के बारे में कौन-सा सही नहीं है?

  1. (1) भाषा अधिगम में समय लगता है।
  2. (2) भाषा अधिगम का संबंध अर्थ ग्रहण करने से है।
  3. (3) भाषा अधिगम के लिए व्याकरण सीखना अनिवार्य है।
  4. (4) सभी शिक्षार्थी सरलतापूर्वक भाषा सीख सकते हैं, यदि उन्हें भाषा में व्यवहार करने के लिए पर्याप्त अवसर दिए जाएँ।
See answer and solution
Q108

इस बात का आकलन करने के लिए कि विद्यार्थी किसी दूकान से कुछ खरीदने के लिए व्यावहारिक भाषा का प्रयोग कर सकते हैं या नहीं, इसके लिए विद्यार्थी को क्या करना उचित होगा?

  1. (1) खाद्‌य पदार्थ संबंधी प्राथमिकताएँ लिखने के लिए कहा जाए।
  2. (2) दूकानदार और ग्राहक के बीच घटित कोई लघु कथा पढ़ने के लिए दी जाए।
  3. (3) दूकानदार और ग्राहक के बीच हो रहा दृश्य चित्रित करने के लिए कहा जाए।
  4. (4) दूकानदार और ग्राहक के बीच होने वाले लघु संवाद को लिखने के लिए कहा जाए।
See answer and solution
Q109

एक अध्यापक ने महसूस किया कि उसके कुछ विद्यार्थियों को भाषा अधिगम के किसी पहलू विशेष जैसे कि वैज्ञानिक अवधारणा से संबंधित पाठ्‌य सामग्री का पठन, में कठिनाई आ रही है। अध्यापक ने इन विद्यार्थियों जिन्हें कठिनाई आ रही थी, के लिए पृथक रूप से शिक्षण किया जिससे कि वे इस तरह की पाठ्‌य सामग्री के प्रति समझ बना सकें और पठन कर सकें। इस तरह के अभ्यास को किस रूप में जाना जाएगा?

  1. (1) उच्च स्तरीय कौशल
  2. (2) चिंतन कौशल
  3. (3) प्रतिपुष्टि (फीडबैक) शिक्षण
  4. (4) उपचारात्मक शिक्षण
See answer and solution
Q110

निम्नलिखित में से कौन-सा पठन का उप कौशल नहीं है?

  1. (1) अर्थ निकालना और अपरिचित कोशविषयक शब्दों का प्रयोग
  2. (2) किसी विशिष्ट आवश्यक जानकारी को प्राप्त करने के लिए बारीकी से पठन
  3. (3) प्रत्येक शब्द की वर्तनी जानना
  4. (4) शब्दावली को पहचानना, मुख्य बिन्दुओं का चयन करना
See answer and solution
Q111

अभिकथन (A) : किसी एक विद्यार्थी का पोर्टफोलियो उस विद्यार्थी के कार्यों का उद्देश्यपूर्ण संग्रह होता है।
कारण (R) : पोर्टफोलियो विद्यार्थियों को उनके अपने प्रबल पक्ष और कमजोर पक्ष का मूल्याँकन करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन करें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  2. (2) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  3. (3) (A) गलत है लेकिन (R) सही है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
See answer and solution
Q112

एक अध्यापक अपने विद्यार्थियों की शब्दसंपदा का विकास करने के लिए ऐसी सामग्री का प्रयोग करता है जिसकी भाषा को अपेक्षाकृत सरल किया गया है और जो प्रामाणिक सामग्री पर आधारित है। इस सामग्री को क्या कहेंगे?

  1. (1) रोल-कार्ड
  2. (2) द्विभाषिक शब्दकोश
  3. (3) स्तरवार पठन पुस्तकें (ग्रेडेड रीडर)
  4. (4) समाचार पत्र
See answer and solution
Q113

एक भाषा अध्यापक अपने विद्यार्थियों को उनकी अपनी अधिगम शैली और प्राथमिकता का पता लगाने के लिए प्रश्नावली देता है। यहाँ अध्यापक किस भूमिका का निर्वाह कर रहा है?

  1. (1) योजना निर्माणक
  2. (2) विशेषज्ञता संबंधी सूचना देने वाला
  3. (3) निदानशास्त्री
  4. (4) प्रबंधक
See answer and solution
Q114

कक्षा एक की अध्यापिका ने अपने शिक्षार्थियों से कहा कि वे दीवारों पर कीरम काँटे बनाएँ, चित्र बनाएँ और जो भी मन में आ रहा है, उसे लिखें। वह उन्हें किस बात के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं?

  1. (1) आनन्द और हास्य
  2. (2) लेखन कौशल विकास
  3. (3) वर्णमाला के अक्षरों को लिखने की शुरूआत
  4. (4) उद्‌गामी साक्षरता विकास
See answer and solution
Q115

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन चित्रों के बारे में गलत है?
पुस्तकों में चित्र और आरेख :

  1. (1) बच्चों की रुचि बनाए रखते हैं।
  2. (2) बच्चों को इस तरह के चित्र बनाने के लिए अवसर मिलते हैं।
  3. (3) अपरिचित और याद रखने योग्य प्रसंगों में भाषा प्रस्तुत करने में मदद करते हैं।
  4. (4) विषय वस्तु को उभारते हैं।
See answer and solution
Q116

छोटी आयु वाले शिक्षार्थियों के बारे में कौन-सा कथन सही है?

  1. (1) बहुत छोटी आयु वाले शिक्षार्थियों के लिए अमूर्त अवधारणाओं को समझना कठिन होता है।
  2. (2) बहुत छोटी आयु वाले शिक्षार्थी आंशिक रूप से अमूर्त अवधारणाओं को समझ पाते हैं।
  3. (3) बहुत छोटी आयु वाले शिक्षार्थी अमूर्त अवधारणाओं द्वारा प्रेरित होते हैं।
  4. (4) बहुत छोटी आयु वाले शिक्षार्थी अमूर्त अवधारणाओं को समझ लेते हैं।
See answer and solution
Q117

आप अपनी कक्षा में विद्यार्थियों की अन्तःक्रिया को सुगम बनाने के लिए क्या प्रयास करेंगे?
(a) विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
(b) जोड़ीदार के साथ तथा समूह में कार्य करवाएँगें, विद्यार्थियों से उनकी राय आमन्त्रित करेंगे।
(c) पाठ्‌य सामग्री को सस्वर पढ़ने के लिए कहेंगे और प्रत्येक को व्यक्तिगत रूप से उत्तर देंगें जिससे कि व्यक्तिगत अधिगम हो सके।
(d) एक-दूसरे को संवाद पढ़कर सुनाने के लिए कहेंगे जिससे अन्तःक्रिया हो सके और एक-दूसरे से प्रश्न पूछने के लिए कहेंगे।

  1. (1) (b), (c), (d) सही हैं
  2. (2) (a), (b), (d) सही हैं
  3. (3) (a), (c), (d) सही हैं
  4. (4) (a), (b), (c) सही हैं
See answer and solution
Q118

भाषा विकास का संज्ञानात्मक सिद्धांत समर्थित करता है कि भाषा _____।

  1. (1) पुरस्कार और दंड के माध्यम से सीखी जाती है
  2. (2) समाज में लोगों के साथ अन्तःक्रिया के माध्यम से सीखी जाती है
  3. (3) शाब्दिक अभिव्यक्ति से पहले अवधारणाओं के प्रति बच्चे की समझ पर निर्भर करती है
  4. (4) व्यक्ति की जन्मजात क्षमता है
See answer and solution
Q119

अभिकथन (A) : भाषा सांस्कृतिक जागरूकता और अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण पहलू है, यह वह प्रमुख दक्षता है जिसका विकास बच्चों में होना आवश्यक है।
कारण (R) : सांस्कृतिक जागरूकता और अभिव्यक्ति की दक्षताएँ बच्चों को अस्मिता का भाव प्रदान करती हैं, साथ ही साथ सम्बद्धता, दूसरों की संस्कृति और अस्मिता की सराहना का भाव भी पैदा करती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन करें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  2. (2) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  3. (3) (A) गलत है लेकिन (R) सही है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
See answer and solution
Q120

पाठ्‌यपुस्तकों में रचनाकारों द्वारा लिखी गई कहानियाँ, कविताएँ, नाटक और लेखन की और भी विधाएँ होती हैं। हमें इस प्रकार की सामग्री का चयन करना चाहिए क्योंकि :

  1. (1) पाठ्‌यपुस्तकों में शामिल किए जाने के उद्देश्य से लिखी जाती हैं।
  2. (2) सुविख्यात रचनाकारों द्वारा लिखी जाती है।
  3. (3) यह सामग्री सरल भाषा में लिखी जाती हैं।
  4. (4) ये सामग्री प्रामाणिक होती हैं और स्वाभाविक भाषा में होती है।
See answer and solution

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। (121-128)
प्रत्येक व्यक्ति का जन्म राजा बनने के लिए हुआ है, इसे इस रूप में भी समझ सकते हैं कि हर व्यक्ति के पूरे जीवन का सतत संघर्ष एक सत्ता को पाना है। ऐसी सत्ता जिसकी प्रकृति, जिसकी सीमाएँ, जिसके व्यवहार को वह व्यक्ति स्वयं निर्धारित करता है। इस संघर्ष के अलग-अलग रूप हम अपने आसपास के तमाम रिश्तों में भी देख सकते हैं। परिवार के अंदर भी यह चीज दिखती है। उदाहरण के लिए एक परिवार में कोई एक व्यक्ति मुखिया बनकर अपनी भूमिका का विस्तार करता है और उस परिवार जैसी इकाई का राजा बनता है। कोई व्यक्ति अपनी कॉलोनी में लीडर बनता है तो कोई गली-मोहल्ले का राजा बनना चाहता है। कोई विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनकर अपनी सीमाओं का विस्तार करना और एक बड़े हिस्से का राजा बनना चाहता है।
जो इन सब चक्करों में नहीं है, अकेला व्यक्ति है, वह भी अपने शरीर का राजा बनना चाहता है। अपने शरीर पर अपना अधिकार भी बड़ी बात है।

Q121

गद्यांश के अनुसार __________ और __________ जीवन का सत्य हैं।

  1. (1) संघर्ष, मुख्यमंत्री होना
  2. (2) मुख्यमंत्री होना, सीमाएँ
  3. (3) सीमाएँ, परिवार
  4. (4) संघर्ष, नेतृत्व करना
See answer and solution
Q122

गद्यांश के अनुसार __________ अपने शरीर का राजा बनना चाहता है।

  1. (1) लीडर
  2. (2) व्यक्ति
  3. (3) सांसद
  4. (4) मुखिया
See answer and solution
Q123

गद्यांश के अनुसार मनुष्य -

  1. (1) पूरे विश्व पर आधिपत्य चाहता है।
  2. (2) अपनी भूमिका का विस्तार चाहता है।
  3. (3) अपने विचारों पर अधिकार चाहता है।
  4. (4) सतत संघर्षरत रहना चाहता है।
See answer and solution
Q124

समूह से भिन्न शब्द है -

  1. (1) मुख्यमंत्री
  2. (2) सांसद
  3. (3) संघर्ष
  4. (4) राजा
See answer and solution
Q125

‘इक’ प्रत्यय का प्रयोग __________ शब्द में नहीं हो सकता?

  1. (1) व्यवहार
  2. (2) प्रकृति
  3. (3) जीवन
  4. (4) परिवार
See answer and solution
Q126

गद्यांश के अनुसार एक व्यक्ति का जन्म __________ बनने के लिए हुआ है।

  1. (1) राजा
  2. (2) मुखिया
  3. (3) लीडर
  4. (4) परिवार
See answer and solution
Q127

गद्यांश के अनुसार व्यक्ति __________ के लिए संघर्ष करता है।

  1. (1) सत्ता की सीमाएँ निर्धारित करने
  2. (2) बड़े साम्राज्य का राजा बनने
  3. (3) सत्ता प्राप्त करने
  4. (4) सत्ता को बढ़ाने
See answer and solution
Q128

‘लीडर’ शब्द है -

  1. (1) आगत
  2. (2) तत्सम
  3. (3) तद्‌भव
  4. (4) देशज
See answer and solution

Passage

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। (129-135)
इन दिनों फिर से हिंदी बनाम स्थानीय भाषाओं को लेकर शोर मचा है। इसमें कुछ चीजें समझने वाली हैं। सबसे पहले तो यही कि हिंदी हमारी मातृभाषा जरूर है, लेकिन कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल समेत अन्य प्रांत में जन्म लेने वाले व्यक्ति के लिए यह मातृभाषा नहीं हो सकती। जितना प्रेम हमें हिंदी से है, उतना ही प्रेम पंजाब में जन्मे व्यक्ति को पंजाबी से होगा, कर्नाटक में जन्मे शख्स को कन्नड़ से होगा, तमिलनाडु में जन्मे व्यक्ति को तमिल से होगा। हिंदी राजभाषा है, उसका सम्मान सर्वोपरि है, मगर हमें यह भी ध्यान देना होगा कि हिंदी का सम्मान करने के अति उत्साह में कहीं हम अन्य भाषाओं का अपमान तो नहीं कर रहे? जैसे हमारी माता, वैसे ही सबकी माता। हिंदी हमारी मातृभाषा है, तो कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगु भी किसी न किसी की मातृभाषा है। हिन्दुस्तान हमारा राष्ट्र है, हिंदी इसकी एक प्रमुख भाषा, लेकिन तमिल, कन्नड़, पंजाबी, तेलुगु, मलयालम आदि भी इसी राष्ट्र में बोली जाने वाली भाषाएँ हैं, जिनका बराबर सम्मान होना चाहिए। तभी हम गर्व से कह पाएँगे कि अनेकता में एकता हमारी सभ्यता है।

Q129

‘जैसी हमारी माता, वैसे ही सबकी माता।’ वाक्य किस संदर्भ में कहा गया है?

  1. (1) भाषा के संदर्भ में
  2. (2) माता के संदर्भ में
  3. (3) राष्ट्र के संदर्भ में
  4. (4) राजनीति के संदर्भ में
See answer and solution
Q130

‘हिंदी राजभाषा है, उसका सम्मान सर्वोपरि है।’ से आशय है :

  1. (1) राजकीय कामकाज की भाषा होने के कारण हिंदी का सम्मान सबसे ऊपर है
  2. (2) राज्य विशेष की भाषा होने के कारण हिंदी का सम्मान सबसे ऊपर है
  3. (3) भारत की राष्ट्रभाषा होने के कारण हिंदी का सम्मान सबसे ऊपर है
  4. (4) राजाओं की भाषा होने के कारण हिंदी का सम्मान सबसे ऊपर है
See answer and solution
Q131

‘अनेकता में एकता हमारी सभ्यता है।’ वाक्य से आशय है :

  1. (1) विविधता ही किसी राष्ट्र की पहचान होती है
  2. (2) विविधता से ही समरसता आती है
  3. (3) विविधता होते हुए भी हम सब एक हैं
  4. (4) विविधता में एकता पुरानी बात हो गई है
See answer and solution
Q132

‘स्थानीय’ में प्रत्यय है -

  1. (1) नीय
  2. (2) ईय
  3. (3) इय
  4. (4) य
See answer and solution
Q133

गद्यांश के अनुसार किस बात का शोर हो रहा है?

  1. (1) हिंदी बनाम क्षेत्रीय भाषाएँ
  2. (2) हिंदी बनाम आधुनिक भाषाएँ
  3. (3) हिंदी बनाम बोलियाँ
  4. (4) हिंदी बनाम तमिल
See answer and solution
Q134

गद्यांश में निम्न में से किस भाषा का ज़िक्र नहीं है?

  1. (1) पंजाबी
  2. (2) कन्नड़
  3. (3) तमिल
  4. (4) मैथिली
See answer and solution
Q135

‘अनेकता’ शब्द है -

  1. (1) विशेषण
  2. (2) क्रिया
  3. (3) प्रविशेषण
  4. (4) संज्ञा
See answer and solution
Q136

एक अध्यापिका को एक वीडियो मिला। उसने महसूस किया कि यह वीडियो एक टॉपिक विशेष के लिए उपयुक्त है। अध्यापिका ने इस वीडियो को आधार बनाकर दो-दो के जोड़ों में कार्य करवाने की योजना बनाई। जोड़ों में कार्य करवाने की इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को क्या करने के लिए प्रोत्साहित करना है?

  1. (1) साथ-साथ तेज गति से कार्य करने के लिए।
  2. (2) अध्यापिका के बिना स्वतंत्र होकर कार्य करने के लिए।
  3. (3) भाषा जागरूकता विकसित करने के लिए।
  4. (4) अपने कार्य का स्वयं आकलन करने के लिए।
See answer and solution
Q137

भाषा अधिगम के लिए लघु कथाओं और वृत्तान्तों का संग्रह पूरक पठन सामग्री के रूप में निर्धारित किया जाता है। पूरक पठन सामग्री का मुख्य उद्देश्य क्या है?

  1. (1) गहन पठन (इन्टैंसिव पठन) को समुन्नत करना।
  2. (2) नैतिक मूल्य अधिगम को समुन्नत करना।
  3. (3) विस्तृत (एक्सटैंसिव) पठन को समुन्नत करना।
  4. (4) बहुभाषावाद को समुन्नत करना।
See answer and solution
Q138

अभिकथन (A) : उपचारात्मक शिक्षण, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का महत्वपूर्ण भाग है।
कारण (R) : उपचारात्मक शिक्षण का तात्पर्य है पुनः शिक्षण करना। यह आवश्यक नहीं कि यह शिक्षण इस दृष्टि से किया जाए कि पिछले शिक्षण द्वारा सही तरीके से नहीं सीखा गया है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  2. (2) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  3. (3) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
See answer and solution
Q139

पढ़ी गई कहानी को विद्यार्थी द्वारा अपने शब्दों में पुनः बताने के माध्यम से किसका आकलन किया जा सकता है?

  1. (1) प्रवाह
  2. (2) बोधगम्यता
  3. (3) स्मृति
  4. (4) सटीकता
See answer and solution
Q140

भाषा शिक्षण के बारे में कौन-सी पूर्वधारणा गलत है?

  1. (1) अधिगम में शिक्षार्थी की प्रथम भाषा की मुख्य भूमिका होती है।
  2. (2) भाषा शिक्षण का मुख्य केन्द्र बिन्दु सम्प्रेषणात्मक गतिविधियों पर होना चाहिए।
  3. (3) भाषा शिक्षण में बोलने की अपेक्षा लिखने को अधिक महत्व देना चाहिए।
  4. (4) शिक्षार्थी जीवन की वास्तविक स्थितियों में प्रयोग करने की कोशिश द्वारा भाषा अर्जित करते हैं।
See answer and solution
Q141

भाषा अध्यापक का मुख्य उत्तरदायित्व कौन-सा है?

  1. (1) शिक्षण के लिए विषयवस्तु का चयन करना।
  2. (2) विभिन्न कक्षाओं में शिक्षार्थियों का समूहीकरण।
  3. (3) शिक्षार्थियों को निर्देश देना।
  4. (4) शिक्षार्थियों की सम्प्रेषणात्मक आवश्यकताओं की पहचान करना।
See answer and solution
Q142

बुनियादी चरण में बच्चे किसमें अधिक सुविधा महसूस करते हैं और बेहतर रूप से सीखते हैं?

  1. (1) कार्यालयी भाषा में
  2. (2) अपने घर की भाषा में
  3. (3) अंग्रेजी माध्यम में
  4. (4) निर्देश के माध्यम में
See answer and solution
Q143

बच्चों को कहानी सुनाने के संदर्भ में कौन-सा कथन गलत है?

  1. (1) कहानियाँ बच्चों को वाक्य संरचना सीखने में मदद करती हैं।
  2. (2) कहानियाँ बच्चों में समस्या समाधान कौशलों का विकास करती हैं।
  3. (3) कहानियाँ बच्चों को जीवन में अनुसरण करने वाले नैतिक मूल्यों को सीखने में मदद करती हैं।
  4. (4) कहानियाँ बच्चों को नवीन शब्द सीखने और अपनी शब्द संपदा का विस्तार करने में मदद करती है।
See answer and solution
Q144

भाषा की गतिविधि करवाते समय एक अध्यापक विद्यार्थियों का मिश्रित योग्यता वाला समूह बनाता है। इस प्रकार के मिश्रित योग्यता वाले समूह की रचना करने से __________

  1. (1) प्रभुत्व दिखाने वाले विद्यार्थियों को मुक्त रूप से अभिव्यक्त करने के अवसर मिलेंगे।
  2. (2) विद्यार्थियों को एक-दूसरे की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।
  3. (3) अध्यापक के कार्य-भार को कम किया जा सकता है क्योंकि अध्यापक सभी पर ध्यान नहीं दे सकता।
  4. (4) कमजोर विद्यार्थियों की पहचान की जा सकती है।
See answer and solution
Q145

बच्चों को निम्नलिखित में से किसके अधिक से अधिक अवसर मिलने चाहिए?

  1. (1) प्रारंभिक आयु से ही दो लिखित भाषाओं के।
  2. (2) प्रारंभिक आयु से ही बहुविध मौखिक भाषाओं के।
  3. (3) प्रारंभिक आयु से ही बहुविध लिखित भाषाओं के।
  4. (4) प्रारंभिक आयु से ही दो मौखिक भाषाओं के।
See answer and solution
Q146

अभिकथन (A) : उद्‌गामी साक्षरता में चित्रकारी लेखन की शुरूआत के रूप में देखी जाती है।
कारण (R) : चित्र एक प्रकार के संकेत हैं और इनमें अर्थ निहित होते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  2. (2) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  3. (3) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
See answer and solution
Q147

छोटे-छोटे जोड़ों (मिनिमल पेयर) में ड्रिल करवाना किसमें सुधार लाने की प्रभावशाली युक्ति है?

  1. (1) शब्दसंपदा
  2. (2) उच्चारण
  3. (3) बोध के साथ पठन
  4. (4) व्याकरण
See answer and solution
Q148

निम्नलिखित में से कौन-सा भाषा अर्जन के व्यवहारवादी सिद्धान्त से संबंधित नहीं है?

  1. (1) खाली बर्तन
  2. (2) प्रयास एवं त्रुटि (ट्रायल एंड एरर)
  3. (3) सामाजिक अन्तःक्रियाएँ
  4. (4) संक्रियात्मक अनुकूलन
See answer and solution
Q149

कक्षा पाँच की अध्यापिका ने अपने विद्यार्थियों को एक कहानी लिखने का कार्य दिया। जिस समय विद्यार्थी कहानी लिख रहे थे, उस समय अध्यापिका कक्षा में निरीक्षण कर रही थी और जो विद्यार्थी गलत करता या नए शब्दों के बारे में पूछता, उनकी मदद भी कर रही थी। यहाँ अध्यापिका की भूमिका क्या है?

  1. (1) योजना निर्माणक
  2. (2) संसाधक
  3. (3) निदानशास्त्री
  4. (4) प्रबंधक
See answer and solution
Q150

अभिकथन (A) : पठन किसी शब्द को सही तरह से उच्चारित करने से कहीं बहुत अधिक है।
कारण (R) : पठन डिकोड करना है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें :

  1. (1) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं हैं।
  2. (2) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
  3. (3) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।
  4. (4) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
See answer and solution